Sunday, September 22, 2024
Breaking News

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर 15 सितम्बर से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी थीम गारबेज फ्री इंडिया है। अभियान के तहत 7 गतिविधियों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। इसमें पहला-स्रोत पृथक्करण के लिए 2-बिन प्रणाली (हरा गीला, सूखा नीला), दूसरा-रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल, तीसरा-सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प, चौथा-जीरो वेस्ट इवेंट्स, पांचवां-क्लीन पब्लिक टॉयलेट्स, छठा- नो रेड और येलो स्पॉट्स और सातवां-पर्यावरण के अनुकूल लाइफस्टाइल को अपनाना है। इसके अलावा 01 अक्टूबर को सुबह 10 बजे एक घंटे का स्वच्छता के लिए श्रमदान करें मुहिम चलाई जाए। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे एवं जलापूर्ति विभाग में उत्तर प्रदेश में अच्छा कार्य हो रहा है। हर घर जल योजना में जिन जनपदों का प्रदर्शन बेहतर नहीं है, वहां विशेष ध्यान दिया जाए।

Read More »

जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता 28 सितंबर को

इटावा। योगासन भारत एवं उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसियेशन से संबद्ध डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट एसोसियेशन इटावा द्वारा जनपद में युवाओं को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता ऑक्सफोर्ड पब्लिक हाई स्कूल शिवा कॉलोनी सराय दयानत इटावा में दिनांक 28 सितम्बर 2023 को प्रातः 9ः00 बजे से शुरू होगी जिसमे सभी आयु वर्ग के छात्र-छात्रायंे प्रतिभाग कर सकते है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओ को स्टेट लेवल की योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राएं निम्न नंबर 8532022077 पर संपर्क कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते है।

Read More »

अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

खखरेरु/फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर नहर में एक अज्ञात ब्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाहियो में जुट गयी। खखरेरू थाना अंतर्गत रक्षपालपुर नहर में एक अज्ञात ब्यक्ति उम्र लगभग 36 वर्ष का तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। बताया गया कि दिनांक 26 सितम्बर को रक्षपालपुर नहर में तैरता हुआ शव पर जैसे ही ग्रामीणों की निगाह पड़ी तो लोगों ने शिनाख्त किया लेकिन किसी को कोई सुराग न लगने पर पुलिस को सूचित कर दिया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गयी।

Read More »

फेथ लीडर गूगल रीड अलोंग के माध्यम से जिले में चलाएंगे रीडिंग कैंपेन

चन्दौली। बुनियादी शिक्षा के अंतर्गत पिरामल फाउंडेशन द्वारा फेथलीडर की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले चंदौली में फेथलीडर गूगल रीड अलोंग ऐप के माध्यम से बच्चों की भाषाई क्षमता को विकसित करेंगे। उक्त बातें मुख्य विकास अधिकारी सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने मंगलवार को चंदौली में नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन द्वारा आयोजित गूगल रीड अलोंग एप्प पर फेथलीडर पर एक कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में कही। कार्यक्रम मे राजेश कुमार खैरवार (जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी) ने सभी अध्यापकों से कहा कि बच्चों पर विशेष रूप से पढ़ाने के साथ आंकलन और मूल्यांकन करना भीजरुरी है और इस एप्प से बच्चो को पढ़ने के साथ समझ की क्षमता बढ़ेगी।

Read More »

K- POP बैण्ड एवं दक्षिण कोरिया के आऊरा और फ्राइडे अपनी कला की मथुरा के संस्कृति विश्वविद्यालय में देंगे प्रस्तुति

मथुरा। पर्यटन अधिकारी डी.के. शर्मा ने बताया है कि विश्व पर्यटन दिवस दिनांक 27 सितंबर को मथुरा के संस्कृति विश्वद्यालय में K- POP नामक बैण्ड द्वारा कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया के आऊरा और फ्राइडे अपनी कला का प्रदर्शन करेगें। उनके द्वारा हिन्दी गानों की भी प्रस्तुति दी जायेगी। यह कार्यकम संगीत की भाषा के माध्यम से भारत और दक्षिण कोरिया के बीच द्विपक्षीय संबंधो को और अधिक मजबूत करने के चल रहे प्रयास का हिस्सा है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के चलते इन कलाकारों ने भारतीय दर्शको के दिलों को जीता है। इससे न सिर्फ सांस्कृतिक आदान प्रदान हो रहा है, अपितु विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों में एकता का भाव बढ़ रहा है। ज्ञातव्य है कि भारत देश एवं दक्षिण कोरिया देश के मध्य दो हजार वर्ष से सांस्कृतिक संबंधो की विरासत रही है।

Read More »

