Saturday, September 21, 2024
Breaking News

यमुना में डूबे बच्चों के परिवारजनों को विधायक ने दी सहायता राशि

किशनपुर/फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा के मजरे खलवा गांव में पिछले दिनों बाबा के साथ यमुना स्नान करने गए चचेरे भाई बहन यमुना नदी में डूब गए थे। जिसमें दोनों भाई बहनों की मौत हो गई थी। जिस कारण परिजनो में मातम छाया हुआ है।
मंगलवार को क्षेत्र की विधायक कृष्णा पासवान व खागा एसडीएम ने यमुना में डूबें विवेक व गुड़िया के परिजनों से मिलकर दोनों के परिजनों को सहायता राशि सौंपी। परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि के चार-चार लाख रुपए की चेक सौंपी गई।

Read More »

पुरुषोत्तम पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

ऊंचाहार, रायबरेली। पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को गोकर्ण ऋषि की तपस्थली दक्षिण वाहिनी मां गंगा के गोकना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में स्नान दान कर मोक्ष की कामना की। सुबह खराब मौसम के बावजूद भी बड़ी संख्या में लोग घाट पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। स्नानार्थियों ने पूजा अर्चना के साथ मंदिरों में जलाभिषेक किया। पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति की ओर से मां गंगा और बाबा भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना, गंगा महाआरती एवं दीप दान कर लोक कल्याण की कामना की गई। इसमें पांच हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।

Read More »

जीजा ने ही प्रॉपर्टी के लिए कराई कोचिंग संचालक धर्मवीर की हत्या

फिरोजाबाद/टूंडला। आगरा के रहने वाले 24 साल के कोचिंग संचालक धर्मवीर का मर्डर प्रॉपर्टी के लिए हुआ था। उसकी हत्या उसके जीजा योगेश ने अपने दो सगे भाइयों के साथ मिलकर की थी। योगेश के बड़े भाई राजेश ने पूरी घटना को लीड किया था। धर्मवीर को मारने के बाद उसने योगेश को फोन पर इसकी जानकारी भी दी थी। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने घटना अनावरण किया है। धर्मवीर अपने घर का अकेला वारिस था। उसने हाल ही में अपनी एक करोड़ की जमीन बेची थी।

Read More »

चाणक्य फाउण्डेशन ने तीन जरूरतमंद छात्रों की जमा की फीस

फिरोजाबाद। चाणक्य फाउण्डेशन द्वारा तीन जरूरतमंद छात्रों की पूरे वर्ष की फीस जमा कराई है। चाणक्य फाउंडेशन के प्रबंधक पंडित अखिलेश शर्मा ने बताया की गौरी शंकर इंटर कॉलेज के तीन जरूरतमंद छात्रों की पूरे वर्ष की शुल्क जमा कराई गई है। हमारी टीम विद्यालयों में संपर्क कर ऐसे छात्रों का पता करती है, जो वास्तव में पढ़ना चाहते है। ऐसे छात्रों के अभिभावकों से संपर्क कर फीस भर दी जाती है और उनके नाम गोपनीय रखे जाते है। विद्यालय संचालक उमाशंकर मिश्रा ने बताया की हमारे विद्यालय में इस बात का पूर्णतः ध्यान रखा जाता है कि पैसे के अभाव में किसी विद्यार्थी का अहित न हो। इस दौरान जिलाध्यक्ष यतींद्र शर्मा बब्बू, उपाध्यक्ष गिरीश आदि रहे।

Read More »

सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारें

फिरोजाबाद। सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ रही। हर कोई अपने आरार्ध्य देव भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए आतुर दिखाई दिया। शिव मंदिरों में भीड़ होने के कारण भक्तों ने लाइन में लगकर भगवान शिव का अभिषेक किया। सुहागनगरी में प्रातः से ही शिवभक्त हाथों में पूजा की थाल लेकर शिवालयों की ओर रूख करते दिखाई दिए। शिवभक्तों ने अपने आरार्ध्य देव भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर फल, फूल, बेलपत्र, चावल, सिंदूर आदि चढाकर पूजा अर्चना की।

