Saturday, September 21, 2024
Breaking News

इंडिया एलायंस के प्रतिनिधिमंडल ने कहा- प्रधानमंत्री की चुप्पी मणिपुर में हिंसा के प्रति उनकी “निर्लज्ज उदासीनता” को दर्शाती है

नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। जातीय हिंसा की शिकार मणिपुर की स्थिति का आकलन करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर गए विपक्ष एलायंस इंडिया के सांसदों के 21 सदस्यीय बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में जारी जातीय संघर्ष में विनाश के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी मणिपुर में हिंसा के प्रति उनकी निर्लज्ज उदासीनता को दर्शाती है।
मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से आज मुलाकात कर अपना अनुभव साझा किया। राज्यपाल उइके को सौंपे गए एक ज्ञापन में, उन्होंने उनसे सभी प्रभावी कदम उठाते हुए शांति और सद्भाव बहाल करने का अनुरोध किया।

Read More »

कानपुर पेपर मर्चेंट्स एसोसिएशन मना रहा सात दिवसीय नेशनल पेपर डे

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। कानपुर पेपर मर्चेंट्स एसोसिएशन कागज की राष्ट्रीय संस्था (FPTA) के साथ मिलकर सात दिवसीय नेशनल पेपर डे 26 जुलाई से 1 अगस्त तक मना रही है। इसी सन्दर्भ में सपा विधायक अमिताभ बाजपाई के द्वारा शुक्रवार को चौक बाजार में बैग, कॉपी एवं बुकलेट वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने उपस्थित नागरिकों एवं व्यवसाइयों को कागज से सम्बंधित जानकारी दी की कागज़ एक सस्टनैबल रीसाइक्लिंग प्रोडक्ट है, साथ ही यह भी शिक्षा दी कि हम लोगो को पेपर वेस्ट का कलेक्शन बहुत ही सावधानी पूर्वक करना चाहिए, ताकि वह पेपर दुबारा मिलों में जाकर वापस कागज़ का रूप ले ले।

Read More »

विपक्षी दलों ने कानपुर में किया I.N.D.I.A का आगाज

कानपुर। रविवार को संयुक्त विपक्षी मोर्चा की बैठक सिविल लाइन स्थित एक रेस्टोरेंट में कांग्रेस, सपा, रालोद, आप, सीपीएम, सीपीआई, राजद, माले, एन.सी.पी. तथा वामदलों सहित सभी विपक्षी दलों के विधायक गण, अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, महामंत्री तथा प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिसमें संयुक्त विपक्षी मोर्चा का नाम बदलकर जो देश के राष्ट्रीय पैमाने पर इंडिया (I.N.D.I.A) पार्टी का गठन हुआ है। उसी को कानपुर की शाखा का नाम रखा गया है। इंडिया ने कानपुर में संगठन बनाकर आगे आंदोलन का आगाज किया। सभी वक्ताओं ने संगठित होकर लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़ने का निर्णय लिया।

Read More »

वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक

कानपुर। 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चल रहे यातायात पखवाड़े के अंतर्गत पर्यावरण सुरक्षा संस्थान द्वारा आयोजित जन जागरण अभियान के तहत ट्रक ड्राइवर टेंपो ड्राइवर दो पहिया वाहन वालों को पत्रक वितरित करके जागरूक किया गया। अभी ड्राइवरों को आर आई अजित सिंह ने बताया कि किस प्रकार से गाड़ी चलाकर लोगों को सुरक्षित करना है। आज लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण दीक्षित बड़े ने कहा कि हम सबको अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। नियम तोड़ने के कारण दुर्घटनाएं होती हैं।

Read More »

महिलाओं ने हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया

कानपुर। सावन के इस पावन महीने में वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गैंजेस क्लब में हरियाली तीज पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कानपुर नगर महापौर प्रमिला पांडेय द्वारा की गई, तत्पश्चात संस्था की महिलाओं द्वारा मनमोहक नृत्य और सत्यभामा पर नाटक प्रस्तुत किया गया। संस्था की संस्थापक डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य गृहणियों को आगे लाना है, उनके अंदर आत्मविश्वास जगाना है।

Read More »

