Monday, June 17, 2024

नारायण दिव्यंग सेवा समिति ने माताओं को सम्मानित कर लिया आर्शीवाद

फिरोजाबाद। नारायण दिव्यांग सेवा समिति द्वारा शिव पैलेस चंदवार गेट पर अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा 15 माताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही आरती उतारकर माताओं से आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि मॉ से बड़ा कोई इस पृथ्वी लोक पर नहीं है, मॉ है तो सब कुछ है। वही प्रमोद बघेल मॉ के बारे में कविता सुनाई। अनुपम शर्मा ने कहा समिति समय-समय पर अच्छा कार्य करती रहती है, मैं समिति का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूॅ। समिति द्वारा 15 माताओं को प्रतीक चिंह देकर, शॉल उड़ाकर एवं आरती उताकर सम्मान किया गया। इस दौरान समाजसवेवी भगवान दास शंखवार, रेनू यादव, दिनेश चंद्र राठौर, रविकांत, नीतू राठौर, प्रियंका चक, मीना, कमलेश, बृजेश, राहुल, मीरा जोशी, अजय पाल, मनोज नगर, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Read More »

महिला शक्ति ने वृद्धाश्रम में मनाया मातृ दिवस

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा टूंडला के बन्ना गाँव स्थित वृद्धाश्रम में मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं को साड़ी आदि उपहार देकर सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि मनुष्य को निश्चल प्रेम मॉ मे ही मिलता है, किंतु आज के लोग आधुनिकता में यह सब भूलकर अपने माँ बाप को वृद्धा आश्रम में छोड़ आते हैं। महिला दिवस के अवसर आज महिला शक्ति की पदाधिकारियांे ने गांव बन्ना स्थित वृद्वाश्रम में पहुंचकर महिलाओं को दैनिक सामान के साथ साड़ियां प्रदान की। साथ ही उनका दुख दर्द बांटा। महिलाओं ने बताया कि उनका भरा पूरा परिवार है। लेकिन उसमें हमारे लिए कोई स्थान नहीं है। वृद्वाश्रम में रह रही सुधा देवी, गुड्डी, सीता, नीतू आदि महिलायें अपने परिवार को याद करके रोने लगी।

Read More »

आईएमए ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों को बांटे फल

फिरोजाबाद। रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा मेडिकल कॉलेज में मदर्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों को फल वितरित किए गए। साथ ही मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं भी दी गई। सीएमएस डॉक्टर नवीन जैन ने आईएमए द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को आज डॉक्टर्स ने उनके मां होने पर गर्व का एहसास कराया। उन्हें बताया कि वह जगत जननी हैं जगत माता हैं। उन जैसी माता के दम पर ही आज सृष्टि का संचालन हो रहा है। आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर पूनम अग्रवाल ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों को फल वितरित किये। साथ ही साबुन, तेल व पाउडर की किट प्रदान की। इस दौरान माता का फूल माला पहनकर स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर गौरव अग्रवाल, डॉक्टर एलके गुप्ता समेत अन्य अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More »

भाजपा की मदद की खुशामदीद, 2027 में मांगेंगीं मायावती

बसपा नेता को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की तुलना में सपा और कांग्रेस के सेबकार्ट को परेशान करने की अधिक चिंता है, भले ही इससे भाजपा को लाभ मिले। अत्यधिक व्यस्त चुनाव चरण में, जहाँ पार्टियाँ और नेता प्रतिद्वंद्वियों को मात देने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सोच-समझकर दौड़ से पीछे हटती दिख रही हैं। माना जाता है कि मायावती 2027 में उत्तर प्रदेश विधान सभा का चुनाव भाजपा के सहयोग से लड़ने की तैयारी कर रहीं हैं। उनके हाल के फैसलों और बयानो से इस संभावना को बल मिलता है। अगर उनके हाल के फैसलों पर नजर डालें तो लगता है कि मायावती का ध्यान उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की बजाय “इंडिया गठबंधन” की मुश्किलें बढ़ाने पर है। इस गठबंधन में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस शामिल हैं।
मायावती के अनियमित फैसलों को 2027 में विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पकड़ मजबूत करने की उनकी रणनीति का एक हिस्सा माना जा रहा है, यह भाजपा के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि अपने सभी अंडे एक टोकरी में रखने के बजाय बसपा नेता अपने संसाधनों और ताकत को आरक्षित करना चाहती हैं ताकि 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को फिर से इकट्ठा किया जा सके। 2007 में 30.43% से, 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा का वोट शेयर घटकर 12.88% हो गया।

