Monday, September 23, 2024
Breaking News

सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारें

फिरोजाबाद। सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ रही। हर कोई अपने आरार्ध्य देव भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए आतुर दिखाई दिया। शिव मंदिरों में भीड़ होने के कारण भक्तों ने लाइन में लगकर भगवान शिव का अभिषेक किया। सुहागनगरी में प्रातः से ही शिवभक्त हाथों में पूजा की थाल लेकर शिवालयों की ओर रूख करते दिखाई दिए। शिवभक्तों ने अपने आरार्ध्य देव भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर फल, फूल, बेलपत्र, चावल, सिंदूर आदि चढाकर पूजा अर्चना की।

Read More »

भीम सेवक संघ ने मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

फिरोजाबाद। भीम सेवक संघ ने सोमवार को गांधी पार्क में मणिपुर में हुई जातिंया हिंसा के विरोध में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भीम सेवक संघ ने मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने एवं सांसद संजय सिंह के निलम्बन को वापस लेने की मांग की। भीम सेवक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मणिपुर में हुई जातिंया हिंसा को रोकने एवं शांति व्यवस्था को बहाल करने में सरकार नाकाम रही है। वहीं देश की सरहदों की रक्षा करने वाले जवान की पत्नी को निर्वस्त्र घुमाने की घटना से पूरा देश शर्मसार है।

Read More »

दुर्गा नगर एवं हनुमान रोड बाजार समिति का हुआ गठन

फिरोजाबाद। दुर्गा नगर एवं हनुमान रोड बाजार समिति की एक बैठक व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में गुड्डू डिस वालों के आवास दुर्गा नगर में सम्पन्न हुई। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने दुर्गा नगर एवं हनुमान रोड बाजार समिति का गठन करते गोपाल शर्मा गुड्डू डिश वाले को अध्यक्ष, अरविंद शर्मा को महामंत्री, प्रमोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष, विशाल गुप्ता, संजीव अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकुल दिवाकर पार्षद महामंत्री, अंशु अग्रवाल मीडिया प्रभारी, शादी लाल कुशवाहा संगठन प्रभारी, सोनू अग्रवाल, दिनेश शर्मा, मनोज कुशवाह को सदस्य एवं महेश गुप्ता मामा को समिति का मुख्य संरक्षक चुना गया।

Read More »

डेंगू से बालिका की मौत के बाद जागा प्रशासन

⇒डीएम समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने डाला डेरा, पूर्व में डेंगू से हुई थीं सैकड़ों मौत
फिरोजाबाद। फिरोजाबादवासी डेंगू के कहर को कभी भुला नहीं पाएंगे। दो साल पहले फिरोजाबाद शहर में डेंगू ने ऐसा कहर ढाया था, कि सैकड़ों बच्चे और लोगों की मौत हो गई थी। घर-घर में मरीजों की चारपाई बिछी हुई थी। एक बार फिर ब्लाक नारखी क्षेत्र के गांव लोकी गढ़ी के अधिकांश घरों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। इनमें से एक 14 वर्षीय बालिका की डेंगू के चलते मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद डीएम समेत आला अधिकारी गांव में पहुंचे और गांव का भ्रमण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं, यहां तक कि गांव में चार कैंप भी लगाए गए हैं।

Read More »

ब्लड डोनेट कैम्प का किया आयोजन

कानपुर। देश की सेवा में अपने जान की परवाह न करते हुये हमारी सुरक्षा में दिन-रात लगे रहने वाले सैनिकों की सेवा भाव को देखते हुए कानपुर महानगर में ओम जन सेवा संस्थान व UP 55 55 बटालियन NCC कानपुर के तत्वाधान में 7 एयरफोर्स हास्पिटल, कैंट में ब्लड डोनेट कैम्प का आयोजन किया। जिसमें एन सी सी कैडेट् ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवी मुरारी लाल अग्रवाल एवं एयर फोर्स कमांडर शमशेर सिंह दलाल जी ने दीप प्रज्वलित करके किया।

Read More »

मंडी सचिव रूरा ने 45 बोरी उड़द, मूंग पकड़ा

मैथा, कानपुर देहात। मंडी सचिव रूरा के के गुप्ता ने भेवान नहर पुल पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उत्कर्ष शुक्ला चालक सुनील के साथ तिर्वा कन्नौज निवासी वीरू पुत्र स्व छोटे लाल जो गल्ला का व्यापार करते हैं। टैक्स चोरी कर नौबस्ता मंडी बेचने के लिए लिए 45 बोरी उड़द व मूंग बेचने के लिए जा रहे थे को पकड़ लिया। लोडर वीरू ही चला रहा था। जिसकी सूचना मंडी सचिव द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई है।

Read More »

निलंबित शिक्षकों पर दोष सिद्ध होने पर ही बदलेगा स्कूल

कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के निलंबन के बाद बहाल होने पर अब उन्हें विद्यालय का आवंटन पोर्टल से किया जाएगा। विभिन्न आरोपों में निलंबित होने वाले परिषदीय शिक्षकों की बहाली अब उनके मूल विद्यालय में आसानी या जुगाड़ से नहीं हो पाएगी क्योंकि ऐसे शिक्षकों की बहाली के बाद तैनाती के लिए शासन ने नई व्यवस्था निर्धारित की है। इसके तहत यदि संबंधित अध्यापक/अध्यापिका को दोषमुक्त किया गया है तो उसे उसी विद्यालय में तैनाती दी जाएगी, जहां वह निलंबन के समय तैनात था। महानिदेशक के अनुसार एनआईसी से निलंबन के बाद बहाल होने वाले शिक्षकों की तैनाती का सॉफ्टवेयर तैयार करा लिया गया है। शासन की व्यवस्था के तहत जल्द तैनाती प्रक्रिया शुरू होगी और यह व्यवस्था सतत चलेगी। दंड सहित बहाली में ऐसे होगी तैनाती- यदि किसी शिक्षक को जांच के बाद उप्र बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी वर्ग नियमावली 1973 के अनुसार दंड संख्या-1 के साथ बहाल किया जाता है तो उसे मूल विद्यालय नहीं मिलेगा।

Read More »

निपुण विद्यालय का दर्जा दिला पाने में एआरपी फेल

कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक सुधार के लिए विकासखंड स्तर पर तैनात अकादमिक रिसोर्स पर्सस (एआरपी) अपने क्षेत्र के दस विद्यालयों को निपुण विद्यालय के रूप में विकसित करने में फेल होते दिख रहे हैं। निपुण विद्यालय बनाने के मानकों को उन्हें दिसंबर 2023 तक पूरा करना है और इस पहल के जरिए अन्य शिक्षकों के समक्ष एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया जाना है साथ ही निपुण लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति के लिए उन्हें प्रेरित भी करना है लेकिन वे स्वयं ही अपने लक्ष्य को हासिल करने में विफल साबित हो रहे हैं। जिले के 10 ब्लाकों में कुल 1925 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें करीब एक लाख 86 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। उक्त विद्यालयों को निपुण बनाने की योजना चल रही है।

Read More »

जनपद में धान खरीद 01 नवम्बर, तथा मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद 01 अक्टूबर, 2023 से होगी प्रारम्भ

कानपुर देहात। जनपद में जिलाधिकारी नेहा जैन के विशेष प्रयास से आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत खरीद का कार्य प्रभावी ढंग से सम्पादित कराने हेतु जिला खरीद अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। जनपद में गतवर्ष खरीफ विपणन वर्ष में पहली बार मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत धान मक्का के साथ-साथ बाजरा खरीद की गयी थी। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिलाधिकारी के विशेष प्रयास से धान, मक्का, बाजरा के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा जनपद में प्रथम बार ज्वार खरीद का निर्णय लिया गया है। जनपद में धान खरीद 01 नवम्बर, 2023 से प्रारम्भ होगी तथा मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद 01 अक्टूबर, 2023 से प्रारम्भ की जानी है। गतवर्ष धान का समर्थन मूल्य धान कामन रू0 2040 प्रति कु0, धान ग्रेड-‘ए‘ रू0 2060 प्रति कु0, मक्का रू0 1962 प्रति कु0 व बाजरा का मूल्य रू0 2350 प्रति कु0 निर्धारित था।

Read More »

छात्रवृत्ति योजना हेतु समय-सारिणी निर्गत

कानपुर देहात। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ० प्रज्ञा शंकर ने बताया कि विशेष सचिव, उ०प्र०शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 शासनादेश के अनुक्रम में शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10 ) योजना में आनलाइन आवेदन से लेकर वितरण हेतु समय-सारिणी निर्गत की गयी है, जो निम्नप्रकार हैः- 1- प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने हेतु आनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरांत जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके प्रमाणित करना (07 अगस्त 2023 से 08 सितंबर 2023 तक)।

Read More »