Monday, July 1, 2024
Breaking News

अशोक कुमार वर्मा ने ग्रहण किया उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार

मथुरा। भारतीय रेलवे भंडार सेवा के अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभाला। इससे पहले श्री वर्मा दिनांक 05/01/2024 से केंद्रीय रेलवे विद्युतीकरण संगठन, (कोर) प्रयागराज के महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। अशोक कुमार वर्मा 1987 बैच के अधिकारी हैं और उन्होंने विभिन्न पदों पर भारतीय रेलवे की सेवा की है।
भंडार से संबंधित मुद्दों में उनके अनुभव के अतिरिक्त, उन्हें सामान्य प्रशासन में भी कार्य का व्यापक अनुभव प्राप्त है। वर्मा ने उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक, दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलुरु ंमंडल के मंडल रेल प्रबंधक और उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक के रूप में कार्य किया है। उन्होंने पहले रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक रेलवे स्टोर के रूप में भी काम किया है। अशोक कुमार वर्मा ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री और आईआईएम कोलकाता से एमबीए की डिग्री प्राप्त की है।

Read More »

श्री राधा कृष्ण मंदिर में क्षेत्रीय विधायक ने पूजा की और निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी आवासीय परिसर में श्री राधाकृष्ण मंदिर का निर्माण एटक यूनियन द्वारा कर्मचारियों एवं अधिकारियों का सहयोग लेकर कराया जा रहा है और इस निर्माण में क्षेत्रीय विधायक भी रुचि ले रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर 2ः30 बजे विधायक डॉ० मनोज कुमार पांडेय मंदिर निर्माण की जानकारी लेने श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम मंदिर में पूजा अर्चना की तत्पश्चात् निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया। श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव ने गर्भगृहों सहित पूरे निर्माण की जानकारी दी। विधायक मनोज पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि मंदिर सभी के सहयोग से बन रहा है सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

Read More »

राहुल गांधीः नई भूमिका को स्वीकार करने का निर्णय नए आत्मविश्वास का संकेत देता है

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। ‘यह एक अशांत संसद होने जा रही है और विपक्ष सरकार को आड़े हाथों लेने जा रहा है।’ विपक्ष के नेता के तौर पर उनकी यह भूमिका राहुल गांधी की क्षमता का भी परीक्षण करेगी। हालांकि वे 25 साल से ज़्यादा समय से राजनीति में हैं और पांच बार सांसद भी रह चुके हैं – लेकिन वे कभी मंत्री नहीं बने या अपनी पार्टी के लिए आम चुनाव नहीं जीते। ‘उन्हें आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा और सुनिश्चित करना होगा कि उनकी पार्टी या विपक्षी गुट में कोई मतभेद न हो।’ ‘जो गलत होगा या फिर जो सही होगा उसके लिए वे जवाबदेह होंगे।’ जनता ने एक निरंकुश सत्ता के समानांतर एक मजबूत और जीवंत विपक्ष दिया। लिहाजा उन पर नजर रखी जायेगी।
2014 के बाद से, किसी भी विपक्षी दल ने लोकसभा में विपक्ष के नता पद पर दावा करने के लिए जरुरी 543 सीटों में से 10 प्रतिशत या 55 सीटें नहीं जीती थीं, लेकिन हाल के आम चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं हैं। नरेंद्र मोदी सहयोगियों की मदद से सत्ता में बने हुए हैं, लेकिन उनकी पार्टी लगातार दो बार भारी जीत के बाद इस बार बहुमत से चूक गई।
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी यह सुनिश्चित करेंगे कि केन्द्र सरकार हर समय जवाबदेह रहे। गांधी अब उन समितियों में शामिल होंगे जो महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ करती हैं और प्रधानमंत्री के प्रति संतुलन के रूप में कार्य करती हैं। कुछ पर्यवेक्षकों का कहना है कि उनकी नियुक्ति भारत के लोकतंत्र के लिए एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत है – विपक्ष ने बार-बार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ;भाजपाद्ध पर सत्तावाद का आरोप लगाया है, हालांकि इस आरोप को वह नकारती रही है।
आम चुनाव से पहले राहुल गांधी ने पूरे भारत में दो लंबी पदयात्राओं का नेतृत्व किया। इन पदयात्रों से उनमें जमीन से जुड़ने की सीख मिली। राजनीतिक अनुभव विकसित हुआ और लोंगों से मिल कर समस्याओँ को करीब से समझने का अवसर मिला।
इंडिया गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक के बाद राहुल गांधी को विपक्ष का नेता ;एलओपीद्ध नियुक्त किया। गठबंधन ने आम चुनाव में उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। इस गठबंधन ने 234 सीटें हासिल कीं।

Read More »

