Friday, September 20, 2024
Breaking News

31 अगस्त तक करें इन्सपायर अवार्ड मानक योजना नामांकन

सिरसागंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार एवं स्टार्टअप इण्डिया के तत्वाधान में आयोजित इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की एक कार्यशाला आइडियल पब्लिक स्कूल में नोडल प्रभारी अश्वनी कुमार जैन एवं प्रबंधक देश दीपक गुप्ता के संयोजन में आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए सिरसागंज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ सुखेन्द्र यादव ने उपस्थित सभी विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य से अनुरोध किया कि वे अपने विद्यालयों के कक्षा 6 से 10 तक के पांच विद्यार्थियों के नामांकन अनिवार्य रूप से करा दें। इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन में किए जा रहे हैं। इसमें नामांकन के लिए किसी भी बोर्ड के विद्यालय अपनी इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के पोर्टल पर अपनी स्कूल आईडी से लॉगिन कर सकते हैं। इसमें नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों के नाम पर बैंक का खाता होना चाहिए। यदि खाता बच्चे का नहीं है, तो खाता माता पिता के संयुक्त खाते में बच्चे का जुड़वा कर उसे फर्स्ट होल्डर बना दें।

Read More »

शिक्षा चौपाल में निपुण लक्ष्य हासिल करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। प्राथमिक विद्यालय नगला बीच में शिक्षा चाौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 3 तक निपुण लक्ष्य हासिल करने वाले पांच-पांच बच्चों को पुरस्..त कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खंड शिक्षाधिकारी उपेंद्र कुमार एवं ग्राम प्रधान सुघर सिंह द्वारा मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। खंड शिाक्षाधिकारी ने विद्यालय में क्रियान्वयन निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प को लेकर अभिभावकों को दिशा निर्देश दिए। एआरपी डॉ. जे.पी सिंह द्वारा आगामी माह में निपुण लक्ष्य परीक्षा के आयोजन के बारे में जानकारी दी गयी। एआरपी अमरनाथ द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों में कराए गए कार्यों की जानकारी ग्राम प्रधान के साथ सभी के समक्ष साझा की गई।

Read More »

महिला शक्ति ने धूमधाम से मनाया श्रावणी महोत्सव

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा श्रावणी महोत्सव फिरोजाबाद क्लब में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें महिला शक्ति की सदस्यों ने जमकर धमाल मचाया। महिला शक्ति द्वारा श्रावणी महोत्सव के अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिला शक्ति की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में रश्मि अग्रवाल, नीतू, गौरी, दीपाली, राधिका, एकता, सीमा, गुंजन, मेघा, मानसी ने राजस्थानी गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। वहीं सावन के गीतों पर महिलाओं ने जमकर डांस किया। साथ झूले एवं दाल बाटी का भरपूर आनंद लिया। भुजरिया कम्पटीशन में नीता गुप्ता प्रथम एवं श्वेता द्वितीय स्थान पर रही। वही ग्रुप की सभी सदस्यों को उपहार प्रदान किये गये।

Read More »

महापौर ने निगम कार्यालयों के पटलों का किया औचक निरीक्षण

⇒निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी मिलें अनुपस्थित, एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। शुक्रवार को महापौर कामिनी राठौर ने नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के संग निगम कार्यालयों के पटलो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने नगर आयुक्त से अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का पर एक दिन को वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लेटलतीफी की पुनरावृत्ति नही होने के सख्त निर्देश दिए। महापौर कामिनी राठौर ने लगभग साढे दस बजे नगर आयुक्त संग निगम कार्यालयों के पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर को मणिकान्त शर्मा, प्रीति गुप्ता आउटसोर्सिग कम्प्यूटर आपरेटर लेखा विभाग, सचिन राठौर, आउटसोर्सिग कम्प्यूटर आपरेटर निर्माण विभाग, पंकज यादव बैकलॉग कर्मचारी सम्बद्ध कार्यालय अधीक्षक कक्ष अनुपस्थित मिले।

Read More »

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जल्द ही आएंगे मथुरा

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष अजय राय से जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को जिला कांग्रेस की स्थिति, चुनौतियों और गतिविधियों से अवगत कराया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि लखनऊ पहुंच कर नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पूरे संगठन में उर्जा का संचार हुआ है। अजय राय की खांटी कांग्रेसी की छवि है। उनका लडाका स्वभाव कार्यकर्ताओं को संघर्ष करने के लिए प्रेरित करता है। भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मथुरा के कई गंभीर मुद्दों पर बातचीत की और भविष्य में उन्हें प्रदेश स्तर पर उठाने का आश्वासन भी दिया।

Read More »

भाकियू चढूनी का ऐलान, 10 सितंबर को फिर कलेक्ट्रेट पर जुटेंगे किसान

⇒भारतीय किसान यूनियन चढूंनी की कुरुक्षेत्र में हुई समीक्षा बैठक में शामिल हुए पदाधिकारी
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भारतीय किसान यूनियन चढूंनी की समीक्षा बैठक में मथुरा से पहुंचे किसान प्रतिनिधि भी शामिल हुए। समीक्षा बैठक कुरुक्षेत्र में हुई। जिसमें मथुरा जनपद से संगठन के कार्यकर्ता शामिल होने पहुंचे। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने बैठक में शामिल होकर मथुरा जनपद की किसानों की समस्याओं को प्रमुख रूप उठाया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूनी ने उन्हें आश्वासन दिया है वह जल्द ही मथुरा का दौरा करेंगे और किसानों की समस्याओं से रूबरू होंगे। किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन जायेगा। जिला अध्यक्ष रामफल सिंह ने कहा मथुरा जनपद में किसानों की हालात बदतर है, कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।

Read More »

मथुरा गोवर्धन रोड पर होगा अभिनव प्रयोग

मथुरा। गोवर्धन से मथुरा की दूरी 18 किलोमीटर है। गोवर्धन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में है। गोवर्धन पर्वत और वहां की हरियाली श्रद्धालुओं का मन बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करती है। मथुरा गोवर्धन सड़क मार्ग पर जिला प्रशासन अभिनव प्रयोग करने जा रहा है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इसकी पहल की है। इस मार्ग पर श्रद्धालुओं को मथुरा से गोवर्धन पहुंचने के बीच ऐसा अनुभव होगा कि वह फूलों की बगिया के बीच से गुजर रहे हैं। मार्ग की यह सुंदरता लोगों के मन को आनंद से भर देगी। जिलाधिकारी पुलकित खरे के नेतृत्व में एक नई पहल शुरू की गई है, जिसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा मथुरा से गोवर्धन रोड पर विभिन्न कार्य कराये गये हैं। मथुरा गोवर्धन रोड जिसकी लंबाई लगभग 18 किलोमीटर है का चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड, मथुरा द्वारा किया गया है। इसके पश्चात मार्ग के दोनों तरफ तथा डिवाइडर पर हरितिमा बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण के लिए उपलब्ध भूमि पर थीम बेस्ड वृक्षारोपण किया जायेगा।

Read More »

शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ लगातार लंबित चल रहीं कई मांगों को लेकर आंदोलनरत है। समय समय पर धरना प्रदर्शन किये गये हैं। संघ के पदाधिकारी लगातार अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेशीय आव्हान पर नौ सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रदेश महामंत्री अतुल चौधरी के नेतृत्व में मंडलायुक्त को संघ के पदाधिकारियों ने सौंपा। शिक्षक राजनीति में लम्बे समय से सक्रिय अतुल चौधरी पर जिलाध्यक्ष की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है। अतुल चौधरी ने बताया कि ज्ञापन में अर्हता धारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पदोन्नति शिक्षक पद पर किये जाने, चिकित्सा सुविधा (कैश लेस इलाज ), 300 दिनों के उपार्जित अवकाश का नकदीकरण आदि नौ मांगों को पूरा कराने के लिए संघ लगातार अपनी ओर से श्रेष्ठ प्रयास कर रहा है।

Read More »

कालाबाजारी के शक में रोका गेहूं के बोरों से लदा कैंटर

⇒सप्लाई इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार टीम के साथ जांच पड़ताल में जुटे
मथुरा। सप्लाई इंस्पेक्टर द्वारा कालाबाजारी के शक में एक कैंटर को उसके गंतव्य तक जाने से रोक दिया। चालक को पुलिस के सुपुर्द करने के बाद कैंटर से लदे सामान की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई थी। सुरीर थाना क्षेत्र से नोएडा, दिल्ली जा रहे आयशर कैंटर को सप्लाई इंस्पेक्टर ने नौहझील थाना क्षेत्र में बरौठ चौकी के समीप रोक लिया। कैंटर चालक को जांच पड़ताल पूरी होने तक पुलिस के सुपुर्द किया गया था। कैंटर में लगभग 280 कट्टे गेंहू से भरे हुए हैं की जानकारी चालक ने जांच कर रही टीम को दी। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मौके पर सप्लाई इंस्पेक्टर गौरव माहेश्वरी व नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा गेंहू की जांच पड़ताल में जुटे हुए थे। मौके पर मंडी समिति खैर के इंस्पेक्टर नेपाल सिंह भी पहुंच गए थे।

Read More »

सड़क किनारे बने मंदिर को माना अतिक्रमण, चला पीला पंजा

⇒मंदिर के महंत ने सीएम पोर्टल और डीएम से की शिकायत
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। गोवर्धन मथुरा मार्ग पर अडींग में पीडब्ल्यूडी ने कार्यवाही करते हुए सड़क किनारे के अवैध स्थाई और अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया। यहां बने पुराना हनुमान मंदिर को भी अतिक्रमण की श्रेणी में मानते हुए विभाग ने कार्यवाही की। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी ने जेसीबी से गर्भ गृह को छोड़कर, बाकी निर्माण ध्वस्त कर दिया। मंदिर में बनी प्याऊ और विश्राम के लिए बनी तिवारी को ध्वस्त कर दिया। हालांकि अतिक्रमण चिन्हित होने के बाद भी लोगों की भावनाएं मंदिर से जुड़ी हुई थीं। भावनाओं में बह कर स्थानीय लोगों ने इस कार्यवाही का विरोध किया। मंदिर के महंत ने मुख्यमंत्री पोर्टल व डीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More »