फिरोजाबाद। मटसैना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल व अवैध असलाह बरामद किये है। मटसैना पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी तभी पुलिस ने दो अभियुक्तगण फहीम पुत्र नूरूद्दीन निवासी सुपर फाइन कारखाना रोड नई बस्ती अब्बास नगर थाना रामगढ व अबरार पुत्र मुखत्यार खान निवासी मैडम वाली गली हबीव गंज थाना रामगढ को चोरी की मोटर साइकिल, तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
Read More »उपचार के दौरान वृद्वा ने तोड़ा दम
फिरोजाबाद। जिला अस्पतला में भर्ती एक वृद्वा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। जिला अस्पताल में कुछ लोग एक लगभग अज्ञात 75 वर्षीय महिला को उपचार के लिये भर्ती कराकर चले गये। बताया जाता है कि कुछ समय बाद महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने षव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाने के साथ ही सूचना पुलिस को दी है।
Read More »संदिग्धावस्था में किशोरी की मौत
फिरोजाबाद। रामगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत संदिग्धावस्था में एक किशोरी की मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। रामगढ़ क्षेत्र के प्रताप नगर सैलई निवासी स्वेता (15) पुत्री गिरीश चन्द्र की शनिवार को संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी। स्वेता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार मचने पर आस पास के लोग मौके पर आ गये। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
Read More »विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस ने किये 500 पौधे रोपित
फिरोजाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने पुलिस टीम के पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही सभी थानों व चैकियों में भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। पुलिस द्वारा कुल लगभग 500 पौधे रोपित किये गये।इस मौके पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि प्रकृति बिना मानव जीवन सम्भव नहीं है इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि हम यह समझें कि हमारे लिये पेड-पौधे, जंगल, नदियाँ, झीलें, जमीन, पहाड कितने जरूरी हैं। जैव विविधता को बनाये रखने के लिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी धरती के पर्यावरण को बनाये रखें। प्रकृति में मानव अन्य जीव जन्तु और वनस्पतियों का संसार एक दूसरे से इस प्रकार जुड़ा है कि किसी के भी बाधित हाने से सभी का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे मानव जीवन पर बुरा असर पड़ता है।
चार जुआरी नगदी व ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार
फिरोजाबाद। उत्तर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 4 जुआरियों को ताश पत्ता एंव नकदी सहित गिरफ्तार किया है। उत्तर के उपनिरीक्षक सचिन कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर जुआ खेल रहे मनोज पाठक पुत्र ओमप्रकाश, बबलू उर्फ बीर बहादुर जाटव पुत्र प्रेमसिंह, दीपू उर्फ दीपक गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासीगण निवासी रहना पुरानी आबादी थाना उत्तर व पुष्पेन्द्र सविता पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी गाँधी नगर वरी मोहल्ला थाना वकेबर जनपद इटावा को गिरफ्तार किया है।
Read More »रक्तदान के साथ पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फिरोजाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अलग अलग स्थानों पर रक्तदान, पौधारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया है। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद द्वारा पर्यावरण दिवस के मौके पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लेकर रक्तदान किया। इस मौके पर पूर्व विभाग संयोजक लोकेष गुप्ता ने 25वी वार रक्तदान किया है। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस के विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र भारत, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधाकर शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर प्रांत छात्रा प्रमुख अवनी यादव, विभाग संघठन मंत्री दिव्य भारद्वाज, आदि दिवाकर, नेहा सिंह, पूजा, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे। वही इण्ड़िय रोटी बैंक के तत्वाधान में पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय विवेकानंद चौक पर सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल नवरंग की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया।
