Saturday, May 3, 2025
Breaking News

सोशल मीडिया पर लड़ रहे हैं आवारा युवा नेता

राजनीतिक हास्यास्पद सोशल मीडिया पर बहुत शोर मचा रहा हैं। आज प्रत्येक युवा जो राजनीति की नीति के बारे में बिल्कुल भी नहीं जानते है वो भी सोशल मीडिया पर युवा नेता बनकर घूम रहे हैं, हालांकि यहां तक तो ठीक बात है कि युवा नेता बनकर घूम रहे लेकिन किसी एक दल का पूँछ पकड़कर दूसरे दलों से संबंधित लोगों से बिना जानकारी के अभाव में ही झगड़ा कर रहे हैं। ये यथार्थ बात है कि युवा को राजनीति में अवश्य शामिल होना चाहिए और देश के भविष्य की नींव को मजबूत करना चाहिए लेकिन इससे पहले ये भी उन युवा नेताओं को सोचना चाहिए कि उनके राजनीतिक ज्ञान की नींव मजबूत है अथवा नहीं!
अक्सर देखने को मिलता है कि राजनीति की नासमझ बहस के कारण कभी कभी युवा एक दूसरे के जानी दुश्मन भी बन जाते हैं और संकीर्ण सोच अथवा बदले की भावना में बहुत बड़ा गलत कदम भी उठा सकते हैं इसलिए युवाओं को सर्वप्रथम राजनीति का परिदृश्य समझना होगा उसके बाद राजनीति पर बहस अथवा लोगों को जानकारी दी जाए।

Read More »

पट्टे की जमीन पर जबरन दफनाए जा रहे मवेशी

कौशाम्बी, विकास सिंह। ग्रामीण क्षेत्र में गरीब असहाय लोगों को जीवन यापन करने के उद्देश्य से भूमि के पट्टे पर दबंगों की नजर पड़ गई है। यही वजह है कि गरीबों के पट्टे की जमीनों पर जबरन कब्जा कर लिया जाता है। पट्टे की भूमि पर मवेशियों की मौत होने पर उन्हें दभनाया जा रहा है मामला सरसावा ब्लॉक के पूरब शरीरा गांव का है आरोप है कि गौशाला में भूख और इलाज से प्रभावित मवेशियों की मौत हो रही है। जो कि पूरब शरीरा में दामाद का पूरा में रह रहे। नथन सरोज की पट्टे की जमीन नागचोरी का पूरा में है। जिसमे उसने मत्स्य पालन का काम करा रखा है। उसका आरोप है कि गौशाला में मर रहे मवेशियों को प्रधानपति के द्वारा जबरन दफनाया जा रहा है। विरोध करने पर प्रधानपति गाली-गलौज मार-पीट पर उतारू हो जाता है। उसका कहना है कि अगर अभी यहाँ खुदाई की जाए तो लगभग 100 मवेशियों के कंकाल बरामद होंगे।

इसको लेके प्रधानपति के खिलाफ थाना में तहरीर भी दी गई है। लेकिन पुलिस भी इस मामले पर कार्यवाही न करके पल्ला झाड़ते नजर आती है। सत्ता की हनक पर बौखलाए प्रधानपति पर क्यों नहीं की जा रही कार्यवाही।

Read More »

55 घंटे के लाॅकडाउन के बाद बाजारों में टूटा सन्नाटा, दिखी चहल-पहल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कोविड-19 की रोकथाम हेतु प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक सप्ताह में दो दिन यानि शनिवार-रविवार को लाॅकडाउन लागू किया है। लॉकडाउन के 55 घंटो बाद सोमवार की सुबह जैसे ही बाजार खुला तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं बाजारों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहा। वहीं दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदारों में खुशी की झलक दिखाई दी। दुकानदार ग्राहकों से मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग अपनाने पर जोर देते दिखाई दिए।

Read More »

जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भागीदारी संकल्प मोर्चा के आव्हान पर जन अधिकार पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सौरभ कुशवाहा की अध्यक्षता में पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा एवं जिला अध्यक्ष लाखन सिंह सविता के नेतृत्व में सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को तहसील परिसर पर धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। वही जिला मुख्यालय पर जिला प्रभारी विजेंद्र सिंह नेताजी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गिरेंद्र बाल्मीकि के नेतृत्व में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने कहा आज प्रदेश में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकार का प्रशासन पर कोई दबाव नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी अपनी मनमानी में लगे हुए हैं। जब तक यह आपराधिक घटनाए नहीं रुकेंगी, तब तक भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार को ज्ञापन देने का काम करेंगे। ज्ञापन देने वालों मे धर्मपाल कुशवाहा, अमरेश बाल्मीकि, शिवकुमार कुशवाहा, अश्वनी कुशवाहा, राम निवास कुशवाहा, राजू कुशवाहा के अलावा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Read More »

