Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भीम सेवक संघ ने मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

भीम सेवक संघ ने मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

फिरोजाबाद। भीम सेवक संघ ने सोमवार को गांधी पार्क में मणिपुर में हुई जातिंया हिंसा के विरोध में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भीम सेवक संघ ने मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने एवं सांसद संजय सिंह के निलम्बन को वापस लेने की मांग की। भीम सेवक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मणिपुर में हुई जातिंया हिंसा को रोकने एवं शांति व्यवस्था को बहाल करने में सरकार नाकाम रही है। वहीं देश की सरहदों की रक्षा करने वाले जवान की पत्नी को निर्वस्त्र घुमाने की घटना से पूरा देश शर्मसार है। विश्व पटल पर भारत के 140 करोड़ देशवासियों को सिर शर्म से झुक गया है। भीम सेवक संघ पदाधिकारियों ने कहा कि मणिपुर की घटना पर देश की संसद में चर्चा कराने एवं देश के प्रधानमंत्री को जवाब की मांग करने वाले सांसद संजय सिंह का मानसून सत्र तक निलंबित करना लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने राष्ट्रपति से मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने एवं सांसद संजय सिंह के निलम्बन को वापस लेने की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान गिरीश जोशी, जयप्रकाश कुशवाह, रामदास मानव, हकीम सिंह निमोरियां, गुलाबसिंह, निगम वाल्मीकि, मोनू सिंह, रोहित चौहान, नंदिनी सिंह, ध्रुव, आदि मौजूद रहे।