पर्यावरण दिवस पर स्वयंसेवकों ने घरों में किया पूर्णा मुक्ति महायज्ञ
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बैनर तले पर्यावरण गतिविधि ब्रज प्रांत के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर में लोगों ने प्रातः अपने-अपने घर पर कोरोना मुक्ति महायज्ञ कर वातावरण को शुद्ध किया वहीं कुछ स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति सजगता का संदेश दिया।चंद्रनगर महानगर पर्यावरण प्रमुख प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में संघ के स्वयंसेवकों एवं समाज के अन्य लोगों ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने अपने निवास स्थान पर हवन यज्ञ कर वातावरण को शुद्ध बनाया साथ ही परमेश्वर से कोरोना मुक्ति हेतु प्रार्थना की। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण की शुद्धि हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। विश्व पर्यावरण दिवस की इस अवसर पर समाज के लोगों में हवन यज्ञ और वृक्षारोपण की जो होड़ नजर आई वह वाकई काबिले तारीफ थी। समाज के लोगो एवं स्वयंसेवकों द्वारा पूरे विधि विधान से घरों में हवन यज्ञ किया गया साथ ही परिवार के साथ पूरी सेल्फी भी ली गई। इस पुनीत कार्य में परिवार के बुजुर्ग, नौनिहाल एवं युवा सभी ने पूरे जोर-शोर के साथ भाग लिया। लोगों में विश्व परिवार पर्यावरण दिवस को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य स्वयंसेवकों ने यह सेल्फी सोशल साइट्स जैसे फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सएप एवं इंस्टाग्राम आदि पर भी अपलोड की।
आशा फ़ाउंडेशन ने CMO को दिए पांच आक्सीजन कंसंट्रेटर
कानपुर। उड़ान एक आशा फ़ाउंडेशन की तरफ CMO ऑफ़िस गांधी ग्राम रामादेवी में 5 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर उड़ान एक आशा फ़ाउंडेशन के चेयरमैन सचिन सेंगर द्वारा दिए गये। इस अवसर उड़ान की प्रेसिडेंट संगीता सेंगर ट्रेज़रार आमोद कृष्ण उपस्थित रहे साथ ही आज उड़ान संस्था और मिशन एनजीओ संस्था ने साथ मिलकर आज मेडिकल कॉलेज में उड़ान संस्था द्वारा गोद लिए गए। प्राइमरी स्कूल में आज पर्यावरण दिवस के मौके पर जो अभियान हम सबने मिलकर चलाया था। जो निरंतर कार्यरत है| MYTREECHALANGE के चलते आज भी कई वृक्ष संगीता सेंगर,सचिन सेंगर,एडवोकेट प्रणवीर सिंह सप्तम मेडिकल कॉलेज से डा0मोहम्मद अर्शान के सहयोग से कई वृक्ष लगाए गए पर्यावरण दिवस वृक्षारोपण का कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से निरंतर चल रहा है|
मछली का शिकार करने के दौरान दो व्यक्ति नदी में डूबे
इटावा। उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा में 6 लोग मछली का शिकार करने यमुना नदी पर गए थे। इसी दरमियान शिकार करते हुए दो व्यक्ति यमुना नदी में डूब गए। वही दोनों व्यक्तियों को डूबते हुए देख उनके साथी नदी में कूदे इस दौरान एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति पानी में कहीं लापता होगे। जैसी ही सूचना कोतवाली पुलिस को मिली, वैसे ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लगातार लापता व्यक्ति को ढूंढने की कोशिश करने लगे ।
Read More »राशन उपभोक्ताओं के द्वारा पिटाई के बाद राशन डीलर ने एसडीएम से की शिकायत
इटावा। उत्तर प्रदेश में लगातार सरकार के द्वारा वैक्सीनेशन के प्रति जनता को जागरूक किया जा रहा है इसी दरमियान इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दामोदरपुर में एक राशन डीलर को जनता को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करना महंगा पड़ गया। आपको बता दें राशन डीलर राशन की दुकान पर आने वाले उपभोक्ताओं से अपील कर रहे थे, कि आप कोरोना की पहले वैक्सीन लगवाएंगे उसके बाद ही आपको राशन दिया जाएगा। जिससे नाराज होकर राशन उपभोक्ताओं ने राशन डीलर की पिटाई करती है।
Read More »