Saturday, September 21, 2024
Breaking News

विद्यार्थियों को आई फ्लू के प्रति किया जागरूक

सिरसागंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को आई फ्लू के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि देश के कई शहरों में बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। इस समय आँखों से जुड़ी बीमारियां भी तेजी से बढ़ने लगी है, जिसमें आई फ्लू के केस लगातार बढ़ रहे हैं।

Read More »

किराना एसोसिएशन बुजुर्ग व्यापारियों को करेंगी सम्मानित

फिरोजाबाद। किराना एसोसिएशन की बैठक का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल की अध्यक्षता में किया गया। एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री पंकज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किराना एसोसिएशन की वार्षिक गोट का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ जीके वाटर पार्क परमेश्वर गेट पर किया जायेगा। कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याऐं एवं वर्ष 2023-24 के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष तीनों पद के लिए चुनाव होगा। एसोसिएशन के महामंत्री संजू बांसवाड़ा’ ने बताया कि किराना एसोसिएशन बनवारी लाल पंसारी, विमल चंद जैन, निर्मल चंद्र एडवोकेट, राकेश गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता को व्यापारी गौरव सम्मान से सम्मानित करेंगी।

Read More »

उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में फिरोजाबाद के महानगर अध्यक्ष ने उठाई व्यापारियों की समस्यां

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक डी ग्लोबल होटल निराला नगर में प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिलीप सेठ एवं राजेंद्र गुप्ता दोनों प्रांतीय महामंत्रियों ने संयुक्त रूप से किया। प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने फिरोजाबाद की व्यापारियों के उत्पीड़न एवं ज्वलंत समस्याओं को उठाया। प्रांतीय कार्य समिति ने पूरे प्रदेश में जीएसटी सर्वे छापे के नाम पर आईडी के प्रवेश का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया।

Read More »

नेवीरांगना वाहिनी हिंदू जागरण मंच चंद्रनगर महानगर की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद। वीरांगना वाहिनी हिंदू जागरण मंच चंद्रनगर महानगर की एक बैठक किशोर मुनी आश्रम में आयोजित की गई। बैठक में वीरांगना वाहिनी की अध्यक्ष मधुरिमा ने भगवा यात्रा में बहनों के सहयोग के लिए सभी को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही चंद्रनगर के सभी जगहों पर वीरांगना की कार्यकारिणी तैयार करनी है। साथ ही कहा कि भगवा यात्रा में जिन बहनों ने स्वरूप धारण किया था उन सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है।

Read More »

माथुर वैश्य समाज के रक्तदान शिविर में 417 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के आवहान पर माथुर वैश्य मण्डलीय परिषद द्वारा जनपद में दस रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें 417 रक्तवीरों ने ब्लड डोनेट कर लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
रविवार को माथुर वैश्य मण्डलीय परिषद ने शहर में जीवन धारा हॉस्पीटल, प्राइवेट ट्रामा सेंटर, ग्लोबल ब्लड बैंक, माथुर वैश्य हॉस्पीटल, माथुर वैश्य सेवा सदन सुहाग नगर, शिव पैलेस, जिला अस्पताल के अलावा सिरसागंज में माथुर वैश्य धर्मशाला, खेरगढ़ में इनडो केयर, मक्खनपुर में डॉ सतीश चंद्र गुप्ता में रक्तदान शिविर आयेाजित किये गये।

Read More »

निशुल्क जांच शिविर लगाकर किया लोगों का इलाज

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मथुरा वृंदावन नगर निगम के वार्ड सं. 70 के पार्षद वैभव अग्रवाल के द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए वैभव अग्रवाल ने बताया कि बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही तटीय इलाकों एवं यमुना किनारे परिक्रमा मार्ग में रह रहे लोगों में आंखों में जलन एवं सूजन की शिकायत आ रही है। साथ ही आई फ्लू फैलने की सम्भावना है। इस वजह से केडी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से विहारघाट पर मेडिकल कैंप लगाया गया है।

Read More »

अक्षय पात्र की पहली सामुदायिक रसोई का हुआ शुभारंभ

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। सतत् विकास के लक्ष्यों को बढ़ावा देने वाली संस्था अक्षय पात्र फाउंडेशन की पहली सामुदायिक एवं 67वीं केन्द्रीयकृत रसोई घर का उद्घाटन रविवार को बरसाना क्षेत्र के आजनौख ग्राम में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हेमा मलिनी ने कहा कि अक्षय पात्र के माध्यम महिलाओं द्वारा संचालित यह प्रकल्प महिला सशक्तिकरण के नवीन कीर्तमान स्थापित करेंगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद हेमा मलिनी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप पंडित, अक्षय पात्र के उपाध्यक्ष चंचला पति दास एवं अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ट्रस्टी भरतर्षभ दास के द्वारा श्री श्री राधा वृंदावन चंद्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Read More »

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने आज वार्ड नम्बर चार के अंतर्गत ग्राम भालई, खायरा, मुईद्दीनपुर नावली सिकंदरपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा ग्रामीण अंचलों के विकास को कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Read More »

बाढ़ पीडितों के लिए कलेक्ट्रेट पर आज कांग्रेसी करेंगे प्रदर्शन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर 24 जुलाई को 11 बजे जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि यमुना में जल वृद्धि के कारण नगर निगम मथुरा वृंदावन तथा मथुरा जनपद में तहसील मांट, तहसील सदर और तहसील महावन के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। मकान गिर गए हैं तथा हजारों मकानों में जलभराव के कारण दरारें आ गई हैं।

Read More »

डीएम के नेतृत्व में सीडीओ ने व्यापार मंडल चौहान गुट की टीम को डेयरी प्रशिक्षण हेतु नई दिल्ली भेजा

रायबरेली। राष्ट्रीय सहकारी शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र में हिस्सा लेने के लिए जनपद रायबरेली से जिला अधिकारी के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने व्यापारियों की एक टीम नई दिल्ली के लिए कल शाम रवाना किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट से छः सदस्यों की टीम कल देर शाम रायबरेली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान सहित सूची अध्यक्ष कृष्ण कुमार, सचिव शिवशंकर, महिला जिलाध्यक्ष बबीता वर्मा, जिला सचिव महेश मिश्रा व जिला संगठन मंत्री डीके सिंह राणा इस टीम में शामिल रहे।

Read More »