Read More »

ब्रज में ग्रामीण पर्यटन को रोप वे, क्रूज से लगेंगे पंख

मथुरा। ब्रज में ग्रामीण पर्यटन को पर लग रहे हैं। यमुना में क्रूज के बाद बरसाना में रोप वे आकर्षण का केन्द्र होंगे। इसके अलावा भी कई योजनाएं जल्द पूरा होने जा रही हैं। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद मथुरा तक पहुुंचने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर भी तेजी से काम चल रहा है। हालांकि ब्रज क्षेत्र में पहले रोप वे का इंतजार बेचौनी बढ़ा रहा है। बरसाना में सात साल पहले रोप वे प्रोजेक्ट का उद्घाटन हुआ था। अभी भी लोगों को रोप वे का इंतजार है। बरसाना की पहाडी पर बने लाडली मंदिर तक श्रद्धालुओं के पहुंचने और ग्रामीण पर्यटन को बढावा देने के लिए रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। गत दिनों में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की बैठक में बरसाना रोपवे को लेकर मण्डलायुक्त रितु महेश्वरी के सख्त निर्देश के बाद भी रोप वे का कार्य रेंगता नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में सामिल बरसाना के रोपवे को बनते बनते आज सात वर्ष से अधिक होने जा रहे हैं। उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद भी मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारी और रोपवे निर्माणक कंपनी पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा।

Read More »

केजरीवाल अपनी ’10 गारंटियों’ से भाजपा का करेंगे मुकाबला

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आक्रामक भूमिका में आ गए हैं। मोदी उनके निशाने पर हैं और लगातार उन्हें कटघरे में खड़े कर रहे हैं। भाजपा को सफाई देने में परेशानी हो रही है। उन्होंने आज फिर सवाल किया कि नरेंद्र मोदी जिस गारंटी पर वोट मांग रहें हैं उनको पूरा कौन करागा। उन्होंने सवाल किया कि मोदी के अगले साल सितम्बर में रिटायर हो जाने के बाद “मोदी की गारंटी” का क्या होगा ?
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी गारंटी पर मैं जोर देना चाहता हूं। उन्होंने कहा था कि 15 लाख हर व्यक्ति के अकाउंट में जाएंगे, वो नहीं हुआ है। 2 करोड़ रोजगार की बात की थी, जोकि नहीं हुई है। 2022 तक बुलेट ट्रेन चलाने की बात की थी, लेकिन अभी तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हमने गारंटी दी थी कि बिजली मुफ्त, स्कूल शानदार होंगे, मोहल्ला क्लिनिक होंगे, हमने सब किया। मोदी की गारंटी कौन पूरा करेगा, वो भी नहीं पता क्योंकि वह 75 साल के हो जाएंगे, जिसके बाद उन्हें रिटायर होना है। केजरीवाल की गारंटी केजरीवाल ही पूरा करेंगे।

Read More »

