Wednesday, June 26, 2024
Breaking News

व्यापार मंडल का जल्द ही चलेगा सदस्यता अभियानः अम्बेश शर्मा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। बंबा चौराहा मंडी बाजार समिति की एक बैठक स्व. बालकिशन गुप्ता की बगीची मंडी समिति कोटला रोड पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल कमेटी के द्वारा अभी कोई भी सदस्यता रसीद काटना शुरू नही किया है, शीघ्र ही सभी बाजार कमेटियों के पदाधिकारी, युवा व्यापार मंडल, महिला व्यापार मंडल, आई टी सेल सभी कमेटियों को रसीदें उपलब्ध करा दी जाएगी। जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदीप कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ ने कहा कि बैठक में व्यापारियों द्वारा यातायात संबधी जो भी प्रकरण उठाया है, उन शिकायतों को मैं अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दूंगा।
कार्यक्रम का कुशल संचालन रामबाबू झा महानगर महामंत्री ने किया।

Read More »

एनसीसी कैडिटो को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव से कराया अवगत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर के गौरीशंकर महाविद्यालय में एनसीसी क्रेडिट द्वारा धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 6, यूपी बटालियन के अधिकारियों ने एनसीसी क्रेडिटों को धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया। साथ ही नशा न करने की शपथ दिलाई। इस दौरान फरहान सिद्दीकी, मेजर शरद सिंह, सूबेदार महेंद्र के अलावा एनसीसी कैडिट मौजूद रहे।

Read More »

कांग्रेसियों ने आशुतोष तिवारी को दी श्रद्धांजलि

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के बाईपास रोड स्थित घर संसार कार्यालय पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक प्रकट किया।
जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि आशुतोष तिवारी बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनसे कांग्रेस पार्टी को गोरखपुर में बहुत बल मिलता था, उनकी कमी को पूरी करना असंभव है। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। समस्त कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Read More »

व्यापारियों की समस्या के लिए जारी किया जायेगा हेल्प लाइन नम्बर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक होटल तुलसी में पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं संचालन सुभम राजपूत ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रविंद्रलाल तिवारी ने कहा कि व्यापार मंडल के प्रदेश नेतृत्व द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें व्यापारी ज्यादा से ज्यादा सदस्य बने। महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बाजार समितियां की समीक्षा करते हुए कहा कि जल्द ही व्यापारियों की समस्याओं के लिए एक हेल्पलाइन जारी किया जाएगा। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर तुरंत संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी।

Read More »

आकाश के परिजनों से मिले भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। इन दिनों जेल में बंद आकाश की मौत का मामला सुर्खियों में है। 21 जून को बंदी आकाश की तबियत बिगड़ी और मौत हो गई थी। उसके बाद काफी बवाल भी हुआ था। तभी से राजनीति भी बहुत तेज हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोजाबाद पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अपने अंदाज में प्रशासन को चेतावनी भी दी।
मामला थाना दक्षिण के नगला पचिया का है। जहां मृतक आकाश का निवास है। मृतक की मौत के बाद से ही राजनीति सातवें आसमान पर है। हर कोई परिवार का शुभ चिंतक बनना चाहता है। इसलिए प्रत्येक पार्टी के लोग वहां पहुंच रहे हैं।

Read More »

जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

मथुराः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की और निर्देश भी दिये कि लंबित कार्यों को निर्धारित समयावधि में ही पूरा किया जाये। इस दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्था एन सी सी जे बी एपको एग्रीमेंट में उल्लिखित प्राविधानों का उल्लंघन करने तथा कार्यों को धीमी गति से संचालित करने पर जिलाधिकारी ने जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सचिव को निर्देश दिये कि संबंधित संस्थान का स्पष्टीकरण प्राप्त करें और समय पर अवगत अवगत भी कराये।
सीडीओ ने बैठक के दौरान कार्यदायी संस्था एन सी सी जे बी एपको के प्रतिनिधियों को भी निर्देशित किया कि कार्यों को समय से पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने लम्बित डी.पी.आर.भी पूर्ण करते हुये प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने बैठक में कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाये। उन्होंने इसके लिये नियुक्त संस्थान के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि रिपोर्ट प्रस्तुत करते समय डी0 पी0 आर0 में उल्लिखित समस्त मानकों पर की गयी जांच का विवरण आख्या में अवश्य दर्ज किया जाये।

