Monday, September 16, 2024
Breaking News

पूर्व सब रजिस्ट्रार महेश बाबू गौड़ का निधन

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रेवेन्यू बार एसोसियेशन के अध्यक्ष गिरीश गौड एड. एवं रेवेन्यू बार एसो. के पूर्व अध्यक्ष राजा गौड एड. के पिताजी व रिटायर सब रजिस्ट्रार श्री महेश बाबू गौड का आज निधन हो जाने से उनके शुभचिन्तकों व समर्थकों में भारी शोक की लहर दौड गई तथा उनके माया टाकीज के पास सिंघानिया कालौनी स्थित आवास पर शोक प्रगट करने वालों का तांता लग गया।
रिटायर सब रजिस्ट्रार श्री महेश बाबू गौड करीब 84 वर्ष के थे तथा वह गत दिनों घर पर बाथरूम में फिसल कर गिर गये थे जिससे उनके सिर व शरीर के अन्य भागों में भारी चोट लग गई थी तथा उनको उपचार हेतु मथुरा भर्ती कराया गया था जहां पर उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया।

Read More »

भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रामलीला मैदान में भूख हडताल पर बैठे संजय पाराशर उर्फ चुन्नू पंडित की भूख हडताल आज तीसरे दिन भी जारी रही तथा उनकी मांग है कि जब तक धार्मिक स्थलों पर हो रहे अवैध कब्जों की जांच कराकर हटवाया नहीं जाता तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
ट्रस्ट व धार्मिक स्थलों पर अवैध कब्जे किये जाने के विरोध में रामलीला मैदान में भूख हडताल पर बैठे संजय पाराशर उर्फ चुन्नू पंडित की भूख हडताल आज तीसरे दिन भी जारी रही तथा उनके अनशन को क्षेत्र के तमाम लोगों का समर्थन मिल रहा है।

Read More »

ठगी का आरोप लगा भीड़ ने दो सपेरों को जमकर पीटा

2017.07.21. 1 ssp sapereकानपुर, अर्पण कश्यप। कानून का डर लगभग लगभग जनता के दिल से खत्म होता जा रहा है अब हर कोई खुल कर गुंडई कर कानून को हाथ में ले लेता है जिसका जीता जागता उदाहरण आज बर्रा थाना क्षेत्र के गुंजन बिहार में देखने को मिला जहॉ दो सपेरो को महज ठग समझ कर लोगों ने जम कर पीटा। अधेड़ उम्र के शिवली निवासी दोनों सपेरे सावन में सॉपों के दर्शन करा लोगों से मॉग कर धन कमाते हैं। आज भी गुंजन बिहार क्षेत्र के आकाश ज्वैलर्स की दुकान पर जा कर रूद्राक्ष को बेचने के लिये लोगों को दिखाया जहॉ एक महिला ने साठ रूपये में एक रूद्राक्ष खरीद लिया। जिसे उसके परिजनो ने नकली बताकर सपेरे को पहले फटकार लगायी व महज साठ रूपये के पीछे बीस पच्चीस लोगों ने लाठी डंडों से पीट दिया। इसके बाद सौ नम्बर पर सूचना देकर बर्रा पुलिस के हवाले कर दिया।

Read More »

बारादेवी शिवम होटल में फिल्म कलाकारों का होगा चयन

2017.07.21 12 ravijansaamnaकानपुर, स्वप्निल तिवारी। अब आपके शहर कानपुर में सूर्यान्श आर्ट फिल्म्स प्रोडक्शन एक फिल्म के तहत कलाकारों का चयन करने आ रहा है। प्रोडयूसर गोपी गोयल और डायरेक्टर आदित्य मिश्रा ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि फिल्म का नाम हिस्ट्रीशीटर ऑफ कानपुर है, और यह फिल्म कानपुर में हो रहे क्राइम पर आधारित बनाई गई है। इसकी अवधि 2 घण्टा 15 मिनट की रहेगी इसमे नायक व नायिका मुम्बई से है। बाकिशेष कलाकारों का चयन कानपुर से होगा फिल्म की शूटिंग कानपुर के गंगा बैराज, मुम्बई, बांदा, हमीरपुर, कर्वी(चित्रकूट) में सम्पन्न होगी। प्रेस वार्ता में गोपी गोयल, आदित्य मिश्रा, श्यामू मिश्रा, अभय मिश्रा, रिषभराज शुक्ला, अमरेन्द्र अवस्थी, अरविन्द यादव, सूरज सोनी व प्रिया मौजूद रहे। 

Read More »

मुलायम आवास के सामने हुआ 10 फीट गहरा गड्ढा

2017.07.21 11 ravijansaamnaलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हो रही बारिश ने लोक निर्माण विभाग के कामों की पोल खोल कर रख दी है। लखनऊ का दिल कहे जाने वाले सबसे वीआईपी इलाके हजरतगंज में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आवास है।लेकिन आज हुई बारिश के चलते मुलायम आवास के सामने रोड धस गई, जिससे रोड पर 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया।

Read More »

