Thursday, September 19, 2024
Breaking News

लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के ठेका व तैयारियों के निर्देशः बैठक25 को

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। बृजक्षेत्र का मशहूर एवं जनमानस की आस्थाओं का प्रतीक 106वाॅ मेला श्री दाऊजी महाराज का भव्य आयोजन बल्देव छट 27 अगस्त से प्रारंभ होगा।
जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि जनसहयोग से मेला को पूरी भव्यता से आयोजित कराने का प्रयास किया जायेगा। डीएम ने कहा कि मेला में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सुझाव तथा संयोजक के लिये आवेदन करने के संबंध में विचार विमर्श हेतु सामान्य बैठक 25 जुलाई को अपरांह 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न होगी।

Read More »

सरकारी अस्पताल के पास खुले पडे है मैनहाॅल

2017.07.21. 2 ssp menholeनगर निगम की लापरवाही कभी भी ले सकती है जान
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर निगम की लापरवही कभी भी लोगो की जान ले सकती है। नगर में काफी स्थानों पर मैन हाॅल खुले पडे है। जिसमें आज एक युवक गिरकर घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
नगर निगम द्वारा हाईवे के किनारे सर्विस रोड पर बने नालों के मैन हाल खुले हुए है। जिससे आये दिन रात के अधेरे के साथ -साथ दिन में भी लोग हाॅलों में गिरकर घायल हो रहे है। लेकिन नगर निगम के आलाधिकारी किसी बडे हादसें के इन्तजार में है। शुक्रवार को पप्पू नामक युवक जैन नगर की ओर से ट्रामा सेन्टर की तरफ आ रहा था। उसी दौरान जाम लगा होने से सड़क के किनारे होकर निकलने लगा। अचानक पैर फिसलने से खुले मैन हाॅल में गिरकर घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के किनारे काफी मैन हाल खुले पडे है।

Read More »

मारपीट में महिला सहित दो लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग -अलग स्थान पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हो गये। घायलों ने थाने में तहरीर देने के बाद जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। विवाहिता से पति अतिरिक्त दहेज में दो लाख की मांग कर रहा था।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला खंदारी निवासी 26 वर्षीय अनिल पुत्र सुरेश चन्द्र को दूध की डेरी को लेकर हुए विवाद में पडोस के ही सवराजसिंह, नीरज सन्तोष, जयप्रकाश आदि लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को उपचार व डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

प्रधान के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

हाथरस, जन सामना ब्यूरो।हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गाँव छत्तरपुर में सफाई नहीं होने व ग्राम प्रधान की मनमानी के खिलाफ गांव की महिलाओं ने आज मोर्चा खोलते हुये जमकर प्रदर्शन किया और हायतौबा करते हुये स्वयं हाथों में फावड़ा लेकर सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया।
गांव की महिलाओं ने ग्राम प्रधान द्वारा साफ सफाई नहीं कराये जाने व गांव में तैनात सफाई कर्मचारी के नहीं आने से उनके खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया तथा गांव की नाली साफ की।

Read More »

कावरियों की बोलेरो को टैंकर ने मारी टक्कर एक कावरिया घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के भूडा नहर के समीप बाइक सवार तीन लोग बाइक फिसलने से घायल हो गये। जिनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से घायल जनपद इटावा के गांव हरदासपुर निवासी 60 वर्षीय सीतादेवी पतनी लेखराम , उसके पुत्र श्यामलाल, पुत्रवधू प्रिंयका का सरकारी ट्रामा सेन्टर भेजा गया।

Read More »

वैश्य एकता परिषद की जिम्मेदारी रितिक व शुभम को

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। अखिल भारतीय युवा वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महामंत्री अंकुर मित्तल व प्रदेश उपाध्यक्ष व मुख्य शाखा के जिला प्रभारी चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य की संस्तुति पर सिकन्द्राराऊ में संस्था का गठन मण्डल प्रभारी विवेक वाष्र्णेय की सहमति से जिला अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने किया है।

Read More »

