Friday, July 5, 2024
Breaking News

खिचड़ी और कम्बल का किया वितरण

मथुरा। मकर संक्रांति पर श्रीदेवी असहाय सेवा संस्थान द्वारा न्याय पंचायत सोनाई क्षेत्र में रेलवे-स्टेशन के समीप श्रीदेवी गौशाला प्रांगण में 7 ग्राम सभाओं के गरीब असहाय लोगों को खिचड़ी प्रसाद व 200 कंबलो का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी चंदनश्री महाराज और विशिष्ट अतिथि जगदीश एडवोकेट एवं गंगाधर वर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करनवीर सिंह रावत और संचालन मनीष कुमार रावत एवं नथाराम पाठक ने किया। संस्था के प्रबंधक एस0 सी0 कुशवाह ने जनता से निवेदन किया कि हम सभी को मिलकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर अधिक ध्यान देना है। उन्होंने विश्वास दिया कि वर्ष 2024 में क्षेत्र के किसी भी गरीब परिवार में बेटी जन्म लेगी तो उस परिवार को संस्था के माध्यम से सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया जायेगा।

Read More »

गांवों में भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सरकार की नई पहल

मथुरा। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी के तहत शहर से गांव तक तीसरी आंख का पहरा बैठाया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में शासनादेश जारी किया जा चुका है। चुनावों से पहले इस प्रक्रिया को तेज किया गया है। इसी को लेकर एसपी सिटी ने थाना फरह परिसर में ग्राम प्रधानों, नगर पंचायत प्रतिनिधियों और गांवों के संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद किया और इस योजना के महत्व को साझा किया। फरह क्षेत्र के प्रधानों, वार्ड सदस्यों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गांवों और वार्डों में कैमरा लगवाने एवं शान्ति, सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में वार्ता कर सुझावों का आदान प्रदान किया गया।

Read More »

मकर संक्रांति पर चलाया स्वछता अभियान

मथुरा। मकर संक्रांति पर गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में विधायक, एसडीएम और चेयरमैन प्रतिनिधि ने झाड़ू लगाई। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मकर संक्रांति के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। गोवर्धन में विधायक मेघश्याम सिंह ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत दानघाटी मंदिर से की। इस अभियान में एसडीएम मयंक गोस्वामी, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष शर्मा ने सहभागिता निभाई। विधायक मेघश्याम सिंह स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दान घाटी मंदिर से झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश देते हुए गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर अभियान चलाया। विधायक मेघ श्याम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मकर संक्रांति के दिन पूरे प्रदेश ने स्वच्छता अभियान चलाया गया है। गोवर्धन के प्रमुख दान घाटी मंदिर से झाडू लगाकर लोगों को जागरूक किया है।

Read More »

विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की योजनाओं से जागरूक हो रही जनताः अभिलाष कौशल

ऊंचाहार, रायबरेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार आम जनमानस को सरकार की योजनाओं से रूबरू करा रही है। इसी क्रम में यह यात्रा आज ऊंचाहार क्षेत्र के चड़रई गांव में पहुंची। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने उपस्थित समूह से कहा कि पीएम मोदी का संकल्प भारत के कल्याण और उत्थान के लिए है। उनका हर कदम देश की जनता की भलाई के लिए है। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ने पूरे भारत देश को उत्साहित किया है। यह हमारी धार्मिक विरासत को आगे बढ़ाने वाला कार्य है। भाजपा नेता ने याद दिलाया कि पूर्व की सरकारों की योजनाएं केवल कागज में बनती थी और वह कागज में ही दम तोड देती थी।

Read More »

घर-घर जाकर वितरित किये जा रहे है पूजित अक्षत व पत्रक

महराजगंज, रायबरेली। विकास खंड महराजगंज की ग्राम सभा राघवपुर में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुन्दरकाण्ड समिति के नेतृत्व समिति के सदस्यों ने सर्व समाज के लोगों को अयोध्या धाम से आये पूजित अक्षत व पत्रक घर-घर जाकर वितरण किया। सुन्दरकाण्ड समिति के सदस्यों ने कहा कि भगवान राम जी के नगरी से आये पूजित अक्षतों को राघवपुर के लोगों में वितरण हो रहा, यहां के निवासियों के लिए गौरव की बात है। आगे कहा कि 22 जनवरी के पूर्व सभी लोग अपने गांव में स्थित मंदिरों में साफ-सफाई कराये और प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना के दिन आप लोग अपने-अपने घरों में कम से कम मिट्टी के 11 दीपक जलाकर भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा में भागीदारी सुनिश्चित करें।

Read More »