शिकोहाबाद कोतवाली में तैनात मुंशी निकला कोरोना पॉजिटिव

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। सोमवार को कोतवाली में तैनात एक मुंशी की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आई है। जिसके बाद कोतवाली को सील कर दिया गया। पुलिस महकमे में पॉजिटिव होने के चलते हड़कंप मचा है। कोतवाली शिकोहाबाद में तैनात मुंशी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तोमर ने बताया कि थाने मे दिनेश मुंशी के पद पर कार्यरत था। जिसे तीन दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार सुबह वह जिला सयुक्ंत चिकित्सालय मे उसने अपनी कोरोना कि जांच कराई जिसमे उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। चिकित्कों ने उसे अस्पताल मे ही आईसोलेसन वार्ड मे भर्ती करा दिया गया है। अभी थाने को सील कर दिया गया है। और उसके संपर्क मे आने वालो की लिस्ट तैयार कि जा रही, उन सभी को होम क्वारंटन कराया जाएगा।

Read More »

20 अगस्त तक अभिभावकों को जमा कराना होगा शिक्षण शुल्क

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सोमवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक किड्स कॉर्नर स्कूल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मयंक भटनागर ने की। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों की आवश्यक समस्याओं को सुनते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें 20 अगस्त तक सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए विद्यालय में शिक्षण शुल्क जमा करना होगा। अन्यथा की स्थिति में विद्यालयों के द्वारा ऑनलाइन क्लासेज बंद कर दी जाएगी। जिसकी समस्त उत्तर दायित्व अभिभावकों का ही होगा। साथ ही जिन अभिभावकों को आर्थिक समस्या है वह स्कूल संचालकों से आकर मिले। सभी स्कूलों को यह आदेशित किया जाता है कि प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 20 अगस्त ही होगी। वहीं शासन एवं एसोसिएशन के द्वारा निर्धारित नियमावली के अनुरूप ही प्रवेश करने होंगे। जिसमें स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं पूर्व विद्यालयों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अति आवश्यक होगा। उपरोक्त निर्णय सभी स्कूल संचालकों की सहमति से लिया गया है। जिसमें सिरसागंज, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद आदि स्कूल संचालकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में रजनी यादव, नंदिनी यादव, डॉक्टर संजीव आहूजा, रूबल मल्होत्रा, दिलीप जादौन, देश दीपक गुप्ता, मनीष द्विवेदी, देव शरण आर्य, कनिका चतुर्वेदी, चिरागुद्दीन, राजेंद्र सिंह यादव, प्रदीप जादौन, सत्येंद्र सिंह यादव, पावन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

नहर में मिला युवक का शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद के भूड़ा नहर में एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस शव को जिला अस्पताल लायी है।
शिकोहाबाद के भूड़ा नहर में सोमवार को एक युवक का शव पड़ा देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।

Read More »

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज के अरांव रोड़ पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
थान शिकोहाबाद क्षेत्र के असुआ निवासी विजय कुमार (26) पुत्र दर्शन सिंह बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी सिरसागंज के अरांव रोड़ पर उसकी दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। वही थाना मटसेना क्षेत्र के हरदासपुरा मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार रवि पुत्र श्वर सिंह, वीकेश पुत्र सर्वेश व हर्देश पुत्र दिलाशाराम निवासी घिरोर मैनपुरी घायल हो गया। तीनों घायल बेहड वाली माता के दर्शन को जा रहे थे।

Read More »

दो युवकों ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद ,एस. के. चित्तौड़ी। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत सोमवार को दो युवकों ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया है।
थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव आलमपुर कनेटा निवासी सुजान सिंह (25) पुत्र लेखराज ने अमरूद के बाग में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। वही थाना मटेसना के गांव फुलायची निवासी देशराज (33) पुत्र एवरन सिंह ने भी नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Read More »

पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, तीन नामजद

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोलीकांड में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
झलकारी नगर निवासी संजय पुत्र सिपाही राम को मोहल्ले के न्यू गाने रविवार की रात गोली मारकर घायल कर दिया था। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार जन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। गंभीर हालत देख उसे आगरा रेफर कर दिया गया था। गोली कांड को लेकर पुरानी दुश्मनी बताई गई है। कुछ दिन पहले इन लोगों में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों को जेल भेज दिया था। वह लोग कुछ दिन पहले ही जेल से आए हैं। घायल संजय की मां अनीता देवी ने छोटा पुत्र विनोद उसके भाई विष्णु तथा अंकुश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Read More »