Sunday, September 22, 2024
Breaking News

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रायबरेली जिले के प्रसिद्ध गंगा घाटों गोकना, गेंगासो व डलमऊ पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा के घाट पर परिवार के साथ आए श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया और दान आदि कर पुण्य कमाया। घाट पर स्थित मंदिरों में दर्शन किया और वहां लगे मेला का आनंद लिया और खरीददारी की। गोकर्ण ऋषि की तपोस्थली गोकना गंगा घाट के पुजारी वरिष्ठ पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शनिवार की रात से ही श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंचने शुरू हो गए थे और रविवार को भोर के 4 बजे से घंटा घड़ियालों की आवाज से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भोर से ही स्नान ध्यान करना शुरू कर दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं से मां गंगा को स्वच्छ बनाए रखने की अपील भी की गई।

Read More »

विधायक मनोज पांडेय ने सीएचसी पहुंचकर मरीजों से पूंछी कुशल क्षेम

ऊंचाहार, रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई मुहिम ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज पांडेय भी आज वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बने। वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने अपनी विधानसभा ऊंचाहार क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वृक्षारोपण किया। इसके साथ सीएचसी में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। मरीजों में फल वितरण के साथ ही उनकी कुशल क्षेम जानी। प्रत्येक मरीज से उनके इलाज के बारे में बात की और मौजूद डॉक्टर व स्टॉफ को मरीजों व तीमारदारों से अच्छे बर्ताव का सुझाव दिया। वहीं सीएचसी में मरीजों की सेवा करने वाले चिकित्सक और चिकित्सा संबंधी सहयोगियों को सम्मानित किया।

Read More »

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ऊंचाहार में किया गया वृक्षारोपण

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ शुरु किया गया अभियान अब देश के कोने-कोने में शुरू हो गया है। जिला प्रशासन भी तेजी से इस अभियान को बढ़ावा दे रहा है ताकि अधिक से अधिक वृक्ष का रोपण किया जा सके।
इसी क्रम में शनिवार को रायबरेली जिले की नगर पंचायत ऊंचाहार में नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल के द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। नगर पंचायत ऊंचाहार के अधिशासी अधिकारी सिकंदरदित्य सहित नगर के लोगों ने इस अभियान की सराहना की और अभियान का हिस्सा बने रहे।

Read More »

इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की प्रमुख डॉ नमिता गुप्ता ने अश्वनी जैन को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के पंच दिवसीय इन्सपायर विज्ञान कैम्प का समापन जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा में किया गया। जिसमें जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के साथ प्रथम दिवस पर एमडी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के मेधावियों ने प्रतिभाग किया गया था।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की प्रमुख डॉ नमिता गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की वैज्ञानिक सी डॉ तमन्ना अरोड़ा ने कैम्प के प्रतिभागियों एवं विभिन्न प्रतियोगिता जैसे क्विज, रेस, क्रिकेट, निबंध आदि के विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।

Read More »

शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फिरोजाबाद। सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसवेंकों के अलावा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक पेड़ मॉ के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं जिला मुख्यालय पर राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
शनिवार को एस.आर.के पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार सीरौठिया के निर्देशन में शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों को सम्पूर्ण परिसर में रोपित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना हम सब का कर्तव्य है।

Read More »

जनपद भर में एक पेड़ मां के नाम से चला अभियान, रोपे गए पौधे

फिरोजाबाद। महिला कल्याण बाल एवं पुष्टाहार विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य ने शंकरपुर घाट के वन ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह धरती एक मां की तरह हम सभी का पालन करती है। ठीक उसी प्रकार हमें एक बेटे की तरह मां की सेवा के लिए पौधरोपण कर उनकी गोद को हरा भरा बनाना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग परिसर में भी पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम से चलाया जा रहा अभियान सराहनीय है। इसी तरह मां के नाम से प्रत्येक व्यक्ति को पौधे अवश्य लगाने चाहिए। जब पर्यावरण हरा-भरा होगा, तभी हमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त हो सकेगी।

Read More »