मुख्य सचिव ने एमएसएमई विभाग के कार्यों की समीक्षा की

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि ओडीओपी योजना से स्थानीय स्तर के उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है। इसे अगले लेवल तक ले जाने तथा ओडीओपी को और बढ़ावा देने के लिये विचार-विमर्श कर रणनीति तय करें। ओडीओपी की जनपदवार रैकिंग करायी जाए। अयोध्या में स्टैण्डर्ड मॉडल बनाकर ओडीओपी का एक स्टोर स्थापित कराया जाये। इसके अलावा ओडीओपी के लाभार्थियों को आधार और फैमिली आईडी से जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि यूपी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउन्सिल को जिले की ओडीओपी इकाइयों को व्यापार के लिये इनपुट प्रदान करने हेतु इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड जैसी ट्रेड से सम्बन्धित संस्थाओं और एजेन्सियों के साथ जोड़ा जाए। उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिये क्वालिटी काउन्सिल ऑफ इडिया (क्यूसीआई) के सहयोग से सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित कराकर उद्यमियों के बीच इसका प्रचार-प्रसार किया जाए।

Read More »

गोवर्धन में गैंगस्टर की 20.29 लाख की संपति की कुर्क

मथुरा: संवाददाता। थाना गोवर्धन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए एक शातिर अपराधी की करीब 20.29 लाख की अवैध सम्पत्ति कुर्क की है। एसएसपी के निर्देशानुसार गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों में शातिर अपराधियों के विरुद्ध धारा 14 (1) गिरोहबन्द अधिनियम एवं आसमाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत अपराधियों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अवैध रूप से अर्जित की गयी अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन के द्वारा 18 मार्च 2023 को गैंगस्टर एक्ट में जाहिद पुत्र सुभान खान निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा, इरफान पुत्र जोरमल निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन मथुरा, तस्लीम पुत्र उमर मोहम्मद निवासी नगला जंगली हाथिया बरसाना मथुरा, संजय खान पुत्र उझ्झल उर्फ सूबेदार निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा, राहुल पुत्र मझला निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा, सुन्ना उर्फ सुम्मा पुत्र इसरायल निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा के विरूद्ध पंजीकृत हुआ था।

Read More »

नगर निगम ने चलाया अयोध्या के लिए एकजुट अभियान

मथुरा: संवाददाता। नगर निगम मथुरा वृंदावन, रिसिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत योद्धा स्वच्छ अयोध्या के लिए एकजुट हों अभियान के हिस्से के रूप में एक रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समुदाय को एक साथ लाना, जागरूकता बढ़ाना और ऐतिहासिक शहर अयोध्या में स्वच्छता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक टिकाऊ बनाने के लिए भारत सरकार की एक राष्ट्रव्यापी पहल है। योद्धा स्वच्छ अयोध्या के लिए एकजुट इस मिशन का एक स्थानीय विस्तार है, जो स्वच्छ और हरित अयोध्या बनाने पर केंद्रित है। इस आयोजन में हजारीमल सोमानी स्कूल, नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज के 500 छात्र छात्राओं, अध्यापक, अध्यापिकाओं, प्रधानाध्यापिका और नगर निगम के सफाई मित्रों के साथ टीम रिसिटी ने प्रतिभाग किया।

Read More »

2024 लोकसभा के लिए उप्र कांग्रेस तय करेगी अपनी रणनीति

मथुरा: संवाददाता। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने भाजपा के लिए महत्वपूर्ण बनी हुई मथुरा सीट पर नजरें गढा दी हैं। शनिवार को मथुरा के खंडेलवाल सेवा सदन में प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसियों का जमावड़ा होगा। इस दौरान लोकसभा चुनाव के लिए यूपी कांग्रेस की रणनीति तैयार की जाएगी और कांग्रेसियों को चुनाव जीतने के मंत्र दिये जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय के नेतृत्व में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें केवल मथुरा के ही नहीं अपितु 13 जिलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। जहां पर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले सभी कांग्रेसी लोकसभा चुनाव में जीत का फार्मूला कार्यकर्ताओं को देंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने बताया कि कांग्रेस की संवाद कार्यशाला 13 जनवरी को खंडेलवाल सेवा सदन गोवर्धन रोड पर सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। जिसमें ब्रज प्रांत के 13 जिलों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यशाला को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अलावा राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, वरिष्ठ नेता राज बब्बर, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महासचिव परवेज अहमद, प्रदेश सचिव राजेश राज जीवन संबोधित करेंगे।

Read More »

आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र आलाधिकारियों ने की बैठक

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। आगामी सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को मथुरा में युपी, राजस्थान, हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों के अधिकारियों की बैठक मथुरा में हुई। गोवर्धन के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस स्थित सभागार में आयोजित हुई बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, अपर पुलिस महानिदेशक भरतपुर, पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा, पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़, पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा, पुलिस अधीक्षक भरतपुर, पुलिस अधीक्षक डींग, पुलिस अधीक्षक पलवल, पुलिस अधीक्षक नूंह व अन्य अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इंटरस्टेट, बॉर्डर के जनपदों के अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बैठाना रहा।

Read More »