Saturday, June 8, 2024
Breaking News

शेयर बाजार में 4 जून को हुआ बहुत बड़ा घोटाला – राहुल गांधी ने मोदी-शाह को घेरा

नई दिल्ली: कमल नैन नारंग। लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और एनडीए सरकार को बहुमत मिला है। एक ओर जहां NDA सरकार बनाने की तैयारी कर रही है, तो वहीं गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रिजल्ट-डे (4जून) पर शेयर बाजार में भारी गिरावट को लेकर बयान देते हुए सनसनी मचा दी है। उन्होंने सीधे तौर पर बाजार में गिरावट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है और बाजार क्रैश होने की JPC की मांग की है।
जून को सेंसेक्स में 4389 अंकों (5.74%) की गिरावट देखने को मिली थी। इससे निवेशकों को 30 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। 4 जून को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवर ऑल मार्केट कैप 395 लाख करोड़ रुपए हो गया थो। एक दिन पहले यह लगभग 426 लाख करोड़ रुपए था।

Read More »

लोकतंत्र के शोर में नीट में हुई चीट !

» निर्धारित तिथि से 10 दिन पहले ही जारी कर दिया गया नीट एग्जाम का रिजर्ल्ट
» 67 अभ्यर्थियों के समान नंबर व दो के गणनात्मक गुणांक के विपरीत संभवहीन प्राप्तांक ने खड़े किए सवाल
»जब देश भर में आम चुनाव के परिणाम घोषित हो रहे थे, लोगों का ध्यान देश के शासन को लेकर था तभी नीट परिणाम ने चौंकाया
कानपुर: पंकज कुमार। जब लोकतंत्र के उत्सव के आखिरी दौर में लोग टीवी, रेडियो, सोशल मीडिया पर खबरों के लिए टकटकी लगाए बैठे थे, गली मौहल्लों में राजनैतिक चर्चाओं का बोलबाला था तब देश के चिकित्सा शिक्षा महिविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित परीक्षा (नेशनल इलेजिबिलिटी-इन्ट्रेंस टेस्ट) नीट का रिजल्ट घोषित किया गया था। यह रिजर्ल्ट अपनी निर्धारित तिथि 14 जून से दस दिन पूर्व यानी 4 जून को ही घोषित कर दिया गया है। इसको लेकर परीक्षार्थियों सहित कोचिंग संस्थानों व अभिभावकों के बीच गड़बड़झाले की आशंका जताते हुए नीट परिणाम-2024 को रद करने क मांग उठाई है।
नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी (एनटीए) द्वारा जारी इस नीट परीक्षा परिणाम पर सवाल खड़ेे किए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीट परीक्षा परिणाम में 67 परीक्षार्थियों ने 720 में से 720 अंक हासिल कर टॉप किया है जिसमें 14 बेटियां शामिल हैं। वहीं दो अभ्यर्थियों को 718 व 719 नम्बर मिले हैं जोकि अंकीय गुणांक के साथ निगेटिव मार्किंग की गणना मुताबिक असंभव बताया जा रहा है। वहीं एनटीए ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है।

Read More »

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हुआ गोष्ठी का आयोजन

मथुरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन अपर मुख्य चिकित्साअधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में किया गया। अध्यक्षता करते हुए एसीएमओ ने कहा कि जनमानस में इस बात की जागरूकता लायें कि क्लाइमेट चेंज के कारण वेक्टर जनित रोगों के प्रसार में वृद्धि हुई है। वर्तमान की स्थिति मच्छर प्रजनन के लिए काफी अनुकूल है इस हेतु समुदाय के संवेदीकरण तथा मच्छरों के प्रजनन श्रोतों को समाप्त करने के संबंध में आपेक्षित प्रभावी कार्यवाही करायी जाये। उन्होंने इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित सभी मलेरिया कर्मचारियों को लार्वा श्रोतों को समाप्त करने के लिए निर्देशित किया।

Read More »

राजेन्द्र अवस्थी को डॉ० श्रीकान्त पांडेय स्मृति सेवा श्री सम्मान

रायबरेली। विगत 18 वर्षों से सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र की अग्रणी संस्था प्रयास की ओर से वर्ष 2024 के सम्मान की घोषणा कर दी गई है। इस बार साहित्यिक और सेवा क्षेत्र से दो विशिष्ट सम्मान दिए जा रहे हैं। प्रयास के अध्यक्ष डॉ० शिवकांत पांडे ने बताया कि इस वर्ष से सेवा और साहित्य क्षेत्र से दो नए सम्मान शुरू किए जा रहे हैं। जिसके लिए निर्णायक मंडल ने तय किया है कि डॉ श्रीकान्त पांडेय स्मृति सेवा श्री सम्मान प्रसिद्ध समाजसेवी राजेन्द्र अवस्थी व साहित्य क्षेत्र से अमर बहादुर अमरेश साहित्य श्री सम्मान सेवा क्षेत्र से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय(प्रयागराज) को प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान के लिए कई नामों पर विचार किया गया। जिसके बाद निर्णय को अंतिम रूप दिया गया।

Read More »

उ.प्र. महिला शिक्षक संघ की पुनः जिलाध्यक्ष बनी रीमा सिंह

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की एक बैटक ऑर्किड ग्रीन में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य, प्रदेश उपाध्‍यक्ष सीमा यादव, प्रदेश मंत्री मधुलता शर्मा, राधा प्रजापति जिलाध्‍यक्ष सीतापुर ने फिरोजाबाद की जिला कार्याकारिणी का विस्तार करते हुए रीमा सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
इसी के साथ डॉ. वंदना तोमर महामत्री, नीति यादव वरिष्ठ उपाध्याय, रेनू यादव संयुक्त मंत्री, अनिता यादव प्रचार मंत्री, मधु चौहान मंत्री, साधना यादव संगठन मंत्री, नीरज गोयल उपाध्याय,