कृषि विज्ञान केन्द्र पर हुआ आई०आई०एल० परियोजना का शुभारम्भ

बागपत/शामली। कृषि विज्ञान केन्द्र, जलालपुर शामली पर आई०आई०एल० एवं केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में परियोजना का शुभारम्भ हुआ। जिसके तहत जनपद में गन्ना, धान व सब्जियों पर आधारित कृषि प्रणाली वाले गांवों का चयन किया जायेगा। गन्ना उत्पादन में टिटौली, धान उत्पादन में इस्सोपुर टील तथा सब्जी उत्पादन में जलालाबाद रूरल ग्रामों को अंगीकृत किया गया है। जिसके तहत कृषकों के प्रक्षेत्र पर विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित प्रदर्शन लगाये जायेंगें।
मुख्य अतिथि डॉ० पी०के० सिंह, निदेशक प्रसार, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ ने कृषकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा आई०आई०एल० के सहयोग से तकनीकी जानकारी किसानों तक पहुंचाना है। साथ ही साथ उन्होंने कृषि से जुडे हुए लोगों को स्टार्टअप शुरू करने की भी अपील की। आने वाले समय में कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से किसान उत्पादक संगठनों के गठन के बारे में भी बताया।

Read More »

उच्च प्राथमिक विद्यालय कोट में किया गया वृक्षारोपण

खखरेरु/फतेहपुर। विकास खण्ड धाता के अन्तर्गत आने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय कोट में वृहद वृक्षारोपण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक वृक्ष मां के नाम के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय कोट प्रथम के प्रांगण में खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने स्कूल के छात्र एवं छात्राओं व अध्यापकों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के उपरान्त उन्होंने छात्रों को संकल्प दिलाया कि जिस प्रकार मां अपने छोटे बच्चों की देखभाल करती है ठीक उसी प्रकार लगाये गये वृक्षों की देखभाल करें। इस कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय विद्यालय का समस्त स्टाफ़ मौजूद रहा।

Read More »

बागपत में 49881 स्थानों पर 1601791के सापेक्ष हुआ शत प्रतिशत पौधरोपण

बागपत। एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण जन अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा नामित वृक्षारोपण नामित नोडल अधिकारी के नेतृत्व में आज जनपद बागपत में वृक्षारोपण किया गया। जनपद को 16 लाख 4757 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके सापेक्ष आज तक का 1601791 पौधारोपित करने का लक्ष्य था। जिसको 36 विभागों ने शत प्रतिशत कर दिया है। जिसके लिए 8 नर्सरींयों में 40 तरह के पौधों की प्रजातियां तैयार की गई थी जिसका लक्ष्य 36 विभागों को दिया गया था। सभी विभागों ने आज तत्परता के साथ अपने लक्ष्य के सापेक्ष पौधा रोपण किया। वन पेंशनर वन ट्री अभियान को जोड़ते हुए 49881 स्थान पर पौधारोपण किया गया।
वृक्षारोपण नोडल अधिकारी ने किसान इंटर कॉलेज मवीकला में आम का पौधा रोपित किया और उन्होंने पौधे को संरक्षित करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।

Read More »

कांवड़ यात्रा मार्ग के दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के आदेश पर सियासत गरमाई

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार नेे एक विवादित आदेश जारी किया है। अब कांवड़ रूट पर आने वाली सभी दुकानों केे बाहर नेमप्लेट लगाने की अनिवार्यता ने देश में एक सियासी विवाद छेड़ दिया है।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली सभी दुकानों में पहचान पत्र अनिवार्य करने के कदम से भाजपा और विपक्ष के बीच राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई है। लोक सभा के बजट सत्र से ठीक पहले शुरु हुए इस विवाद पर हालांकि भाजपा के बड़े नेता फिलहाल कोई टिप्पणी करने से परहेज कर रहे हैं। भाजपा के एक बड़े नेता ने कहा, ‘यूपी सरकार का ताजा आदेश गैर जरुरी है…। सरकार को ऐसे किसी विवाद से बचना चाहिए था।’
इस बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का बयान एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को पसंद नहीं आया है।

Read More »