स्कूलों में स्मार्ट फ़ोन के प्रयोग पर पाबन्दी की पुकार

फायदों के बावजूद स्मार्टफोन जैसी डिजिटल तकनीकों का बढ़ता दुरूपयोग बच्चों को शिक्षा से दूर ले जा रहा है। किसी नशे की तरह बच्चे इसकी लत का शिकार बनते जा रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि स्कूलों में स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगाने से क्लास में अनुशासन बना रहेगा और बच्चों को ऑनलाइन डिस्टर्ब होने से बचाया जा सकेगा। यूनेस्को की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल एक टूल की तरह ही किया जाए। लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा गया कि पारंपरिक शिक्षण विधियों को पीछे न किया जाए। शोध के अनुसार, 10 में से केवल एक माता-पिता सोचते हैं कि कक्षा में फोन का उपयोग किया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, संयुक्त राष्ट्र ने स्कूलों में स्मार्टफोन रखने के खतरों के बारे में चेतावनी दी है।

Read More »

मुंशी प्रेमचंदः आम आदमी के साहित्यकार

⇒मुंशी प्रेमचंद की 143वीं जयंती (31 जुलाई) पर विशेष
आधुनिक हिन्दी साहित्य के पितामह और उपन्यास सम्राट महान् कथाकार मुंशी प्रेमचंद ने अपने लेखन के माध्यम से न सिर्फ दासता के विरुद्ध आवाज उठाई बल्कि लेखकों के उत्पीड़न के विरुद्ध भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने उपन्यासों और कहानियों के अलावा नाटक, समीक्षा, लेख, संस्मरण इत्यादि कई विधाओं में साहित्य सृजन किया। प्रेमचंद ऐसे कहानीकार और साहित्यकार थे, जिन्हें आज भी सबसे ज्यादा पढ़ा जाता रहा है। उन्हें ‘आम आदमी का साहित्यकार’ भी कहा जाता है।

Read More »

चौरासी कोस परिक्रमा में कई रूट पर यातायात पूरी तरह किया प्रतिबंधित

⇒राया से बलदेव रूट पर रविवार को वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं का दबाव लगातार बना हुआ है। परिक्रमा के सुचारू संचालन के लिए पुलिस प्रशासन लगातार वॉल्पिक व्यवस्था कर रहा है। हालांकि अब स्थानीय लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। रविवार को श्रद्धालुओं के भारी दबाव को देखते हुए राया बलदेव रोड पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। भारी वाहनों का आवागमन पहले ही बंद था। रविवार को ऑटो, ई रिक्शा को भी पुलिस ने चलने से रोक दिया। दो पहिया वाहन चालकों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह कहां जा रहे हैं और क्यों जा रहे हैं। पुलिस स्थानीय लोगों को हिदायत दे रही है कि वह आवश्यक काम से ही वाहन लेकर निकलें।

Read More »

आईपीएस अधिकारी के पिता हुए साइबर ठगी के शिकार

⇒आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस के साथ मारपीट, गाड़ी तोड़ी
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। जनपद में एसपी सिटी रहे एक आईपीएस अधिकारी के पिता साइबर ठगी के शिकार हो गए। आरोपी की लोकेशन पर गोवर्धन पुलिस मेवात क्षेत्र में उसके ठिकाने पर दबिश देने पहुंची। पुलिस टीम ने आरोपित सम्मी को हिरासत में ले लिया। आरोपित के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया था। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ला रही थी कि उसके सहयोगियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। दरोगा की निजी कार क्षतिग्रस्त कर दी। हमलावर आरोपित को छुड़ाकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर सीओ राम मोहन शर्मा मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी को छुड़ाकर सभी आरोपी भाग गए। चौकी इंचार्ज विनोद ने बताया कि अशोक मीणा साहब के पिता से ऑनलाइन ठगी कर 30 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी की लोकेशन पर मढ़ौरा पकड़ने गए थे। वहां आरोपियों ने हमला कर दिया।

Read More »

अधिक मास में गिरिराज परिक्रमा में भक्तों सैलाब व्यवस्थाएं हुई ध्वस्त

⇒परिक्रमा की भीड़ में दम घुटने से मची अफरा तफरी
गोवर्धनः श्याम बिहारी भार्गव। अधिक मास मेला में शनिवार को गिरिराज परिक्रमा के लिए श्रद्धालु भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान प्रशासन की व्यवस्था ध्वस्त हो गईं। भीड़ इतनी थी कि थाने के सामने श्रद्धालु भक्त आपस में एक दूसरे से भिड़ गए, दम घुटने से श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई। एक किशोरी को युवकों ने उठाकर वहां भीड़ में फंसे ट्रैक्टर के बोनट पर बिठा दिया। तब कहीं किशोरी ने राहत की सांस ली। भीड़ नियंत्रण के लिए देर रात एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने जमुनावता चौराहा से ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाली। अधिक मास में गिरिराज प्रभु के दर्शन मात्र से मनुष्य मनोवांछित फल प्राप्त करता है।

Read More »