Sunday, September 22, 2024
Breaking News

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई आयोजित

महाराजगंज, रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बबुरिहा ग्राउंड में आयोजित की गई। आठ न्याय पंचायतों के बच्चों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने ज्ञान की देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर स्तर पर बालक वर्ग में घुरौना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और बालिकाओं में कैर न्याय पंचायत की टीम ने बाजी मारी। जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में कोटवा मदनिया के निर्भय सिंह प्रथम रहे, जबकि बालिका वर्ग में कोटवा मदनिया की ही प्राची विजयी रहीं। सभी विजयी प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव एवं नगर पंचायत महाराजगंज के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा पुरस्कृत किया गया। खेल आयोजन समिति के सदस्य इरशाद सिद्दीकी ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Read More »

व्यापार मंडल चौहान गुट ने आयोजित किया सम्मान समारोह

रायबरेली। जिलाधिकारी के आदेश अनुसार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट लगातार सम्मान समारोह आयोजित कर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि डीटीसी, डीटीसी डॉक्टर व अन्य को सम्मानित कर रहा है। निश्चित कार्यक्रम के अनुसार अमावा ब्लाक सभागार में आज सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष योगदान खंड विकास अधिकारी का रहा।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट द्वारा लगातार व्यापारियों सहित संभ्रांत व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम जारी है, जिसके तहत अमावा ब्लाक के धुन्नी सिंह सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही व्यापारियों ने चौहान गुट जिंदाबाद के नारे लगाए, जिससे पूरा सभागार गूंज उठा। आज के कार्यक्रम में 500 से ज्यादा अधिकारी, कर्मचारियों सहित संभ्रांत व्यक्ति, बीडीसी, डीसीसी सहित व्यापारियों को सम्मान पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रतापुर, खसपरी, अमावस दुसौती, राही से लेकर आसपास के व्यापारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Read More »

घायल के इलाज में लापरवाही पर छह संविदा कर्मचारी बर्खास्त

⇒उप मुख्यमंत्री ने विस्तृत जांच के आदेश
⇒जिम्मेदार चिकित्साधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
लखनऊ। सड़क हादसे में घायल को उचित उपचार न मिलने का वायरल वीडियो का उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया। अधिकारियों को जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हुए। लिहाजा उप मुख्यमंत्री ने निर्देश पर छह संविदा पर तैनात डॉक्टर-कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।
दो नवम्बर रात करीब 12.25 बजे कुशीनगर संयुक्त जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में पगरा थाना हाटा निवासी धर्मपाल को लाया गया। पुलिस ने धर्मपाल को भर्ती कराया। उस वक्त इमरजेन्सी में डॉ. उज्जवल सिंह चिकित्साधिकारी (संविदा), डॉ. नीरज पाण्डेय बालरोग विशेषज्ञ, अरविन्द शर्मा फार्मासिस्ट, सुनील कुशवाहा, राम अशीष संविदा स्टाफ नर्स, विजय बहादुर, मनहरण शुक्ला वार्ड व्वाय, अर्जुन, मुकेश स्वीपर एवं होमगार्ड, बलराम यादव की ड्यूटी पर तैनात थे।

Read More »

जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

बड़ौत/बागपत, जन सामना संवाददाता। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आज संस्था के सचिव हिमांशु अग्रवाल ने अपना जन्मदिन कुछ अलग ही अंदाज मे मनाया।
दरअसल, हिमांशु की अपनी भावना थी कि वह अपना 37वा जन्मदिन उन जरूरतमंद और असहाय बच्चों के साथ मिलकर मनाएं जो हमेशा अपने जन्मदिन कि खुशियों से वंचित रह जाते है। उनका कोई जन्मदिन नहीं मनाया जाता।
इसी भावना से हिमांशु अग्रवाल ने अपनी सम्पूर्ण सारथी टीम के साथ मलकपुर रोड नहर के पुल के पास वाली झुग्गी झोपड़ियों मे जाकर उन असहाय बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया जिनके सर पर सही से छत भी नहीं है।
हिमांशु अग्रवाल ने बच्चो को चिप्स, बिस्किट, फ्रूटी और बर्थडे केक देकर उनके साथ अपने जन्मदिन कि खुशियाँ बाँटी।
इस मौके पर सारथी टीम की अध्यक्ष वंदना गुप्ता समेत सभी पदाधिकारी जिसमें विकास गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, शालू गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, अनिल अरोरा, ध्रुव जैन, शिवम तोमर, उमेश शर्मा, कुश आदि कई लोगों ने शामिल होकर इस भावना से भरे उत्सव मे सहयोग किया।

