सलोन, रायबरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद जुबेर ने विकास क्षेत्र सलोन के प्राथमिक विद्यालय पूरे विसैनन एवं उमरी एवं आंगनबाड़ी केंद्र उमरी का निरीक्षण किया। शैक्षिक सपोर्टिव सुपरविजन और दिया शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश प्रातः 11ः00 बजे प्राथमिक विद्यालय पूरे विसैनन में पहुंचे। यहां पर कार्यरत शिक्षक सभी अपनी कक्षा में शिक्षण कार्य करते हुए पाए गए। यहां पर नामांकित 82 छात्रों के सापेक्ष 74 छात्र छात्राएं उपस्थित मिले। कक्षा 2 का अवलोकन किया जिसमें अनमोल नैना और आराध्या तीनों छात्रों ने फर्राटे के साथ 2 से 20 तक का पहाड़ा सुनाया दूसरी ओर रोहिणी और रश्मि जो कक्षा चार में अध्यनरत है 22 से 25 तक का पहाड़ा फराटे के साथ सुनाया।
Read More »आज केजरीवाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निशाने पर थे…
राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को ‘शराब घोटाले का सूत्रधार’ बताया और भारतीय जनता पार्टी के हमलों का मुख्य हिस्सा ‘शीशमहल’ का मुद्दा उठाया। इन हमलो से उनकी पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच की खाई और भी बढ़ गई, जो दोनों ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा बने हुए हैं।
दिल्ली के पटपड़गंज में एक रैली को संबोधित करते हुए, अगले सप्ताह होने वाले चुनाव से पहले, जो संभावित रूप से अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक प्रतिष्ठा को बढ़ा या घटा सकता है, श्री गांधी ने आप नेता और उनके दाहिने हाथ, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दोनों पर निशाना साधा। भ्रष्टाचार के आरोप में सिसोदिया को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों को पिछले साल के अंत में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया था।
राजमार्ग पर कार की ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई भिड़ंत, हादसे में चार की मौत, कई घायल
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। लखनऊ- प्रयागराज राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह में लखनऊ की ओर जा रही बोलेरो की प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गये जबकि ट्रैक्टर सवार मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जहाँ बोलेरो में सवार कुल छः लोगों को अस्पताल पहुँचाया।
वहीं भिड़ंत से बोलेरो में सवार महिला प्रभा नेगी और आशीष द्विवेदी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक ने एम्स पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। दो युवकों का इलाज एम्स में चल रहा है। जानकारी के अनुसार परिवार महाकुंभ में स्नान करके लौट रहा था। ईएमओ डॉ० अतुल पांडे ने बताया कि लखनऊ जनपद के तेलीबाग के रहने वाले छह लोग आए जिसमें तीन को मृत हालत में लाया गया था। एक की मौत इलाज के दौरान हुई है। वहीं दो का इलाज चल रहा है।
एनटीपीसी में विविधता के साथ मनाया गया गणतन्त्र दिवस
ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में गणतन्त्र दिवस भव्यता एवं अनेक कार्यकर्मों के साथ मनाया गया। परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने स्टेडियम परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानो एवं स्कूली बच्चों की परेड की सलामी ली। श्री छाबड़ा ने अपने सम्बोधन में एनटीपीसी एवं ऊंचाहार परियोजना की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सभी को गणतन्त्र दिवस की बधाई दी। श्री छाबड़ा ने कहा की देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के लिए हम सभी को पूरी ज़िम्मेदारी के साथ काम करना है।
इस अवसर पर स्कूली बच्चो तथा सीआइएसएफ के द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया।
76वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर ऐतिहासिक परेड
नई दिल्ली। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की थीम ‘स्वर्णिम भारतः विरासत और विकास’ थी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो बतौर मुख्य अतिथि इस समारोह में शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस की परेड में एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट में 40 विमानों ने हिस्सा लिया।
गणतंत्र दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
कानपुरः जन सामना संवाददाता। नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत गणतंत्र दिवस के अवसर पर नोडल अधिकारी रेनू पाठक की अगुवाई में कानपुर विकास प्राधिकरण में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी रेनू पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित होने वाली रंगोली को बनाने वाली टीम को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों से नवाजा जायेगा। रंगोली के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत, त्याग व तपस्या दर्शाया जा रहा है।
उत्कृष्ट विवेचना के लिये मनोज कुमार पाण्डेय को किया जायेगा सम्मानित
लखनऊ/फतेहपुरः जन सामना डेस्क। राष्ट्रीयपर्व ‘गणतंत्र दिवस’ के अवसर पर उत्कृष्ट विवेचना करने के लिये तीन पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस महानिदेशक उप्र का ‘उत्कृष्ट विवेचना के लिये पुरस्कार’ के लिये तीन विवेचकों का नाम चयनित किया गया है। जिसमें प्रथम श्रेणी के लिये निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, द्वितीय श्रेणी के लिये निरीक्षक चैम्पियन लाल व तृतीय श्रेणी के लिये निरीक्षक देवेन्द्र नाथ मिश्र को सम्मानित किया जायेगा।
बेटियों ने मानव श्रंखला बनाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
फिरोजाबाद। अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस, राष्ट्रीय बालिका दिवस, उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं चर्चित फाउंडेशन स्थापना दिवस के अवसर पर बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने के उद्देश्य से सीएल जैन महाविद्यालय में महिला कल्याण विभाग, जनआधार कल्याण समिति, नगर निगम व साइबर सेल टीम द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के तहत एक अनूठी पहल की शुरुआत करते हुए छात्रा प्रिंशी पाराशर को कार्यक्रम का अध्यक्ष बनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही छात्रा प्रिंशी पाराशर व शुभांगी जैन सहित अतिथियों ने वृक्ष पर रेड टेप मूवमेंट कर वृक्षारोपण किया। साथ ही मानव श्रृंखला बनाते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, देश को टीबी मुक्त बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ्ता का संदेश दिया।
सपा कार्यालय पर मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती
फिरोजाबाद। सपा कार्यालय पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर के गांव पितौझिया में हुआ था। वह बिहार के दो बार मुख्यमंत्री और एक बार उपमुख्यमंत्री भी रहे। कर्पूरी ठाकुर दिग्गज नेता के साथ-साथ एक स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षक भी थे। उन्होंने हमेशा गरीबों और पिछड़ो के उत्थान के लिए कार्य किया। हम सभी समाजवादी कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर संकल्प लेते है कि उनके पंग चिंहों पर चलकर समाज के उत्थान कर सके और समाज को सही दिशा दे सके।
भव्यता से मनाया उत्तर प्रदेश का 76वां स्थापना दिवस
हाथरस। उत्तर प्रदेश के आज 76 वें स्थापना दिवस (थीम-विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश) के अवसर पर जिला स्पोर्टस स्टेडियम में जनप्रनिधिगणों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन में किया गया। विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकन्द्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिलाधिकारी राहुल पांडेय, पुलिस अधीक्षक चिंरजीव नाथ सिन्हा तथा मुख्य विकास अधिकारी सुरेशचन्द्र केसरवानी ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मंच पर उपस्थित जनप्रनिधिगणों एवं अधिकारियों का स्वागत बुके भेंट कर किया गया।