Read More »

भीम सेवक संघ ने मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

फिरोजाबाद। भीम सेवक संघ ने सोमवार को गांधी पार्क में मणिपुर में हुई जातिंया हिंसा के विरोध में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भीम सेवक संघ ने मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने एवं सांसद संजय सिंह के निलम्बन को वापस लेने की मांग की। भीम सेवक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मणिपुर में हुई जातिंया हिंसा को रोकने एवं शांति व्यवस्था को बहाल करने में सरकार नाकाम रही है। वहीं देश की सरहदों की रक्षा करने वाले जवान की पत्नी को निर्वस्त्र घुमाने की घटना से पूरा देश शर्मसार है।

Read More »

दुर्गा नगर एवं हनुमान रोड बाजार समिति का हुआ गठन

फिरोजाबाद। दुर्गा नगर एवं हनुमान रोड बाजार समिति की एक बैठक व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में गुड्डू डिस वालों के आवास दुर्गा नगर में सम्पन्न हुई। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने दुर्गा नगर एवं हनुमान रोड बाजार समिति का गठन करते गोपाल शर्मा गुड्डू डिश वाले को अध्यक्ष, अरविंद शर्मा को महामंत्री, प्रमोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष, विशाल गुप्ता, संजीव अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकुल दिवाकर पार्षद महामंत्री, अंशु अग्रवाल मीडिया प्रभारी, शादी लाल कुशवाहा संगठन प्रभारी, सोनू अग्रवाल, दिनेश शर्मा, मनोज कुशवाह को सदस्य एवं महेश गुप्ता मामा को समिति का मुख्य संरक्षक चुना गया।

Read More »

डेंगू से बालिका की मौत के बाद जागा प्रशासन

⇒डीएम समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने डाला डेरा, पूर्व में डेंगू से हुई थीं सैकड़ों मौत
फिरोजाबाद। फिरोजाबादवासी डेंगू के कहर को कभी भुला नहीं पाएंगे। दो साल पहले फिरोजाबाद शहर में डेंगू ने ऐसा कहर ढाया था, कि सैकड़ों बच्चे और लोगों की मौत हो गई थी। घर-घर में मरीजों की चारपाई बिछी हुई थी। एक बार फिर ब्लाक नारखी क्षेत्र के गांव लोकी गढ़ी के अधिकांश घरों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। इनमें से एक 14 वर्षीय बालिका की डेंगू के चलते मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद डीएम समेत आला अधिकारी गांव में पहुंचे और गांव का भ्रमण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं, यहां तक कि गांव में चार कैंप भी लगाए गए हैं।

Read More »

ब्लड डोनेट कैम्प का किया आयोजन

कानपुर। देश की सेवा में अपने जान की परवाह न करते हुये हमारी सुरक्षा में दिन-रात लगे रहने वाले सैनिकों की सेवा भाव को देखते हुए कानपुर महानगर में ओम जन सेवा संस्थान व UP 55 55 बटालियन NCC कानपुर के तत्वाधान में 7 एयरफोर्स हास्पिटल, कैंट में ब्लड डोनेट कैम्प का आयोजन किया। जिसमें एन सी सी कैडेट् ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवी मुरारी लाल अग्रवाल एवं एयर फोर्स कमांडर शमशेर सिंह दलाल जी ने दीप प्रज्वलित करके किया।

Read More »

मंडी सचिव रूरा ने 45 बोरी उड़द, मूंग पकड़ा

मैथा, कानपुर देहात। मंडी सचिव रूरा के के गुप्ता ने भेवान नहर पुल पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उत्कर्ष शुक्ला चालक सुनील के साथ तिर्वा कन्नौज निवासी वीरू पुत्र स्व छोटे लाल जो गल्ला का व्यापार करते हैं। टैक्स चोरी कर नौबस्ता मंडी बेचने के लिए लिए 45 बोरी उड़द व मूंग बेचने के लिए जा रहे थे को पकड़ लिया। लोडर वीरू ही चला रहा था। जिसकी सूचना मंडी सचिव द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई है।

Read More »