Thursday, September 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उद्यान मंत्री ने सदस्यता अभियान में संवाद कर दिलाई पार्टी सदस्यता

उद्यान मंत्री ने सदस्यता अभियान में संवाद कर दिलाई पार्टी सदस्यता

रायबरेली। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सदस्यता अभियान 2024 के तहत आज हरचंदपुर विधानसभा के मंडल खीरों के ग्राम रनापुर पहरौली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत लोगों से संवाद कर सैकड़ों की संख्या में लोगों को भाजपा परिवार में पंजीयन कराया तथा भाजपा परिवार की तरफ से नवीन सदस्यों का स्वागत किया। पार्टी का सदस्य बनने पर उन्होंने सभी को बधाई दी। इसके साथ ही उद्यान मंत्री ने सभी को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा बुद्धी लाल पासी, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह सहित मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, प्रधानगण एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।