पूर्व सब रजिस्ट्रार महेश बाबू गौड़ का निधन

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रेवेन्यू बार एसोसियेशन के अध्यक्ष गिरीश गौड एड. एवं रेवेन्यू बार एसो. के पूर्व अध्यक्ष राजा गौड एड. के पिताजी व रिटायर सब रजिस्ट्रार श्री महेश बाबू गौड का आज निधन हो जाने से उनके शुभचिन्तकों व समर्थकों में भारी शोक की लहर दौड गई तथा उनके माया टाकीज के पास सिंघानिया कालौनी स्थित आवास पर शोक प्रगट करने वालों का तांता लग गया।
रिटायर सब रजिस्ट्रार श्री महेश बाबू गौड करीब 84 वर्ष के थे तथा वह गत दिनों घर पर बाथरूम में फिसल कर गिर गये थे जिससे उनके सिर व शरीर के अन्य भागों में भारी चोट लग गई थी तथा उनको उपचार हेतु मथुरा भर्ती कराया गया था जहां पर उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया।

Read More »

भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रामलीला मैदान में भूख हडताल पर बैठे संजय पाराशर उर्फ चुन्नू पंडित की भूख हडताल आज तीसरे दिन भी जारी रही तथा उनकी मांग है कि जब तक धार्मिक स्थलों पर हो रहे अवैध कब्जों की जांच कराकर हटवाया नहीं जाता तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
ट्रस्ट व धार्मिक स्थलों पर अवैध कब्जे किये जाने के विरोध में रामलीला मैदान में भूख हडताल पर बैठे संजय पाराशर उर्फ चुन्नू पंडित की भूख हडताल आज तीसरे दिन भी जारी रही तथा उनके अनशन को क्षेत्र के तमाम लोगों का समर्थन मिल रहा है।

Read More »

ठगी का आरोप लगा भीड़ ने दो सपेरों को जमकर पीटा

2017.07.21. 1 ssp sapereकानपुर, अर्पण कश्यप। कानून का डर लगभग लगभग जनता के दिल से खत्म होता जा रहा है अब हर कोई खुल कर गुंडई कर कानून को हाथ में ले लेता है जिसका जीता जागता उदाहरण आज बर्रा थाना क्षेत्र के गुंजन बिहार में देखने को मिला जहॉ दो सपेरो को महज ठग समझ कर लोगों ने जम कर पीटा। अधेड़ उम्र के शिवली निवासी दोनों सपेरे सावन में सॉपों के दर्शन करा लोगों से मॉग कर धन कमाते हैं। आज भी गुंजन बिहार क्षेत्र के आकाश ज्वैलर्स की दुकान पर जा कर रूद्राक्ष को बेचने के लिये लोगों को दिखाया जहॉ एक महिला ने साठ रूपये में एक रूद्राक्ष खरीद लिया। जिसे उसके परिजनो ने नकली बताकर सपेरे को पहले फटकार लगायी व महज साठ रूपये के पीछे बीस पच्चीस लोगों ने लाठी डंडों से पीट दिया। इसके बाद सौ नम्बर पर सूचना देकर बर्रा पुलिस के हवाले कर दिया।

Read More »

बारादेवी शिवम होटल में फिल्म कलाकारों का होगा चयन

2017.07.21 12 ravijansaamnaकानपुर, स्वप्निल तिवारी। अब आपके शहर कानपुर में सूर्यान्श आर्ट फिल्म्स प्रोडक्शन एक फिल्म के तहत कलाकारों का चयन करने आ रहा है। प्रोडयूसर गोपी गोयल और डायरेक्टर आदित्य मिश्रा ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि फिल्म का नाम हिस्ट्रीशीटर ऑफ कानपुर है, और यह फिल्म कानपुर में हो रहे क्राइम पर आधारित बनाई गई है। इसकी अवधि 2 घण्टा 15 मिनट की रहेगी इसमे नायक व नायिका मुम्बई से है। बाकिशेष कलाकारों का चयन कानपुर से होगा फिल्म की शूटिंग कानपुर के गंगा बैराज, मुम्बई, बांदा, हमीरपुर, कर्वी(चित्रकूट) में सम्पन्न होगी। प्रेस वार्ता में गोपी गोयल, आदित्य मिश्रा, श्यामू मिश्रा, अभय मिश्रा, रिषभराज शुक्ला, अमरेन्द्र अवस्थी, अरविन्द यादव, सूरज सोनी व प्रिया मौजूद रहे। 

Read More »