Friday, September 20, 2024
Breaking News

हाफ मैराथन चौंपियनशिप पांच को

फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में शिकोहाबाद हाफ मैराथन चौंपियनशिप का आयोजन पांच नवम्बर दिन रविवार को आदर्श कृष्ण महाविद्यालय में किया जायेगा। जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को स्वास्थ के प्रति जागरूक करने का है। 21 किलोमीटर ओर 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ आदर्श ..ष्ण महाविद्यालय से शुरू होगी। इसके साथ ही बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक धावकों के लिए तीन किलोमीटर की सिटी रन एंड वॉक भी रखी गई है। जिसमे सभी वर्ग के धावक रन और वॉक कर सकेंगे। इस दौड़ का नेतृत्व ऑर्गेनाइज सेक्रेटरी व कर्खा रनर्स के संस्थापक अनिल कुमार करेगे। बैठक में जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज, जिला खेल अधिकारी राहुल

Read More »

नारा लेखन में ज्योति और प्रश्नोत्तरी में द्वितीय सेमेस्टर की टीम जीती

शिकोहाबाद। नगर के बीडीएम गर्ल्स महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर गीता यादवेन्दु की अध्यक्षता एवं संगीत विभाग की विभागाध्यक्षा मोनिका सिंह के नेतृत्व में एक प्रश्नोत्तरी और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नारा लेखन में कुमारी ज्योती और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय सेमेस्टर की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में डॉ.चन्द्रा सिंह के सहयोग से महाविद्यालय में संगीत बीए स्तर पर प्रश्नोत्तरी व एमए स्तर पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य बताते हुए डॉ.मोनिका सिंह ने कहा कि संगीत एक प्रयोगात्मक कला है।

Read More »

मेरा बूथ सबसे मजबूत मूल मंत्र पर कार्य कर आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी को विजयश्री दिलाएंः नागेन्द्र दुबे

फिरोजाबाद। भाजपा जिला व महानगर की एक बैठक जिला कार्यालय मोड़ा कनेटा पर आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी नागेन्द्र दुबे गामा ने जिला पदाधिकारियो एवं मंडल अध्यक्षों से संवाद कर आगामी कार्ययोजना पर सक्रिय रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वोटर चेतना महाअभियान, मतदाता पुनरीक्षण अभियान, नारी शक्ति वंदन अभियान में अपने-अपने शक्ति केंद्र पर घर-घर जाकर संपर्क करें और अपने-अपने मण्डल और शक्ति केदो पर प्रवास करें। साथ ही कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत मूल मंत्र पर अपने-अपने बूथों पर कार्य कर आगामी आने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी विजयश्री प्राप्त सके। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार’ ने कहा कि 19 अक्टूबर को अलीगढ़ में होने वाले दलित महासम्मेलन में हजारों की संख्या में दलित समाज के कार्यकर्ता फिरोजाबाद से जाएंगे।

Read More »

हिंदू जागरण मंच की बैठक में संगठन का हुआ विस्तार, सौंपी जिम्मेदारी

फिरोजाबाद। हिंदू जागरण मंच की एक बैठक जेपीयू स्कूल में महानगर संयोजक रंजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। प्रांत सह प्रमुख अतुल यादव, प्रांत महिला प्रमुख उर्वासी वर्मा का महानगर की वीरांगना की टीम ने पटका पहनकर भव्य स्वागत किया। महानगर महिला प्रमुख मधुरिमा ने कहा कि प्रत्येक बहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। प्रत्येक नगर में संगठन का विस्तार जल्द से जल्द हो। अतुल यादव ने संगठन कि रचना और आयामों पर चर्चा कीं अवैध अतिक्रमण, अवैध गतिविधि जैसे विषयों कहा कि संगठन जल्दी ही अधिकारियों को अवध कब्जे की एक सूची देगा, जिससे कब्जे हटाए जा सके। तत्पश्चात वीरांगना टीम का विस्तार किया गया। जिसमें अनिता सिंह. मधुकर नगर प्रमुख, राजकुमारी अंबेडकर नगर सह प्रमुख, सुनीता अंबेडकर नगर की सह प्रमुख, शिल्पी सिंह सुदर्शन नगर सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Read More »

ईट निर्माण हेतु मिट्टी खुदाई को मिली छूट

फिरोजाबाद। ईट बनाने हेतु मशीन से मिट्टी खुदाई करने की मिली छूट, मिट्टी खुदाई में हस्त चालाक शब्द हटाने जाने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है। ईट निर्माता समिति के अध्यक्ष संत बीएस यादव एवं महामंत्री संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि ईट भट्ठा स्वामियों को ईट निर्माण हेतु मिट्टी की आवश्यकता होती है। जिसका जनपद के ईट भट्टा स्वामी सरकार को एडवांस विनियमन शुल्क के रूप में राजस्व भी जमा करते है।ं उसके बावजूद ईट मिट्टी खुदाई के समय स्थानी पुलिस, लेखपाल, आदि द्वारा ट्रैक्टर ट्राली डंपर आदि को पकड़ लिया जाता है और उनका उत्पीड़न किया जाता है। जिसकी जानकारी हमने अपने प्रदेश की संस्थान उत्तर प्रदेश ईट निर्माता समिति को दी। प्रदेश समिति द्वारा संज्ञान में ले जाने के बाद विभागीय स्तर पर शासन स्तर पर जानकारी देते हुए समाधान निकालने का प्रयास किया।