Read More »

ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगम अधिकारियों के संग वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं नगर निगम द्वारा रामलीला मैदान स्थित तालाब में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें अशोका, शीशम, गुड़हल, बेल, तुलसी इत्यादि के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सेंटर की संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण को संतुलित कर मानव के अस्तित्व की रक्षा करने के लिए आवश्यक है। साथ ही कहा कि सभी लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु एक-एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। निगम अधिकारियों ने कहा कि पेड़ प्रकृति के सुंदर और उपयोगी उपहार हैं, पेड़ मानव के महान दोस्त हैं। पेड़ जानवरों, पक्षियों और कीड़ों के प्राकृतिक निवास स्थान का निर्माण करते हैं। पेड़ भूमि को उपजाऊ बनाने में मदद करते हैं। वहीं सिलोड़ी सरकार की बगीची में अधिकारियों एवं बच्चों फूलों व तुलसी के पौधे लगाये। साथ ही प्रकृति को शुद्ध बनाये रखने का वचन दिया।

Read More »

नवनिर्वाचित सांसद अक्षय यादव का हुआ जोरदार स्वागत

सपा कार्यालय पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद अक्षय यादव का सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। बुधवार को सपा कार्यालय पर पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसद अक्षय यादव का कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। चहीं मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सांसद अक्षय यादव ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से विजयी होने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं फिरोजाबाद की सम्मानित जनता का आभार प्रकट किया।

Read More »

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के 7 छात्र NEET यूजी-2024 में शीर्ष स्कोरर बने

रायबरेली। परीक्षण तैयारी सेवाओं में राष्ट्रीय अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने गर्व से रायबरेली के अपने 7 छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धि की घोषणा की। जिन्होंने प्रतिष्ठित एनईईटी यूजी 2024 परीक्षा में 600 और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और एईएसएल द्वारा प्रदान की गई उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग का प्रमाण है। परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित किए गए।
उल्लेखनीय छात्र हैं देवांश गुप्ता जिन्होंने 672 स्कोर करके AIR 13,024 हासिल किया। मोहम्मद आजम अंसारी ने 653 स्कोर करके AIR 26,998 हासिल किया। सुचिता सिंह ने 652 स्कोर करके AIR 27,537 हासिल किया। देवांश त्रिपाठी ने 641 स्कोर करके ए आई आर 37,680 हासिल किया, अरशद खान ने 626 स्कोर करके ए आई आर 52,629 हासिल किया, अमन पाल ने AIR हासिल किया। 76,124 प्रति 604 स्कोर करके अनामिका शर्मा ने 600 स्कोर करके ए आई आर 80,955 हासिल किया।

Read More »

कांग्रेसः मथुरा में संगठन की जमीनी मेहनत लाई रंग

मथुरा। कांग्रेस संगठन की मेहनत मथुरा में रंग लाई है। जमीनी स्तर पर किये गये काम और लगातार जनता से जुडे मुद्दों को उठाते रहने का लाभ कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मिला है। इस बीच कांग्रेस संगठन लगातार जनता के बीच मजबूती से अपनी उपस्थित दर्ज कराता रहा। यही वजह है कि 2019 में कांग्रेस को 28084 वोट मिले थे। जबकि 2024 में बढ़कर कांग्रेस के हिस्से में आये वोटों की संख्या 216657 हो गई। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि मथुरा से प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस उलझन में रही। पहले बॉक्सर बिजेन्द्र सिंह का नाम चला और अंतिम क्षणों में उनके भाजपा में शामिल हो जाने के बाद आननफानन में युवा नेता मुकेश धनगर पर दांव लगाया। मुकेश धनगर को भी तैयारी करने का पूरा मौका नहीं मिला। कोई बड़ा नेता मथुरा में सभा, रैली या रोड शो करने नहीं आया। स्थानीय स्तर पर ही चुनाव को लड़ा गया। संगठन के लोगों और नए पुराने कांग्रेसियों के सहयोग से भाजपा को चुनौती देने की ठानी।

Read More »

गांधी परिवार की दोनों परम्परागत सीट पर कांग्रेस की बम्पर जीत

अमेठी/रायबरेली। लोक सभा चुनाव 2024 के अंतिम सातवां चरण का मतदान 01 जून को समाप्त हो गया और 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 की वोटों की गिनती (मतगणना) शुरू हुई, जिसमें मतगणना के शुरुआत से ही रुझान में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश भर में इंडिया गठबंधन की बढ़त देखने को मिली है। वहीं इंडिया गठबंधन की गांधी परिवार की दोनों परम्परागत सीट रायबरेली और अमेठी जो कि इस चुनाव में दांव पर लग चुकी थी उस पर दोपहर से ही काफी ज्यादा बढ़त देखने को मिली।
2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी की हार हुई, परंतु वह अपनी दूसरी सीट केरल में वायनाड से जीत गए थे। वहीं 2024 के इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को पार्टी अमेठी नही बल्कि रायबरेली लोकसभा 36 क्षेत्र से मैदान में उतारा चूंकि रायबरेली की पूर्व सांसद सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य नियुक्त हो चुकी थी जिसके चलते सोनिया गांधी ने अपनी यह सीट राहुल गांधी को पारिवारिक जिम्मेदारी कहकर सौंप दी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के सामने उतारा। किशोरी लाल शर्मा पिछले करीब 40 वर्षों से स्व. राजीव गांधी, स्व. इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के साथ अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस पार्टी के लिए पर्दे के पीछे रहकर चुनाव का कैंपेन और जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Read More »