चन्द्रशेखर आजाद की 111वीं जयन्ती समारोह 23 जुलाई को

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 111वीं जयन्ती समारोह 23 जुलाई को मनाये जाने हेतु कैम्प कार्यालय में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक नगर को पुलिस गार्द अमर शहीद चन्द्रशेकर आजाद को सशस्त्र सलामी देने एवं पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय ध्वनि बजाने जाने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नाटकों के आयोजन की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किये। जिलाधिकारी ने उद्यान अधिकारी को चन्द्रशेखर आजाद की मूर्ति एवं आस पास फूल मालाओं से सजावट किये जाने को कहा। उन्होंने नगर निगम अधिकारी को शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क के सामने की सड़क की साफ सफाई एवं चूना छिड़काव किये जाने के निर्देश दिये गये। डीएम ने जलसंस्थान अधिकारी को कार्यक्रम स्थल में शुद्ध पानी उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक यातायात को यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने को कहा।

Read More »

दिव्यांगता निवारण हेतु शल्य चिकित्सा कराने हेतु 20 से 25 जुलाई तक करे पंजीकरण

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग इलाहाबाद द्वारा संचालित करेक्टिव सर्जरी योजना के अन्तर्गत अस्थिबाधित दिव्यांगजनों की दिव्यांगता निवारण हेतु 14 प्रकार, श्रवण बाधित दिव्यांगजनों की दिव्यांगता निवारण हेतु 03 प्रकार एवं दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों की दिव्यांगता निवारण हेतु 03 प्रकार की सर्जरी चिकित्सा मोतीलाल नेहरू चिकित्सालय इलाहाबाद के विशेषज्ञ टीम द्वारा करायी जा रही है। योजना के अन्तर्गत शल्य चिकित्सा में होने वाले कुल व्यय 10,000 रूपये तक की धनराशि का भुगतान दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ.प्र. लखनऊ द्वारा सम्बन्धित चिकित्साल को किया जायेगा, शेष धनराशि का व्यय सम्बन्धित दिव्यांगजन को वहन करना पड़ेगा।जनपद के ऐसे अस्थिबाधिक, श्रवणबाधित, दृष्टिबाधित दिव्यांगता से ग्रसित दिव्यांगजन जो अपनी दिव्यांगता निवारण हेतु शल्य चिकित्सा करना चाहते है, वह विकास भवन के कक्ष संख्या 13 स्थित जिला दिव्यागन सशक्तीकरण अधिकारी इलाहाबाद के कार्यालय कक्ष में अपना पंजीकरण 20 से 25 जुलाई 2017 तक पूर्वान्ह 10 से सायं 5 बजे तक करा सकते है।

Read More »

भूजल सप्ताह में आयोजित होंगे विभिन्न सांस्कृति एवं निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में भूजल सप्ताह की प्रस्तावित तैयारी बैठक परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण इलाहाबाद की अध्यक्षता में की गयी। बैठक का संचालन अधिशाषी अभियन्ता, भूगर्भ जल विभाग के द्वारा किया गतया। बैठक में जनपदीय अधिकारियों के साथ 16 जुलाई से 22 जुलाई के मध्य भूजल सप्ताह के आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी। अधिशाषी अभियन्ता ने बताया कि प्रत्यके वर्ष की भांति जनपद में भूजल सप्ताह के आयोजन हेतु मुख्य सचिव के निर्देशो के क्रम में भूजल सप्ताह में परिचर्चा और संवाद, निबन्ध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया जायेगा। 

Read More »

रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर मनाया जश्न

2017.07.21 09 ravijansaamnaकानपुर, स्वप्निल तिवारी। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण जिला मंत्री सरन तिवारी ने रामनाथ कोविंद के भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर वार्ड-48 धारीपुरवा बस्ती में मिष्ठान वितरण कर धूम-धाम से जश्न मनाया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री वैभव शुक्ला, सर्वेश पाण्डेय, सचिन सिंह, ज्ञानेन्द्र, लक्ष्मी बाजपेयी, पप्पू गुप्ता, कार्तिक, संजीव पाण्डेय, रोहित खंडेलवाल, रोहित शुक्ला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। छायाकारः श्यामू वर्मा।

Read More »

आपकी बातः भूमाफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं!

sanjay katiyarउत्तर प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रथम दिन से ही ऐलान किया था कि अब प्रदेश में भूमाफियाओं की खैर नहीं होगी। इसी ऐलान के तहत प्रदेश की सरकारी मशीनरी जैसे विकास प्राधिकरण, नगरनिगम, नगरपालिका और ग्राम पंचायतों आदि ने ज्यादातर जिलों में भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ दिया था। अभियान की सफलता और असफलता अथवा उसके औचित्य पर यदि ईमानदारी से आकलन किया जाये तो एक जो तस्वीर दिखाई देती है वह यह है कि असली भूमाफिया और उनसे जुड़े वो सरकारी कर्मचारी, अधिकारी जिनकी सरपरस्ती पर भूमि की अवैध बिक्री और अवैध कब्जे करके आमजनता के लोगों को धोखे से कूट रचित अभिलेख बनाकर बिक्री करके जनता की जीवनभर की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला गया। उनपर कोई भी कार्यवाही नहीं होती दिखाई देती, जबकि भूमाफियों ने अधिकारियों से मिलकर जनता से करोड़ों रुपये लूटकर अपने घर तो भर लिये और अब जब सरकार भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने की बात कर रही है तब बेचारे वो निम्न मध्यम वर्ग की जनता, गरीब जनता परेशानी में आ रही है जिसने किसी प्रकार से मेहनत की गाढ़ी कमाई से भूमि का एक टुकड़ा खरीदकर अपने सपनों का एक छोटा सा घर बनाया था।

Read More »