एफपीओ के नवनिर्मित कार्यालय पर यज्ञ, सैकड़ों किसानों ने दी आहुति

बागपत। जनपद के चौगामा क्षेत्र के दाहा गांव में आज किसान उत्पादक संघ बिनौली के नवनिर्मित कार्यालय के शुभारंभ पर हवन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा बृजपाल राणा व हरपाल आर्य निरपुडा संयुक्त रूप से रहे। यजमान सुधीर तोमर रहे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से संबद्ध एफपीओ कार्यालय के नवनिर्मित कार्यालय के शुभारंभ पर आयोजित यज्ञ में क्षेत्र व दूरदराज से आए सैकड़ो किसानों व एफपीओ सदस्यों ने आहुति प्रदान की। इसके बाद एक कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बृजपाल राणा निरपुडा ने की। संचालन किसान उत्पादक संघ बिनौली के सभापति मास्टर देवेंद्र राणा ने किया। फर्टिलाइजर दयाल कंपनी से आए रविंद्र त्यागी ने किसानों के सम्मुख सरसों, गन्ना, गेहूं आदि विभिन्न फसलों के उत्पादन वृद्धि के बारे में विस्तार से चर्चा की।

Read More »

गणेशोत्सव में हुई भगवान गणेश के विकट स्वरूप की पूजा

बागपत। खेकड़ा नगर के सीताराम मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में पंडित यज्ञेश आचार्य ने भगवान गणपति के विकट स्वरूप की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि एक बार दैत्य कामासुर ने भगवान शिव की तपस्या करके उनसे त्रिलोक विजय का वरदान ले लिया था। कामासुर ने इसके बाद देवताओं पर अत्याचार शुरू कर दिया। देवताओं को कामासुर से मुक्ति भगवान गणपति ने विकट अवतार लेकर दिलायी। कामासुर से तात्पर्य कामवासना से है। भगवान गणेश के विकट स्वरूप की पूजा से कामवासना से मुक्ति मिलती है। रात को आयोजित भजन कीर्तन में भजन सम्राट देवेंद्र दीक्षित और शामली से आई भजन गायिका गुड़िया के भजनों पर सभी श्रद्धालु भगवान गणपति की भक्ति में डूब गए।

Read More »

ताइक्वांडो चौम्पियनशिप 2023 प्रतियोगिता में एस० जे० एस० के छात्रों ने जीते पदक

ऊंचाहार, रायबरेली। ताइक्वांडो एसोसिएशन रायबरेली के तत्वावधान में प्रथम जनपदीय ताइक्वांडो चौम्पियनशिप 2023 प्रतियोगिता का आयोजन रायबरेली के स्वयंबर उत्सव लान समाधानेश्वर मंदिर महराजगंज रोड़ बछरावां में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न ख्यातिप्राप्त खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में एस0जे0एस0 पब्लिक स्कूल ऊंचाहार के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया और जीतकर सोने व चांदी के पदकों की झड़ी लगा दी। यश मौर्या, तेज प्रताप सिंह व राघव त्रिपाठी ने सोना जीता। रजत पदक श्रेयांस मल्होत्रा, सौरभ मौर्या, आदित्य यादव, आमान अंसारी, दिव्यांशु अग्रहरि, आयुष जायसवाल, संस्कार, सिद्धार्थ पाल, आंचल सिंह व उम्मीद पांडे ने जीता।

Read More »

कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वाेपरिः ब्रजेश पाठक

⇒ डिप्टी सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
लखनऊ। कैंट विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अनोखी पहल की। डिप्टी सीएम ने खुद को मिले सभी उपहार भाजपा कार्यकर्ताओं को भेंट किए। उपहार पाकर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसा सम्मान हमें पहले कभी नहीं मिला। मौका था भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह का। चारबाग के होटल स्योना रेजिडेंसी में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह हुआ। डिप्टी सीएम ने प्रदेश भर से मिले सम्मान स्वरूप उपहारों को कार्यकर्ताओं को वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह उपहार नहीं सम्मान है, जो आपकी बदौलत हमें पूरे प्रदेश में मिला है। उसमें आपकी भागीदारी अहम है। बिना आपके सहयोग के हम और पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

Read More »

छापेमारी में 6 लाख का गांजा, 3.25 लाख की नकदी पकड़ी

⇒पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। गोवर्धन क्षेत्र में पुलिस ने दो मकानों पर छापेमार की। पुख्ता सूचना पर हुई इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने करीब छह लाख कीमत का गांजा और 3.25 लाख की नकदी जब्त की है। एक महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने इस दौरान गिरफ्तार किया। कार्यवाही के दौरान एक महिला को गोवर्धन में मोहल्ला पहलवान से 21 किलो 200 ग्राम गांजे व 130495 रुपये व एक इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन ओम हरि बाजपेयी ने बताया कि गोवर्धन के इसी छोटी परिक्रमा मार्ग मार्ग स्थित पहलवान मोहल्ला में एक अन्य मकान पर भी छापेमार कार्यवाही की गई।

Read More »