पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट लगातार व्यापारियों के शोषण की आवाज बुलंद करता रहता है, बावजूद जनपद के थानों में व्यापारियों के शोषण रुकने का नाम नहीं ले रहे। आज सुबह सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान की अगुवाई में डीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। जिसके बाद न्याय मांगने के साथ हल्लाबोल करते ज्ञापन सौंपा गया और कहा न्याय नहीं मिला तो व्यापारी सड़को पर उतरेंगे।
पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के तेलियाकोट में चौहान गुट के व्यापारियों के शोषण का मामला सामने आया जहां बताया गया कि दुकान मालिक बदरुन निशा, जमीला खातून व रहीशा बनो की चार दुकाने मौजूद है, जिसे पिछले 26 वर्षों से राम सुरेश, कृष्ण कुमार, अब्दुल सहाब, मो. सादिफ़ नामक व्यापारियों को किराए पर दी गई है, आरोप है कि खाली करवाने के विवाद में देर रात किला बाजार चौकी इंचार्ज की मिली भगत से जेसीबी चलवा दी गई। जबकि पूर्व में दिनांक 06 जनवरी 2025 को सिटी मजिस्ट्रेट को व्यापार मंडल की ओर से लिखित सूचना दी जा चुकी है, वहीं चौकी इंचार्ज को भी अवगत कराया गया था।
आरेडिका में प्रगति पत्रिका के दिसम्बर अंक का विमोचन
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। आरेडिका के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आर एन तिवारी ने बताया कि आज आरेडिका में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। बैठक में पिछली त्रैमासिक में राजभाषा पर किये गये कार्याे की प्रगति की समीक्षा की गई एवं आगामी होने वाले राजभाषा संबंधी क्रियाकलापों पर चर्चा की गई।
महाप्रबंधक महोदय ने प्रगति पत्रिका के दिसम्बर-2024 अंक का विमोचन किया । इस पत्रिका में समस्त विभागों से प्राप्त लेखों यथा काव्य संग्रह, कहानियां, संस्मरण, रेखाचित्र, आदि को शामिल किया गया। महाप्रबंधक महोदय ने प्रगति पत्रिका के इस अंक में प्रकाशित लेखों की सराहना की। मुख्य राजभाषा आधिकारी, रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रगति पत्रिका के तीन सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा।
नाबालिंग वाहन चालको पर कार्यवाही किये जाने की मांग
फिरोजााबद। इनस्प्रायर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें शहर की सडकों पर नाबालिको द्वारा चलाये जा रहे वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष भुवनेश चन्द्रा ने एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि नगर में बहुतायात संख्या में सवारी व मालवाहक ई-रिक्शा सडको पर पर दौड़ रहे है। यह यातायात नियमों की अनदेखी करते है। जिससे जाम के हालात उत्पन्न हो जाते है और यह आये दिन दुर्घटनाओं का कारण बनते है। ज्यादातार ई-रिक्शा नाबालिंग बच्चे चला रहे है।
उत्तर प्रदेश महिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम की हुई घोषणा
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव साबिर और मुख्य चयन करता अनिल लहरी ने बताया कि 9 से 12 जनवरी तक स्व. सतीश मित्तल, कैलाश अग्रवाल, सुखरानी भटनागर, मालती देवी गुप्ता की स्मृति में ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश महिला टीम की कप्तान नोएडा की कीर्ति शर्मा होगी। उत्तर प्रदेश महिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम में कीर्ति शर्मा कप्तान, रेनू बघेल, आरजू सिंह, अंजू रानी, अनीशा, अंशिका, श्वेता वर्मा, हुमेरा, नंदिनी, रितु, छाया और रिया को चयनित किया गया है।
जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में मनाया जाएगा फिरोजाबाद महोत्सव
फिरोजाबाद। आगामी माह में लगने वाले फिरोजाबाद महोत्सव की प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों ने बुधवार को मेला स्थल पीडी जैन कालेज मैदान का निरीक्षण किया। तहसील की टीम लगाकर महोत्सव स्थल की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। जिससे मौजूद भूमि का उपयोग व्यवस्थित ढंग से किया जा सके। डीएम रमेश रंजन ने अधिकारिायों के साथ बुधवार को पीडी जैन इण्टर कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नगर आयुक्त त्रर्षिराज, सीडीओं शत्रोहन वैश्य, एडीएम वि.रा. विशु राजा, पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव उपस्थित आदि ने पीडी जैन मैदान को देखा और अधीनस्थों को निर्देश दिए। नगर आयुक्त सम्पूर्ण महोत्सव की प्लांिनंग कर प्रोपर डिजायनिंग करेंगे। छोटी-छोटी संगोष्ठियों के आयोजन हेतु 100 व्यक्तियों की क्षमता वाले दो क्लोज हॉल बनाए जाए, जिससे वहां पर चर्चा-परिचर्चा की जा सके। महोत्सव में आवश्यकतानुसार स्टॉलों की संख्या बढाई जाऐं।
कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल कलैक्ट्रेट पर जिलाधिकारी रमेश रंजन से मिला और कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं को लेकर सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, महामंत्री जितेंद्र कुमार यादव ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों की जनपद में स्थानीय समस्याएं बनी रहती है। लेकिन अधिकारी समय रहते ध्यान नहीं देते है। उन्होने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक माह कर्मचारियो की समस्या सुनी जाने, बुढ़ापे की लाठी ओपीएस के लिए प्रस्ताव संस्तुति सहित शासन को भिजवाने, कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर उसके क्लेम एवं पेंशन तत्काल समय से विभागाध्यक्ष द्वारा पूर्ण कराकर कर्मचारियों को भुगतान कराये जाने, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सगठन द्वाररा धराना आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायें,
भाजपा ने किया नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों का स्वागत
हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय जनपद हाथरस पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में नव नियुक्त मण्डल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नवीन मण्डल अध्यक्षों में योगेश कुमार हाथरस जं0 मण्डल, स्मृति पाठक मीतई मण्डल, प्रदीप शर्मा रूहेरी मण्डल, आकाश सिंह सासनी मण्डल, जितेन्द्र राजपूत अगसौली मण्डल, मुकुल गुप्ता सिकन्द्रराराऊ मण्डल, गजेन्द्र प्रताप सिंह ऐंहन मण्डल, सचिन दीक्षित पुरदिलनगर मण्डल, सुनील कुमार हसायन मण्डल, अंकुश गौड़ सादाबाद मण्डल, सूरज शाह कुरसण्डा मण्डल, अरून चौधरी मुरसान मण्डल एवं जिला प्रतिनिधियों में स्वीटी धनगर, नीरेश कुमार सिंह, जयराम दिवाकर, राजकुमार शर्मा, ओमवीर सिंह, चन्द्रभान सिंह, रामगोपाल बघेल, योगेश परमार, भूपेन्द्र सिंह, राजवीर कुशवाह को माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया और मिष्ठान वितरण किया गया।
बागपत के अमन को मिलेगा प्रदेश का सर्वाेच्च युवा पुरस्कार
बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के टयौढी गांव निवासी अमन कुमार आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस के पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जनवरी को लखनऊ में उनको प्रदेश के सर्वाेच्च राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। दरअसल, जब वर्ष 2016 में इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की में कक्षा आठ में अध्ययनरत रहते हुए गांव गांव में साइकिल से अखबार बांटने वह नौजवान जाया करता था, तब शायद किसी ने उसकी इस उड़ान की कल्पना तक नही की होगी,लेकिन आज अखबार बांटने से लेकर अखबारों की सुर्खियां बनने का अमन का यह सफर युवा पीढ़ी के लिए जीवंत प्रेरणा समेटे हुए है। तकनीकी के अभिनव प्रयोग से विकसित भारत निर्माण के संकल्प को दोहरा रहे जिले के ट्यौढी गांव निवासी 22 वर्षीय युवा अमन कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा प्रदेश के सर्वाेच्च युवा पुरस्कार, स्वामी विवेकानन्द यूथ अवार्ड हेतु चयनित किया गया है जो 11 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के पूर्व दिवस पर लखनऊ के लोकभवन में विशेष समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से अमन कुमार को प्रदान किया जाएगा।
5 फरवरी को दिल्ली में वोटिंग, 8 फरवरी को नतीजे
कमल नैन नारंगः नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी 2025 को मतदान होगा। 8 फरवरी 2025 को मतगणना होगी। डेढ़ करोड़ वोटरों के लिए 33 हजार बूथ बनाए जायेंगे।
जिसमे 83.49 लाख पुरुष, 79 लाख महिला वोटर्स हैं। 2.08 लाख नए वोटर्स है। वहीं 100 वर्ष से अधिक उम्र के 830 वोटर्स हैं। यह जानकारी चुनाव आयोग ने मंगलवार को दी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश की राजधानी में डेढ करोड़ वोटरों के लिए 33 हजार बूथ बनाए गए हैं। 83.49 लाख पुरुष, 79 लाख महिला वोटर्स हैं। 2.08 लाख नए वोटर्स है। 830 वोटर 100 साल की उम्र से ज्यादा हैं। इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों पर 30 मिनट तक फैक्ट्स के साथ सफाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव में वोटर्स बढ़ाने, खास वर्ग को टारगेट करने के आरोप गलत हैं। चुनावी प्रक्रिया को खत्म करने में वक्त लगता है। यह सब एक तय प्रोटोकॉल के तहत होता है। इस पर राजीव कुमार ने 3 शायरी भी सुनाईं।
विख्यात पशु विकृति विज्ञानी तथा भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सी. एम. सिंह को किया याद
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान, मथुरा में विख्यात पशु विकृति विज्ञानी तथा भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के संस्थापक अध्यक्ष, डॉ. सी. एम. सिंह स्मारक भाषण का आयोजन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव की मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किया गया। स्मारक भाषण के मुख्य अतिथि, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के पूर्व उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) तथा आसाम कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जोरहाट के पूर्व कुलपति, डॉ. के. एम. बुजरबरूआ थे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में डॉक्टर चिंतामणि सिंह के पशु चिकित्सा विज्ञान में योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को डॉ. सिंह से प्रेरणा लेते हुए उनके पद चिन्हों पर चलते हुए, आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।