Sunday, September 22, 2024
Breaking News

छाता में फूलडोल महोत्सव नौ मार्च को

मथुरा। देश में सिर्फ दो ही दिन होली का महोत्सव मनाया जाता है लेकिन ब्रज में बसंत पंचमी से ही धीरे-धीरे होली का खुमार छाने लगता है और ब्रज में अलग-अलग जगह होली को लेकर विभिन्न आयोजन किए जाते हैं और इन आयोजनों का 40 दिन तक ब्रज में खुमार छाया रहता है। वहीं छाता नगर के प्रसिद्ध चतुर्भुज मंदिर में फूलडोल का भव्य महोत्सव नौ मार्च को किया जाएगा। मंदिर के सेवायत गौरव अविरल शास्त्री ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष होली के दूसरे दिन ढोल नगाड़ों के साथ फूलडोल उत्सव मनाया जाएगा जिसमे हजारों महिला पुरुष भक्त इसमें शामिल होते है  और इस फूलडोल मेले को देखने के लिए काफी संख्या में लोग आसपास व दूरदराज के गांवों से भी देखने को आते हैं क्योंकि इस फूलडोल मेले का आयोजन भव्य तरीके से किया जाता है जिसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है ।

Read More »

ज्ञान, कर्म और उपासना, समृद्ध वैभव की भूमि है अयोध्या – स्वामी राम दिनेशाचार्य

रायबरेली। आध्यात्मिक त्रिदिवसीय पर्व मानस संत सम्मेलन के द्वितीय दिवस के अवसर पर जगद्गुरू स्वामी रामदिनेशाचार्य जी महाराज काशी एवं हरिधाम पीठाधीश्वर अयोध्या धाम ने अपने प्रवचन में पारिवारिक शिक्षा, सामाजिक शिक्षा के साथ ही ज्ञान कर्म, उपासना आदि विषयों पर विस्तार से श्रोताओं को बताया। जगद्गुरू ने कहा कि सुख समृद्धि और वैभव की राजधानी अयोध्या धाम में ज्ञान रूपी माता कौशल्या, कर्म रूपी माता केकई और उपासना रूपी माता सुमित्रा पर विस्तार से बताते हुए स्वामी जी ने कहा कि महाभारत कभी एक दूसरे देश से नहीं होता, एक परिवार का होता है और महाभारत का उदाहरण देते हुए उन्होने कहा कि पाण्डव और ध्रतराष्ट्र दोनो सगे भाई थे, दोनो के वंशजों में युद्ध हुआ था। किसी देश से नहीं यह पारिवारिक युद्ध था। अयोध्या में भी युद्ध की पृष्ठभूमि तैयार हो चुकी थी । महारानी केकई ने अपने विवाह के समय मांगे गये, सुरक्षित वरदान पर बल पूर्वक महाराज दशरथ पर दबाव बनाते हुए। अपने बातों पर अड़ गयी और महाराज से उनकी मौन स्वीकृति प्राप्त कर राम को राज्याभिषेक से वंचित करके 14 वर्षाे के वनवास का आदेश दिया और अपने सुपुत्र भरत को अयोध्या का राजा बनाने के लिए आदेश दिया।

Read More »

एएसपी ने केन्द्रीय मालयार्ड का किया निरीक्षण

महराजगंज, रायबरेली। आज अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली नवीन कुमार सिंह द्वारा थाना महराजगंज क्षेत्र अन्तर्गत स्थित केन्द्रीय मालखाना (यार्ड) निरीक्षण करते हुए सभी गार्द कर्मचारियों एवं कम्प्यूटर फीडिंग कर्मचारियों के कार्याे की समीक्षा की गयी । मालयार्ड पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करके वाहन रिलीज करने की प्रक्रिया के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम व सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की। प्रभारी निरीक्षक महराजगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और मालयार्ड पर विभिन्न थानों से लाये गये माल का प्रतिदिन ऑनलाइन फीडिंग करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया व पूर्व की फीडिंग को अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा चेक किया गया।

Read More »

मलिन बस्तियों तक पहुंचाई जा रहीं शासन की योजनाएं

मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत 20 मलिन बस्तियों के निवासियों को शासन द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत नगर निगम मथुरा वृन्दावन एवं यूनिसेफ के द्वारा उड़ान 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत चार मार्च को वार्ड 30 छगनपुरा मलिन बस्ती, वार्ड संख्या 40 विकास नगर मलिन बस्ती एवं 61 गुरुद्वारा धौली प्याऊ पर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नगर निगम मथुरा वृंदावन के स्वास्थ्य विभाग, जलकल विभाग, एवं शहरी आजीविका केंद्र डूडा, बाल विकास योजना विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं श्रम विभाग मथुरा के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Read More »