जिम्मेदारों के संरक्षण पर गांव के अंदर आधी रात में चलता रहता है अवैध खनन

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिले की तहसील क्षेत्र ऊंचाहार के अन्तर्गत एनटीपीसी चौकी क्षेत्र के सराय सहिजन, गोपालपुर उधवन और हनुमानगंज नहर के पास में विगत कई दिनों से जिम्मेदारों के संरक्षण में अवैध खनन हो रहा है। गौरतलब हो कि इन दिनों खुलेआम मिट्टी के अवैध खनन का धंधा जोरों पर है, इसमें गंगा एक्सप्रेसवे के ठेकदारों की भूमिका भी बनी हुई है उनके द्वारा चोरी छिपे मिट्टी बेंचने का कार्य किया जा रहा है। खनन माफिया धरती का सीना छलनी कर खनिज विभाग के नियम निर्देशों की धज्जियाँ उड़ाते हुए जेसीबी से रात के अंधेरे में अवैध खनन कर रहे हैं। गांव के ग्रामीण आधी रात में जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों की शोर में सो नहीं पा रहे हैं और वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह एक दिन का मामला नहीं है।

Read More »

अमित शाह की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

रायबरेली। देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज रायबरेली के जीआईसी मैदान में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में पधारे, उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पूछा कि रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी पिछले सालों में जनता का दुख दर्द पूछने कितनी बार आई। भीड़ द्वारा ना का इशारा करने पर उन्होंने कहा भाजपा के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह जो रायबरेली की जनता के दुख सुख में हमेशा शामिल रहे, उनको भारी बहुमत से जिताने की अपील की और कहा यह हर समय आपके बीच मौजूद रहेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गांधी परिवार रायबरेली को अपनी जागीर समझता है, इसीलिए जनता के बीच में आने में उन्हें तकलीफ होती है, यह अब नहीं चलेगा। जो जनता के बीच में रहेगा, जो जनता की सेवा करेगा वही रायबरेली का सांसद बनेगा।

Read More »

प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन: अबकी बार रायबरेली की तकदीर और तस्वीर बदलनी है – डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

रायबरेली। शहर के रिफार्म क्लब में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि अब देश ही नहीं विदेशो में भी मोदी की गारंटी मानी जा रही है, उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब, किसान, नौजवान, सभी के लिए लाभकारी योजनाये चला रही है। जिसमें प्रमुख रूप से किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, शौचालय, हर-घर नल, बेटी पढाओ, बेटी बचाओ, फसल बीमा योजना, जैसी अनेको योजनाओ का लाभ सीधे आम जन मानस को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए बताया कि यह प्रदेश माफिया राज का समापन कर राम राज्य स्थापित करने की ओर अग्रसर है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता इन नकली गांधियो से सावधान रहे, क्योंकि राहुल गाँधी जमानत पर छूटे है।

Read More »

एसीएमटी कॉलेज के 59 छात्र हुए चयनित

शिकोहाबाद। एसीएमटी कॉलेज में प्लेसमेंट हेतु साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसीएमटी कॉलेज ऑफ ग्रुप के लगभग 109 छात्रों का साक्षात्कार हुआ। जिसमें से 59 छात्रों का चयन किया गया। मक्खनपुर क्षेत्र के रूपसपुर स्थित एसीएमटी कॉलेज में प्लेसमेंट हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। जिसमें यूकेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और आईटीआई फाइनल ईयर के छात्रों का साक्षात्कार लिया। जिसमें 250 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 109 छात्रों ने लिखित परीक्षा पास की उसमे से लिए गए साक्षात्कार में 59 छात्रों का चयन किया। कंपनी की सीईओ मीना शर्मा एवं मेनेजर पवन राणा ने चयनित छात्रों को शुभकामनायें दी। इस मौके पर एसीएमटी ग्रुप के चेयरमैन योगेश यादव ने सफल हुए छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसीएमटी ग्रुप के डायरेक्टर ब्रिजेश यादव, सेक्रेटरी हिर्देश यादव, सीनियर हेड उदय प्रताप ने बताया कॉलेज में लगातार प्लेसमेंट होते रहते है। यंहा प्लेसमेन्ट होने से कई छात्रों के चेहरे पर खुशी दिखी है।

Read More »