Monday, September 23, 2024
Breaking News

सरकार के खिलाफ वीआईपी मैदान में

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। क्षेत्र स्थित नौरंगा मंडी समिति में आज भारतीय इंकलाब पार्टी की बैठक शंभू दयाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें किसान मजदूर दलित पिछड़ा वर्ग एवं मुस्लिम समाज के हित की लड़ाई एवं वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ तथा किसान मजदूर विरोधी सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आवाहन करते हुए जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता इंजीनियर राम गोपाल उत्तम, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय इंकलाब पार्टी राम सिंह यादव एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव डॉ भीम सिंह, तरुण सिंह एडवोकेट, प्रादेशिक सचिव शशि कुमार नेता, उपाध्यक्ष ब्लाक घाटमपुर, बच्चन लाल सचान, प्रेम नारायण नौरंगा, अरविंद सचान चंदापुर आदि कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार द्वारा की जा रही ज्यादितियों पर जमकर तीर चलाएं।

Read More »

माध्यम ने साहित्यकारों व पत्रकारों को किया सम्मानित

कानपुरः स्वप्निल तिवारी/नीरज राजपूत। माध्यम साहित्यिक संस्थान के तत्वावधान में नवाबगंज स्थित सरयू नारायण इंटर कालेज में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्या दायिनी माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद गीत ऋषि के नाम से मशहूर कृष्ण कान्त शुक्ला के द्वारा माँ सरस्वती की वंदना की गई।
तत्पश्चात साहित्यकारों का सम्मान माध्यम की अध्यक्षा मधु श्रीवास्तव मधुलिका व सचिव धीरेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करवाया गया और स्मृति चिन्ह व शाॅल भेंट कर किया गया।
इस मौके पर प्रेस काउंसिल आॅफ इंडिया के मेम्बर श्याम सिंह पंवार, भारतीय स्वरूप समाचार पत्र के संपादक अतुल दीक्षित, स्वैच्छिक दुनिया के संपादक राजीव मिश्रा, गीत ऋषि कृष्ण कान्त शुक्ला, दि माॅरल समाचार पत्र के संपादक शिव शरण त्रिपाठी, हास्य कवि अजीत सिंह ‘लुल्ल कानपुरी, शायर फारूकी जायकी, डाॅ सुरेश अवस्थी, श्याम सुंदर निगम, डाॅ गायत्री सिंह, अनिल खेतान, राही उजास को सम्मानित किया गया।

Read More »

अवैध निर्माण को सील कर दुकानों के कब्जे हटाये

कानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर विकास प्राधिकरण ने अशोक नगर में हो रहे अनाधिकृत निर्माण को सील किया एवं कैनाल पटरी स्थित दुकानों की छत पर किए जा रहे अवैध कब्जे को हटाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक नगर स्थित परिसर सं. 111/59 में केडीए द्वारा जारी नोटिस के बावजूद भवन स्वामी गुलाब अग्रवाल द्वारा बेसमेन्ट का अवैध रूप से निर्माण कराये जाने पर केडीए के क्षेत्रीय अवर अभियंता द्वारा परिसर को सील किया गया।
इसी के साथ प्राधिकरण की योजना कैनाल पटरी स्थित 21 से 26 ब्लाक तक की 132 दुकानों की छत पर अवैध रूप से लोगों द्वारा कब्जा किए जाने पर प्राधिकरण ने कब्जा मुक्त कराया तथा दुकानों के सामने अतिक्रमण एंव पार्किंग में अवैध कब्जे भी हटाए।
इस कार्यवाही के दौरान सहायक अभियन्ता आर. आर. पी. सिंह, अखिलेश सिंह एंव क्षेत्रीय अभियन्ता सहित पुलिस बल उपस्थित रहे।

Read More »

भाजपा की रसूलाबाद में पदयात्रा की शुरुआत धर्मगढ़ बाबा स्थल से प्रारम्भ हुई

रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में विधानसभावार भाजपा की कमल संदेश यात्रा शानिवार को निकली गई। प्रदेश स्तर पर शुरू हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाना है ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके, लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें आ रही कठिनाइयों को दूर करने का भी प्रयास इस यात्रा का उद्देश्य है।
सरकार ने आवास, शौचालय, सौभाग्य योजना में विद्युत् कनेक्शन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना जैसी अनेकों योजनाएं लोगों के बीच हैं। इस यात्रा के माध्यम से लोगों का फीडबैक भी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा जिससे प्रदेश सरकार को अवगत कराया जाएगा।

Read More »

ढाई साल से दीवारों को पढ़ा रहीं मैडम

स्कूल निर्माण का कार्य पूरा हुआ नहीं और शिक्षकों की कर दी तैनाती
विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से आहारित हो रहा वेतन
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। विगत ढाई वर्ष से मैडम बच्चों को नहीं बल्कि दीवारों को पढ़ा रही हैं। राजकीय बालिका हाईस्कूल का भवन अभी तक बनकर तैयार भी नहीं हुआ और उच्चाधिकारियों द्वारा वहां प्रधाानाध्यापिका समेत एक अन्य सहायक अध्यापिका की नियुक्ति कर दी। सोचने की बात तो यह है कि दोनों का हर माह वेतन आहारित हो रहा है।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार बल्दी में ढाई वर्ष पहले राजकीय बालिका हाईस्कूल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद दीवारें खड़ी कर दी गईं। ढाई साल बाद भी स्कूल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। डेढ़ वर्ष पहले विभागीय अधिकारियों द्वारा जसराना से स्थानांतरित होकर आईं नीरज पालीवाल को प्रधानाध्यापिका के रूप में तैनाती भी दे दी।

