Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला शक्ति ने धूमधाम से मनाया श्रावणी महोत्सव

महिला शक्ति ने धूमधाम से मनाया श्रावणी महोत्सव

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा श्रावणी महोत्सव फिरोजाबाद क्लब में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें महिला शक्ति की सदस्यों ने जमकर धमाल मचाया। महिला शक्ति द्वारा श्रावणी महोत्सव के अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिला शक्ति की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में रश्मि अग्रवाल, नीतू, गौरी, दीपाली, राधिका, एकता, सीमा, गुंजन, मेघा, मानसी ने राजस्थानी गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। वहीं सावन के गीतों पर महिलाओं ने जमकर डांस किया। साथ झूले एवं दाल बाटी का भरपूर आनंद लिया। भुजरिया कम्पटीशन में नीता गुप्ता प्रथम एवं श्वेता द्वितीय स्थान पर रही। वही ग्रुप की सभी सदस्यों को उपहार प्रदान किये गये। संस्था अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया की सावन आते ही सब बहनों को मायके और भाइयों की याद आ जाती है। हम अपने सरहद पर तैनात सैनिक भाईयों को कैसे भूल सकते है। इसलिए ग्रुप की सदस्यों द्वारा अपने सैनिक भाइयों के लिए राखी लाई गई, जो कि सरहद पर भेजी जाएगी। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल एवं वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने बताया कि भुजरिया की प्रथा शहरों से गायब ही हो गई है। जबकि भुजरिया हमारी धन धान्य की प्रतीक है। इसे नदी, तालाबो में विसर्जित करने से नदियों की मिट्टी पुनः नदी में वापिस चली जाती है। हर त्योहार का कोई ना कोई वैज्ञानिक कारण भी होता है। प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर सौम्या चौहान, यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल ने तीज के सोलह श्रृंगार की भी अपनी विशेषता एवं वैज्ञानिक कारण बताएं।