बाढ़ के दौरान तैयारियों को लेकर जागरूकता बैठक का किया आयोजन

असम। बुधवार को कार्बी आंगलोंग में वन विभाग, कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद् और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान प्राधिकरण और टाइगर रिजर्व द्वारा संयुक्त रूप से एक बाढ़ तैयारी जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. सोनाली घोष, आईएफएस और सीसीएफ, फील्ड निदेशक (काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान प्राधिकरण और टाइगर रिजर्व) ने भी भाग लिया, उन्होंनेेे विशेष रूप से बाढ़ और नकारात्मक मानव-वन्यजीव संपर्क के दौरान वन विभाग, समुदाय-आधारित संस्थानों और स्थानीय लोगों के बीच निरंतर संचार की आवश्यकता पर जोर दिया।

Read More »

व्यापार मंडल का जल्द ही चलेगा सदस्यता अभियानः अम्बेश शर्मा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। बंबा चौराहा मंडी बाजार समिति की एक बैठक स्व. बालकिशन गुप्ता की बगीची मंडी समिति कोटला रोड पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल कमेटी के द्वारा अभी कोई भी सदस्यता रसीद काटना शुरू नही किया है, शीघ्र ही सभी बाजार कमेटियों के पदाधिकारी, युवा व्यापार मंडल, महिला व्यापार मंडल, आई टी सेल सभी कमेटियों को रसीदें उपलब्ध करा दी जाएगी। जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदीप कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ ने कहा कि बैठक में व्यापारियों द्वारा यातायात संबधी जो भी प्रकरण उठाया है, उन शिकायतों को मैं अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दूंगा।
कार्यक्रम का कुशल संचालन रामबाबू झा महानगर महामंत्री ने किया।

Read More »

एनसीसी कैडिटो को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव से कराया अवगत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर के गौरीशंकर महाविद्यालय में एनसीसी क्रेडिट द्वारा धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 6, यूपी बटालियन के अधिकारियों ने एनसीसी क्रेडिटों को धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया। साथ ही नशा न करने की शपथ दिलाई। इस दौरान फरहान सिद्दीकी, मेजर शरद सिंह, सूबेदार महेंद्र के अलावा एनसीसी कैडिट मौजूद रहे।

Read More »

कांग्रेसियों ने आशुतोष तिवारी को दी श्रद्धांजलि

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के बाईपास रोड स्थित घर संसार कार्यालय पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक प्रकट किया।
जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि आशुतोष तिवारी बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनसे कांग्रेस पार्टी को गोरखपुर में बहुत बल मिलता था, उनकी कमी को पूरी करना असंभव है। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। समस्त कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Read More »

व्यापारियों की समस्या के लिए जारी किया जायेगा हेल्प लाइन नम्बर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक होटल तुलसी में पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं संचालन सुभम राजपूत ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रविंद्रलाल तिवारी ने कहा कि व्यापार मंडल के प्रदेश नेतृत्व द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें व्यापारी ज्यादा से ज्यादा सदस्य बने। महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बाजार समितियां की समीक्षा करते हुए कहा कि जल्द ही व्यापारियों की समस्याओं के लिए एक हेल्पलाइन जारी किया जाएगा। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर तुरंत संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी।

Read More »

आकाश के परिजनों से मिले भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। इन दिनों जेल में बंद आकाश की मौत का मामला सुर्खियों में है। 21 जून को बंदी आकाश की तबियत बिगड़ी और मौत हो गई थी। उसके बाद काफी बवाल भी हुआ था। तभी से राजनीति भी बहुत तेज हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोजाबाद पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अपने अंदाज में प्रशासन को चेतावनी भी दी।
मामला थाना दक्षिण के नगला पचिया का है। जहां मृतक आकाश का निवास है। मृतक की मौत के बाद से ही राजनीति सातवें आसमान पर है। हर कोई परिवार का शुभ चिंतक बनना चाहता है। इसलिए प्रत्येक पार्टी के लोग वहां पहुंच रहे हैं।

Read More »

जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

मथुराः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की और निर्देश भी दिये कि लंबित कार्यों को निर्धारित समयावधि में ही पूरा किया जाये। इस दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्था एन सी सी जे बी एपको एग्रीमेंट में उल्लिखित प्राविधानों का उल्लंघन करने तथा कार्यों को धीमी गति से संचालित करने पर जिलाधिकारी ने जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सचिव को निर्देश दिये कि संबंधित संस्थान का स्पष्टीकरण प्राप्त करें और समय पर अवगत अवगत भी कराये।
सीडीओ ने बैठक के दौरान कार्यदायी संस्था एन सी सी जे बी एपको के प्रतिनिधियों को भी निर्देशित किया कि कार्यों को समय से पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने लम्बित डी.पी.आर.भी पूर्ण करते हुये प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने बैठक में कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाये। उन्होंने इसके लिये नियुक्त संस्थान के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि रिपोर्ट प्रस्तुत करते समय डी0 पी0 आर0 में उल्लिखित समस्त मानकों पर की गयी जांच का विवरण आख्या में अवश्य दर्ज किया जाये।

Read More »