Read More »

भाजपा महानगर द्वारा निकाली गयी कमल संदेश यात्रा

फिरोजाबाद। प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में विधानसभावार भाजपा की कमल संदेश यात्रा शानिवार को निकली गई। वहीं सुहागनगरी में भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता के नेतृत्व में कमल संदेश यात्रा गांधी पार्क से शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर ने किया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने बताया कि ये कमल संदेश यात्रा प्रत्येक विधानसभावार टोलियों के रूप में पदाधिकारी-कार्यकर्ता साथ आगे बढ़ेगी। जिसमें आम जनता के दरवाजे-दरवाजे जाकर अपनी बात कहेंगे। ये यात्रा मात्र पदयात्रा नहीं है जनयात्रा के रूप में रहने वाली है। रोजाना तीन घंटे चालू रहेगी। बताया कि फिरोजाबाद में चार टोलियां चार मंडलों के हिसाब से बनायी गयीं हैं। भाजपा नेतृत्व, भाजपा सरकार द्वारा जो जनकल्याणकारी कार्य किये गये, देश, प्रदेश, किसानों, छात्र हित, आम जनहित, आयुष्मान, राशन कार्ड, पीएम आवास योजना व अन्य लाभार्थी योजनाओं के बारे में संदेश दिया जायेगा। एक नवम्बर से 15 नवम्बर तक निरंतर चलेगी। जिसका समापन 15 को इसी गांधी पार्क मैदान में होगा।

Read More »

बेटे को थाने से छुड़ाने आयी वृद्ध महिला की मौत

परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट करने का आरोप
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर में बेटे को पुलिस से छुडाने आयी एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने पुलिस की मार के कारण मौत होने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार अपनी देखरेख में कराया।
थाना उत्तर पुलिस विगत रात्रि में किसी मामले में सत्यनगर टापा कला निवासी छोटेलाल के घर उसके पुत्र को तलाशने गयी थी। रात्रि में युवक को पुलिस अपने साथ थाने ले आयी। जहां उसकी पत्नी माॅ भी पहुंच गयी। उसी दौरान किसी तरह छोटेलाल की 60 वर्षीय पत्नी पुष्पादेवी की गिरकर मौत हो गयी। घटना के बाद थाने में पहुंचे परिजनों ने महिला की मौत के पीछे पुलिस द्वारा मारपीट करने की बात कही है। मृतका के परिजनों ने बताया कि विगत रात्रि में पडोस के ही गोलू उर्फ गोला की शिकायत पर दो पुलिसकर्मी उमाशंकर को थाने ले गयी। उसी के साथ उसकी पत्नी माॅ पुष्पादेवी भी थाने पहुंच गयी। पुलिस युवक के साथ मारपीट कर रही थी।

Read More »

पंचायत सचिवों की बेरूखी का शिकार

पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार योजना
569 में से महज 13 ग्राम पंचायतों ने किया पुरस्कार के लिए आवेदन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने की प्रदेश सरकार की मंशा पर पंचायत सचिव पानी फेर रहे है। जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पंचायत सचिव की अरूचि का शिकार है। परिणाम स्वरूप 569 में से कुल 13 ग्राम पंचायतों के आवेदन अपलोड हुए है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत सशक्तिकरण योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों का प्रोत्साहित किया गया। ग्राम विकास, खुली बैठकों का आयोजन, जीपीडीपी, ओडीएफ एवं आय में निरंतर वृद्वि करने वाली ग्राम पंचायतों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके लिए गत 15 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई।

Read More »

प्रसपा नेताओं ने किया जन संपर्क

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रसपा विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। लोगों से नौ दिसम्बर को लखनऊ में आयोजित जन आक्रोश रैली में भाग लेने की अपील की गई।
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शानिवार को रामनगर, छारबाग, आजाद नगर, श्याम नगर आदि इलाकों में जनसंपर्क किया। लोगों से नौ दिसम्बर को लखनऊ में आयोजित जन आक्रोश रैली में भाग लेने की अपील की। रैली को पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह के आहवान पर आयोजित की गई। जनसंपर्क में सुरेश पाराशर, हरिओम यादव, शांतीराम, नीरज यादव, ओमवीर सिंह और हरि अग्निहोत्री के अतिरिक्त नरेश चंद्र शंखवार मौजूद रहे।

Read More »

प्रांतीय अध्यक्ष बनाने पर हुआ मिष्ठान वितरण

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जगदेव सिंह यादव को अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर स्थानीय इकाई के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया।
ओम सांई प्रिंटर्स जैन मंदिर पर एकत्रित हुए अखिल भारतीय यादव महासभा के वर्तमान एवं पूर्व जिलाध्यक्षों के अतिरिक्त गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में मिष्ठान वितरण हुआ। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह यादव द्वारा पूर्व मंत्री जगदेप सिंह यादव को उत्तर प्रदेश की बांगडोर सौंपे जाने पर सभी मौजूद गणमान्यों ने हर्ष व्यक्त किया। जगदेव सिंह को प्रांतीय अध्यक्ष बनाए जाने पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई दी गई। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष अशोक यादव, बृजेश यादव, भूरी सिंह, देवेन्द्र यादव, नीरज यादव, श्याम सिंह, हीरेन्द्र यादव, सुभाष यादव एवं शिक्षक नेता उमेश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »