Saturday, September 21, 2024
Breaking News

विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया साफ- फाई का अभियान, लोगों को किया गया जागरूक

कानपुर देहात । शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी नेहा जैन के मार्गदर्शन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 15 जुलाई 2023 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई अभियान एवं एन्टी लार्वा का छिड़काव, नालियों की साफ सफाई, पंपलेट वितरण एवं चस्पा करने आदि का कार्य किया गया। जिसके अंतर्गत शनिवार को डेरापुर क्षेत्र में साफ सफाई का अभियान चलाया गया तथा नालियों में दवा का छिड़काव किया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत रनिया में एंटी लारवा का छिड़काव कर्मचारियों द्वारा किया गया। इसी के तहत मैथा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम मांडा में कृषि विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पीपीओ राम नरेश पाल व असिस्टेंट प्रोफेसर कुलदीप यादव द्वारा किसानों को चूहा एवं छछूंदर से होने वाले रोगों एवं बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Read More »

कांग्रेस का हुआ हृदय परिवर्तन, ‘आप’ बैठक में होगी शामिल

राजीव रंजन नाग; नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा बनाने के लिए विपक्षी दलों की कोशिश तेज हो गईं हैं। भाजपा के खिलाफ एकजुट रणनीति तय करने के लिए सोमवार को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में “आप” ने शामिल होने की घोषणा की है। कांग्रेस का हृदय परिवर्तन आज उस समय हुआ जब उसने विवादास्पद अध्यादेश के खिलाफ आप को समर्थन जताया।
आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, आज आप की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई। हर पहलू पर विस्तार से चर्चा हुई और बैठक खत्म होने के बाद मैं स्पष्ट रूप से यह कह सकता हूं – अध्यादेश स्पष्ट रूप से राष्ट्र विरोधी है।
आम आदमी पार्टी अगले साल राष्ट्रीय चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट रणनीति तय करने के लिए कल कर्नाटक के बेंगलुरु में एक प्रमुख विपक्षी बैठक में भाग लेगी।
आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी प्रमुख राजनीतिक समिति की बैठक के बाद और दिल्ली की नौकरशाही पर नियंत्रण वापस लेने वाले विवादास्पद केंद्रीय आदेश के खिलाफ आप के अभियान के समर्थन में कांग्रेस के सामने आने के कुछ घंटों बाद आज बेंगलुरु में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की।

Read More »

पेट्रोल पंप पर करेंट से बिजली मिस्त्री की मौत,रिपोर्ट दर्ज

मैथा, कानपुर देहात। मैथा क्षेत्र के बाघपुर में पेट्रोल पंप पर करेंट की चपेट में आकर मृतक सूरज के मामले में पंप मालिक प्रभू तिवारी व उनके पिता हीरामनियां, भतीजे राघव,अनुज सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या, साजिश सहित कई धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा कुछ अज्ञात कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया गया है। मृतक के पिता नीरज मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उसके लड़के को ले जाकर लाइट ठीक कराने के लिए छत पर चढ़ा दिया और फिर जान बूझकर जनरेटर चलवा दिया।

Read More »

सरकारी स्कूलों के बहुरेंगे दिन ? कायाकल्प के लिए दिया गया भारी भरकम बजट

लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश में समग्र शिक्षा के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के 20169 परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 613 करोड़ रूपये दिए गए हैं। विभाग ने इसके लिए बजट जारी कर दिया है। इससे विद्यालयों की दीवाल, विद्युतीकरण, मरम्मत, शौचालय निर्माण आदि कार्य कराए जाएंगे। साथ ही इन कार्यों की जियो टैग कराकर विभाग को अपडेट करानी होगी। विभाग की ओर से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी), विभिन्न निधियों व सीएसआर फंड आदि से परिषदीय विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर करने की कवायद की जा रही है। इसके अच्छे परिणाम भी सामने आए हैं। इसी क्रम में विभाग ने समग्र शिक्षा के तहत 20169 विद्यालयों के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की है। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से गैप एनालिसिस के आधार पर काम कराया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों की चहार दीवारी, विद्युतीकरण, वृहद मरम्मत, बालक-बालिका शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसका काम शुरू होने से पहले, काम के दौरान और काम पूरा होने के बाद जियो टैग फोटोग्राफ भी राज्य परियोजना कार्यालय को भेजा जाएगा।

Read More »

शुरू हुआ पेंशन बहाली मंच अटेवा का वार्षिक सदस्यता अभियान

कानपुर देहात। अटेवा उत्तर प्रदेश के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बन्धु के नेतृत्व में चल रहे पेंशन बहाली आंदोलन के सतत सहयोग सदस्यता के वार्षिक अभियान का आगाज हुआ। संदलपुर ब्लॉक सभागार में आज अटेवा के प्रदेशीय सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी, मण्डल अध्यक्ष पंकज संखवार, जिला संयोजक प्रदीप यादव, जिला महामंत्री मृदुला तिवारी की उपस्तिथि में सदस्यता अभियान की व्यापक स्तर पर शुरुआत की गई।
जनपद के सभी 10 विकासखंडों में एकसाथ सदस्यता अभियान आरम्भ किया गया। ब्लॉक मैथा संयोजिका जयश्री अवस्थी, सरवनखेड़ा में ब्लॉक संयोजिका सुनीता सिंह ज्योतिशिखा मिश्रा, रामेंद्र सिंह, अमरौधा में संयोजिका ज्योति सचान रामेंद्र सिंह, झीझक में ज्योति पाठक, विकास सिंघल, रसूलाबाद में पारुल निरंजन सुखदेवबाबू गौतम, मलासा में शैलजा सिंह, अकबरपुर में पुष्पा देवी नीता सिंह राजपुर में शादाब कौसर, फरहान खान, जयराम लाहौरिया आदि की सक्रियता से वार्षिक सदस्यता अभियान का जोरदार आगाज हुआ।