Read More »

विद्यापीठ इंटर कालेज में हुई भारत को जानो प्रतियोगिता

सासनी। सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी भारत जानों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सोमवार को सानी विद्यापीठ इंटर कालेज में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता की में कक्षा छह से आठ तक तथा कक्षा नौ से लेकर बारह तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में इतिहास भूगोल साहित्य धर्म संस्कृति विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान तथा खेलकूद आदि से प्रश्न पूछे गए। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, राम खिलाड़ छात्र-छात्रएं उपस्थित रहे।

Read More »

लाइब्रेरी में बच्चों को किताबें पढ़ने से मन एकाग्र रहता है : महेश संघर्षी

सिकंदराराऊ। मास्टर निःशुल्क लाइब्रेरी व एजुकेशन सेन्टर कचौरा रोड अगसौली चौराहा का उदघाटन मुख्य अतिथि महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष सहकारी संघ लिमिटेड अगसौली, अशोक यादव प्रधान कचौरा एवं राय सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। मैनेजिंग डायरेक्टर अवनीश कुमार यादव ने मुख्य अतिथि, समाजसेवी आदि का स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष सहकारी संघ लिमिटेड अगसौली ने कहा कि लाइब्रेरी के खुलने से स्थानीय छात्र छात्राओं को जो दूर दराज शिक्षण हेतु जाते थे, उनके समय की बचत होगी जिससे अधिक समय अध्ययन करने को मिलेगा एवं शुद्ध वातावरण मिलेगा।

Read More »

गांव में लगी नारी सशक्तिकरण चौपाल

मथुरा। पानी गांव में नारी सशक्तिकरण व महिला पुलिस बीट को लेकर जमुनापार थाना पुलिस ने महिलाओं को जागरूक किया। बहन बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति व नारी सशक्तिकरण के चौथे चरण में महिला पुलिस बीट के तहत थाना जमुनापार के पानीगांव में हनुमान बगीची वायगीर अखाड़े पर नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा और नारी सम्मान को लेकर थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा और महिला पुलिस ने पानीगांव के सैंकड़ों पुरुषों और महिलाओं के साथ बैठक आयोजित की। जिसमें पुलिस द्वारा महिलाओं को नारी शक्ति, नारी सम्मान और महिला बीट पुलिस को लेकर जागरूक किया गया। सभी महिलाओं को पुलिस मोबाइल शक्ति, महिला हेल्प डेस्क और महिला साइबर सेल के द्वारा तत्काल प्रभाव से मनचलों और छेड़छाड़ करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के बारे में अवगत कराया गया।

Read More »

दो पक्षों में विवाद, एसडीएम ने रुकवाया काम

मथुरा। देवरिया में हुई वीभत्स घटना के बाद जमीन संबंधी विवादों को जिला प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। जमीन संबंधी विवादों को अधिकारी मौके पर जाकर सुलझा रहे हैं। दोनों पक्षों को सुन रहे हैं और दोनों ही पक्षों को अपनी बात रखने का मौके दे रहे हैं जिससे कि किसी पक्ष को यह न लगे कि उसके साथ अन्याय हो रहा है। सोमवार को महावन तहसील के गांव सोंख खेडा में विवादित जमीन को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये। दोनों पक्षों को अपने जमीन और दावों संबंधी कागजात दिखाने को कहा गया है। मौके पर चल रहे काम को एसडीएम ने अग्रिम आदेश तक रूकवा दिया है। बताया जा रहा है कि महावन तहसील की ग्राम पंचायत सौंख खेड़ा में लगभग चालीस वर्ष पूर्व लालाराम बघेल ने जल निगम विभाग को लगभग 500 वर्ग गज जमीन दान दी थी। जिसके बदले में लालाराम के छोटे बेटे कालीचरण को जल निगम विभाग ने पम्प आपरेटर के पद पर नौकरी दी। पिछली पंचवर्षीय योजना में लालाराम का पौत्र सुशील पुत्र लीलाधर प्रधान हो गया। सुशील प्रधान ने अपने कार्यकाल में पचावर के पूर्व प्रधान के बेटे को जमीन बेच दी।

Read More »

घर के अंदर मिले मां, बेटे के शव

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। कोसीकलां के गांव बठैन कलां में मां, बेटा संदिग्ध हालत में मृत मिले। बेटे का शव पानी की टंकी में पडा मिला जबकि मां कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जिस कमरे में मां का शव फंदे पर लटका था वहां पुलिस को खून के निशान और डंडा भी पडा मिला। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दौरान मारपीट भी की गई और हत्या के बाद दिव्यांग बेटे के शव को पानी की टंकी में डाल दिया गया। घटना वाली रात घर में दिव्यांग बेटा और मां ही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे का शव पानी की टंकी में पडा मिला तो मां का शव खूंटी से लटका मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों के शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Read More »