Read More »

चोरी का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

कानपुर। अशोकनगर और आर.के नगर चौकी को चोरी में हुई बरामदगी के तहत व्यापार मण्डल ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। बताते चलें कि थाना नज़ीराबाद आर.के. नगर चौकी क्षेत्र में दो बदमाश एक अपार्टमेंट में दिन दहाड़े एक पत्रकार के घर से बैटरा चुरा कर ले गये। उसके बाद तुरन्त सूचना आर के नगर चौकी इंचार्ज राहुल शुक्ला को दी गई। सूचना पाते ही तुरन्त वो अपने सहयोगी आशीष सिंह के साथ चोरों के बारे में पता लगाने में जुट गये और एक क्लू के आधार पर चोरों तक पहुँच गये। एक का नाम मोहमद ताहा और दूसरे का नाम आतिफ कंगी बताया गया। ये दोनों चोर चमनगंज के फहीमाबाद लेबर कालोनी के रहने वाले बताये गये। सर्विलांस के माध्यम से इनकी लोकेसन मिलते ही चौकी इंचार्ज राहुल शुक्ला व चौकी इंचार्ज अशोक नगर रवि पाण्डेय, तुषार पोसवाल एवं चौकी इंचार्ज आशीष सिंह अपनी पूरी टीम के साथ दो में से एक आरोपी मोहमद ताहा को चमनगंज से पकड़ लिया। दूसरा आरोपी आतिफ कंगी दिल्ली भाग गया।

Read More »

उफ़्फ ये स्त्रियाँ भी ना

क्या स्त्रियों के उपर हुए शारीरिक अत्याचार ही घरेलू हिंसा कहलाता है? मानसिक प्रताड़ना का क्या? जो एक होनहार महिला को अवसाद का भोग बना देता है। लगता है कुछ स्त्रियाँ प्रताड़ना सहने के लिए ही पैदा हुई होती है। ऐसी स्त्रियों को पता भी नहीं होता घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के बहुत सारे प्रकार होते है।
शारीरिक अत्याचार को ही हिंसा समझने वाली स्त्रियों को मौखिक अत्याचार, लैंगिक अत्याचार और आर्थिक अत्याचारों के बारे में जानकारी ही नहीं होती। नां हि स्त्रियों के हक में कायदे कानून के बारे में पता होता है। कोई-कोई स्त्रीयाँ तो स्वीकार कर लेती है आधिपत्य भाव! कि पति है तो उसका हक बनता है हमारे साथ अत्याचार करने का।
साथ ही जरूरी नहीं की शादी के बाद पति जो अत्याचार करे उसे ही घरेलू हिंसा मानी जाए। पिता या बड़े भाई द्वारा लड़की को पढ़ने से रोकना, पहनावे पर रोकटोक करना, बाहर आने जाने पर रोक लगाना या उसकी मर्ज़ी के ख़िलाफ़ शादी करवा देना भी प्रताड़ना का ही हिस्सा कहलाता है। लड़की ज़ात सहने का भाव लेकर ही पैदा होती है।
पत्नी को बात-बात पर कम अक्कल कहना, ताने मारना, दोस्तों-रिश्तेदारों के सामने ज़लिल करना और बेइज़्जती के साथ लात, थप्पड़ या घूसा मारना हिंसा ही है और धमकी देना या घर से निकाल देना अत्याचार ही है।

Read More »