निर्माणाधीन मकान से अज्ञात युवक का शव मिला

⇒पुलिस ने मृतक को बताया अर्द्ध विक्षिप्त
ऊंचाहार रायबरेली। शनिवार की दोपहर बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों को एक निर्माणाधीन मकान से दुर्गंध आने लगी। ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो कमरे में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। जिसने नीली जींस पैंट व धारीदार शर्ट पहन रखी थी। मृतक व्यक्ति अर्ध विक्षिप्त बताया जा रहा है। शव की हालत देख अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 15 दिन पूर्व युवक की मौत हुई होगी। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठे कर अपने साथ ले गई। युवक के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने मौजूद लोगों से काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

Read More »

जिला अधिकारी ने जनता की शिकायतें सुनीं

कानपुर। सभी सम्बन्धित अधिकारी तहसील दिवस में प्राप्त समस्त शिकायतों का समयबद्व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं,उक्त निर्देश देते हुए जिलाधिकारी विशाख जी0 ने घाटमपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में करते लोगो की समस्याएं सुनीं।
जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान करना शासन की प्राथमिकता है। जिसके आधार पर प्राप्त समस्त प्रकार की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समयबद्व निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।

Read More »

अदिति सिंह ने शहीद राघवेन्द्र सिंह को दी श्रृद्धांजलि

पवन कुमार गुप्ता, रायबरेली। जिले की सदर सीट से भाजपा विधायक अदिति सिंह ने आज नगर पंचायत लालगंज के कोरिहरा गांव निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही राघवेन्द्र सिंह के निधन उपरान्त उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि सिपाही राघवेन्द्र सिंह जनपद प्रयागराज में तैनाथ थे, जहां पर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए एक बहुचर्चित घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। जिनकी इलाज के दौरान लखनऊ में निधन हो गया था।
सदर विधायक अदिति सिंह ने शहीद राघवेन्द्र सिंह की माँ के आंसू पोछे और उन्हें ढांढस बंधाया।

Read More »

होलिकोत्सव में बच्चों ने जमकर उड़ा गुलाल

हमीरपुर। आज गुरुकुलम पब्लिक स्कूल मे होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले बच्चों ने फूलों से होली खेली। प्रबंधक सत्यप्रकाश गुप्ता एवं प्रधानाचार्या रूपक गुप्ता ने बच्चों को होली पर्व के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद सभी बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाये दी। इसके बाद राधा-कृष्ण एवं होली के गानों मे बच्चों ने जमकर डांस किया। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों पर पुष्प-वर्षा की गयी। सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों को ग़ुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनायें दी। सभी टीचर्स एवं बच्चों ने एक दूसरे के साथ खूब होली खेली। विद्यालय मे आने वाले अभिभावकों को भी गुरुकुलम परिवार द्वारा गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दीं।

Read More »

भूमि संबंधी विवादों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेंजकर निस्तारित हो समस्या-डीएम

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंड़े व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चकिया तहसील सभागार में उपस्थित जनता की एक-एक कर सभी की समस्यायें सुनी और त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बंधित अधिकारीगण को आदेशित किया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चकिया को निर्देश दिए कि भूमि संबंधी विवादों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेंजकर निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 93 मामले आए जिसमें से 07 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों में टीम गठित/जांच कर निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारीगण को भेजा गया। जिलाधिकारी ने वरासत के प्रकरणों में शिथिलता नही बरतने के निर्देश दिये। कहा कि तय समय में विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित हो।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित जिलास्तरीय अधिकारीगण को जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने कहा कि जो आज संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं प्राप्त हुई हैं, उनका निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप समय-सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण कराएं।

Read More »

एनटीपीसी ऊंचाहार में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

पवन कुमार गुप्ता, रायबरेली। सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति समर्पित रहते हुए कार्यविधियों का यथाशक्ति अनुपालन तथा लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रेरणादायी अभिवृत्तियों की तरफ उन्मुख होकर सम्पूर्ण सुरक्षा के साथ हमें अपने दैनिक कार्य को संपादित करना है। इस संकल्प को केन्द्र में रखकर एनटीपीसी ऊंचाहार में कार्यकारी निदेशक अभय कुमार समैयार ने उपस्थित जनसमूहों को सुरक्षा की शपथ दिलाई तथा अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्घटनाएं और व्यवसायिक बीमारियां राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को दुर्बल बनाती हैं तथा व्यक्ति, समाज एवं उद्योग के लिए हानिकारक होती हैं। कार्यकारी निदेशक समैयार ने कहा कि एनटीपीसी में बहुत ही उत्कृष्ट सुरक्षा कार्य नीति है। हम सभी को उसी सुरक्षा नीति के तहत अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कार्य करना है, क्योंकि जीवन बहुत अनमोल है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री समैयार ने सुरक्षा ध्वज फहराया और सभी कर्मचारियों व वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) गौतम कुमार जाना ने वर्तमान में परियोजना में सुरक्षा हेतु किए जा रहे विशेष कार्यों के विषय में बताया। साथ महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) स्वप्न कुमार मंडल ने भी सुरक्षा संबंधी जानकारी सभी के साथ साझा की। कार्यक्रम के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई।

Read More »