Read More »

बच्चों के लिए विटामिन ‘ए’ सम्पूरण कार्यक्रम का शुभारम्भ

मथुरा : जन सामना संवाददाता। जनपद में 26 जून, 2024 से आगामी एक माह तक चलने वाले विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारम्भ बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय कुमार वर्मा के निर्देशन में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कमुर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को शहरी एवं ग्रामीण टीकाकरण सत्रों के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा विटामिन ए की सम्पूरण खुराक निःशुल्क पिलाई जायेगी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विटामिन ए के फायदे एवं उपचार जोकि क्रमशः रतौंधी एवं अंधापन से बचाव एवं उपचार, कुपोषण से बचाव एवं उपचार, तथा रोगों से लड़ने हेतु प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के बारे में बताया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रोहितास सिंह ने बताया कि जनपद भर में विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम अभियान में 3,05,392 बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जायेगी।

Read More »

नमामि गंगे विभाग की बैठक में रेन वाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क विकसित किये जाने पर मंथन

लखनऊः जन सामना ब्यूरो। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में नमामि गंगे विभाग की आयोजित बैठक में मण्डल एवं जनपद स्तर पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क विकसित किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भूजल संचयन एक चुनौती रहा है। जल का संरक्षण न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए बल्कि भविष्य की पीढ़ी के लिए भी आवश्यक है। वर्षा जल संचयन के विभिन्न तरीकों के लाइव डिमान्स्ट्रेशन के माध्यम से आमजन को शिक्षित करने की जरूरत है, इसके लिये एक मॉडल तैयार कर मण्डल एवं जनपद स्तर पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क विकसित किया जाये। पार्क में वर्षा जल संचयन की नवीनतम तकनीकी का उपयोग किया जाये।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क में विकसित किया जाये। पार्क में आने वाले बच्चों के लिये एक इन्टप्रिटेशन सेन्टर होना चाहिये, जिसमें प्ले स्क्रीन पर बच्चों को जल संचयन के विषय पर जानकारी प्रदान करने हेतु फिल्म दिखाई जा सके। इसके अलावा एक ओपेन एअर थियेटर भी होना चाहिये, जिसमें बच्चे वर्षा के जल संचयन की जानकारी प्राप्त कर सके। इसके लिये ज्यादा से ज्यादा डिजिटल तकनीकी का प्रयोग किया जाये। इस पार्क के माध्यम से लोगों मे वर्षा के जल संचयन के प्रति जागरूकता फैलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जल बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है।

Read More »

एएसपी ने विवेचना निस्तारण की गुणवत्ता पर चेताया

ऊंचाहार, रायबरेली : जन सामना संवाददाता। बुधवार की दोपहर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कोतवाली ऊंचाहार का औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी ने कहा कि ऊंचाहार कोतवाली में दर्ज कई विवेचना पर कोर्ट ने टिप्पणी की और पुनर्विवेचना का आदेश दिया है। यह विवेचक की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। घटनाओं में गलत आख्या फिर उसकी प्राथमिकी दर्ज करना भी ऊंचाहार पुलिस के लिए चिंताजनक है। इसमें सुधार लाया जाए और विवेचना में प्रबल साक्ष्यों के आधार पर ही आरोप पत्र या अंतिम पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए।
गौरतलब हो कि जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली के दर्ज मुकदमे में विवेचकों को कड़ी चेतावनी दी परंतु उनके द्वारा पूर्व से लंबित कई गंभीर मामले जिनमें उन्हें संज्ञान लेना चाहिए उन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
इसके अलावा एएसपी ने कोतवाली के अपराध रजिस्टर, आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण, शस्त्रों के रखरखाव, बैरिक आदि का भी निरीक्षण किया।

Read More »

कांग्रेस अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, कार्यालय में रखा गया मौन

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। जिला कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि विगत 25 जून को एक सड़क हादसे में गोरखपुर में कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष जी का निधन हो गया था, दुर्घटना के समय उनकी पत्नी और बेटी भी साथ थी, जिनका वाराणसी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महानगर गोरखपुर में कांग्रेस के आशुतोष तिवारी जी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर आज रायबरेली के कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी एवं शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने श्री तिवारी की मृत्यु पर दुःख जताते हुए कहा कि उनके परिवार को भगवान दुःख सहने की शक्ति दें।

Read More »