लघुकथाः स्त्री बनना है जरूरी

जब रमा का विवाह एक प्रतिष्ठित और सम्पन्न परिवार में तय हुआ तब मन में अजीब सी कशमकश थी कि मेरी उम्र तो छोटी है। इतना बड़ा संयुक्त परिवार है। मैं कैसे सामंजस्य बैठा पाऊँगी। अभी तो किसी भी कार्य में दक्षता नहीं है। पारिवारिक रिश्ते-नाते, रीति-रिवाजों की पर्याप्त समझ आने में तो बहुत समय लगेगा। उसके मन भी बड़ी उलझन थी, पर विवाह उपरांत जब घर में गई तो सारी स्त्रियाँ केवल स्त्रियाँ ही थी। वे धौंस, रोब और अकड़ से परे थी। उन्होंने रमा से कहा कि सारे रिश्ते बाद में आते है, हम सबसे पहले स्त्री है; तुम्हारी सास, जैठानी और ननंद बाद में। तुम सबसे पहले इस घर में सहज हो जाओ। यहाँ पर कोई भी तुम्हें किसी तराजू में नहीं तौलने वाला है। वह अपनी हर छोटी से छोटी समस्या परिवार में रहने वाली स्त्रियों को बताती और सभी मिलजुलकर उस समस्या का समाधान करते। वहाँ पर सभी का सबसे बड़ा गुण माफ करना था। पुरानी बातों को छोड़कर कुछ नया सोचना था। सभी अपने कार्यों में व्यस्त रहते थे।
रमा अपनी माँ से कहती है कि मेरे ससुराल में सुंदरता, गुणों और अवगुणों को तौलने के लिए कोई तराजू नहीं है। सास अपनी पुरानी कहानियाँ नहीं सुनाती कि मेरे जमाने में ऐसा होता था, मैंने यह किया था, मैंने वह किया था। जेठानी अपनी श्रेष्ठता नहीं सिद्ध करती कि मैंने इस घर को संभालने में इतने वर्ष झोंक दिए। ननंद हर समय मान-सम्मान की दुहाई नहीं देती। हर कोई मुझे सहज महसूस कराने में लगा रहता है। माँ यदि हर परिवार में ऐसी ही परम्परा स्थापित हो जाए तो हर लड़की अपने परिवार को आसानी से अपना लेगी। माँ वहाँ की एक और विशेषता है कि वहाँ पर दोषों पर चर्चा करना स्वीकार नहीं है। दोषों पर ध्यान केन्द्रित करने से उन्नति रुक सकती है, पर समाधान और चिंतन करने से हमारी दृष्टि विकसित होती है। वहाँ पर अपनी गलती को स्वीकार करके हल्का महसूस करने पर भी बल दिया जाता है। माँ मैं भी अब अपने ससुराल के सहयोग के साथ आगे बढ़ना चाहती हूँ। अपनी सोच को उदार बनाना चाहती हूँ। माँ रमा के वाक्य सुनकर मन-ही-मन उस परिवार के प्रति धन्यवाद और मन से दुआएँ दे रही थी, जिस परिवार ने उसकी बेटी की जिंदगी आसान कर दी।

Read More »

पुलिस के जवानों ने की परेड और बलवा ड्रिल का अभ्यास

रायबरेली। शुक्रवार की परेड के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी रायबरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में सर्वप्रथम परेड मान-प्रणाम ग्रहण करते हुए उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों की परेड का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में पुलिस लाइन परेड में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को दंगा निरोधी उपकरणों एन्टी राइड गन, बुलेट, अश्रुगैस के गोले, ग्रेनेड, डंडा, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैन्शील्ड, हैण्ड गार्ड, लेग गार्ड आदि को चेक करते हुए निर्धारित समय में इन उपकरणों से सुसज्जित होकर दंगा नियन्त्रण करने का अभ्यास कराया गया तथा सभी को सदैव दंगा निरोधी उपकरणों से निर्धारित समय में ही सुसज्जित होकर ड्यूटी पर जाने के लिए निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि सभी कर्मचारी साफ-सुथरी वर्दी धारण करें। इस दौरान पुलिस विभाग की गरिमा बनाये रखने तथा जनता की समस्याओं को नम्रतापूर्वक सुनकर निष्पक्ष व त्वरित कार्यवाही करने सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश व हिदायतें भी सभी को दी गयी ।

Read More »

ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद देगा धरना

रायबरेली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा- रायबरेली के अध्यक्ष इंजीनियर संजय पाठक ने जिलाधिकारी रायबरेली को संबोधित एक ज्ञापन दिया। जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि 7 नवंबर 2022 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक विकास भवन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना होगा तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा। जिलामंत्री सी0एम0 श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, जिसमें सबसे प्रमुख मांग हैं-

Read More »

डाकघर के माध्यम से पेंशनर्स का घर बैठे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र – पोस्टमास्टर जनरल

वाराणसी। अब पेंशनरों को जीवित प्रमाणपत्र (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने के लिए कोषागार, बैंक या अन्य किसी विभाग में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पेंशनर अपने नजदीकी डाकघर के डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जारी करवा सकते हैं। इसके लिए मात्र 70 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। यह प्रमाण पत्र स्वतः संबंधित विभाग को ऑनलाइन पहुंच जाएगा। इससे पेंशन मिलने में कोई रुकावट नहीं आएगी। यह सुविधा सभी डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, भारतीय डाक विभाग के माध्यम से सभी विभागों के पेंशनरों को घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्रदान करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। पेंशनर इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए अपने इलाके के डाकिया के साथ-साथ पोस्ट इन्फो मोबाइल एप द्वारा ऑनलाइन अनुरोध भी कर सकते हैं।

Read More »