Read More »

विकास खण्डों में निर्मित/निर्माणाधीन गोवंश आश्रय स्थलों की प्रगति की समीक्षा की

कानपुर नगर। जिलाधिकारी विशाख जी0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद कानपुर नगर की समस्त विकास खण्डों में निर्मित/निर्माणाधीन गोवंश आश्रय स्थलों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जनपद में समस्त विकास खंडों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 26 अतिरिक्त गौवंश आश्रय स्थलों का निर्माण कराया जाना है।
इस मौके पर निर्देश दिये गये कि समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से वृहद गोवंश आश्रय स्थलों का सत्यापन किया जाए।

Read More »

प्रथम पेंशन अदालत का किया आयोजन

कानपुर। मण्डलायुक्त कानपुर/अध्यक्ष पेंशन अदालत लोकेश एम0 की अध्यक्षता में आयुक्त शिविर कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रथम पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। पेंशन अदालत में 08 पुराने वाद एवं 09 नए पेंशन वादों कुल 17 वादों की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कुल 17 वादों में 04 पुराने वाद एवं 03 नए पेंशन वाद (कुल 07 वाद) मौके पर ही निस्तारित कर दिए गए।
अध्यक्ष ने पेंशन अदालत में शेष अनिस्तारित पेंशन प्रकरणों को निस्तारित करने हेतु संबंधित कार्यालय के अधिकारियों को आगामी एक माह में निस्तारण कर पेंशन अदालत एवं वादी को अवगत कराने के निर्देश दिए।

Read More »

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में मात्र 299 में होगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा – पोस्टमास्टर जनरल

वाराणसी। महंगे प्रीमियम पर बीमा करवाने में असमर्थ लोगों के लिए डाक विभाग का इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एक विशेष सामूहिक दुर्घटना सुरक्षा बीमा लेकर आया है, जिसमें वर्ष में महज 299 और 399 रुपए के प्रीमियम के साथ लाभार्थी का 10 लाख रुपए का बीमा होगा। एक साल खत्म होने के बाद अगले साल यह बीमा रिन्यू करवाना होगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और टाटा ए.आई.जी के मध्य हुए एक एग्रीमेंट के तहत 18 से 65 वर्ष आयु के लोगों को यह सामूहिक दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलेगी। इसके तहत, दोनों प्रकार के बीमा कवर में दुर्घटना से मृत्यु, स्थाई या आंशिक पूर्ण अपंगता, अंग विच्छेद या पैरालाइज्ड होने पर 10 लाख रुपए का कवर मिलेगा। साथ ही साथ इस बीमा में दुर्घटना से हॉस्पिटल में भर्ती रहने के दौरान इलाज हेतु 60,000 रुपए तक का आई.पी.डी खर्च और ओ.पी.डी में 30,000 रुपए तक का क्लेम मिलेगा।

Read More »

लक्ष्मी नारायण धाम अमृत सरोवर का किया लोकार्पण

मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने लक्ष्मी नारायण धाम अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। जल संरक्षण महाअभियान के अंतर्गत जनपद में आज एक ही दिन में 101 अमृत सरोवरों का हुआ लोकार्पण। ग्राम भैंसा में अमृत योजना के अंतर्गत विधि विधान से पूजा अर्चना एवं आचार्यों द्वारा बोले गये वेद मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर अमृत सरोवर लक्ष्मी नारायण का अनावरण किया गया। सरोवरों को विकसित करने हेतु विगत तीन माह से हो रहा था मनरेगा से कार्य। सरोवरों का जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया गया है, नए सरोवर बनाए गए है। जिलाधिकारी ने गांव वालों को जल संरक्षण का महत्व समझाया। श्री खरे ने कहा कि भविष्य में आने वाली पीढ़ी जल से होने वाली किल्लत को लेकर आपस में झगड़ा न करें, इसके लिए अभी से जल को बचाना होगा। जल संचयन के लिए गांव गांव अमृत सरोवर तैयार हो रहे हैं।

Read More »

यमुना में नाव, स्टीमर चलता मिला तो दर्ज होगी एफआईआरः डीएम

मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने यमुना का जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत महादेव, बंगाली, विश्राम सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों तथा घाटों के नजदीक निवासित लोगों से पूर्व में यमुना का जल स्तर बढ़ने संबंधी जानकारी ली और उसे आव्हान किया अगले 24 घंटे तक घाटे तथा यमुना के आस पास न जायें। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि हैं यमुना के घाटों के पास बैरिकेडिंग, टीनशेड आदि लगवायें। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि अगले 24 घंटे तक यमुना के घाटों का निरंतर भ्रमण करते रहें और पब्लिक सिस्टम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट करते रहें। जिलाधिकारी ने सभी नाव संचालकों से कहा कि अगले 24 घंटे तक कोई भी व्यक्ति यमुना में नाव न चलायें। 24 घंटे के लिए नाव, स्टीमर आदि को यमुना में चलाने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

Read More »