Sunday, September 22, 2024
Breaking News

काम में बाधा डालने वालों की कार्यालय में दर्ज कराएं शिकायतः नीतू शर्मा

⇒सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर लगी रहने वाली भीड़ को लेकर सख्ती
मथुरा। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के क्षेत्रांतर्गत ड्राइवर ट्रेनिंग संस्थान वृंदावन मथुरा में कार्यरत संभागीय परिवहन निरीक्षक नीतू शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वह कार्यालय से संबंधित किसी भी कार्य के लिए सीधे कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारियों से संपर्क करें। कार्यालय से संबंधित किसी बाहरी व्यक्ति से कार्य कराने के एवज में अपनी तरफ से काई संपर्क स्थापित न करें। इससे वह ठगी के शिकार हो सकते हैं। अगर कार्यालय से बाहर अथवा अन्यत्र कोई व्यक्ति उनके कार्य में व्यवधान पैदा करता है तो इसकी शिकायत पुलिस अथवा कार्यालय में करें। कार्यालय के बाहर अनाधिकृत व्यक्तियों के बैठे होने तथा आवेदकों का कार्य अवरुद्ध किए जाने की लगातार सूचना मिलने के बाद विभाग की ओर से यह अपील आम लोगों से की गई है। इस संबंध में समस्त आवेदकों से कहा गया है कि डी.टी.आई कार्यालय के बाहर उपस्थित व अन्य संबंधित अनधिकृत व्यक्तियों का कार्यालय से कोई संबंध नहीं है। कार्यालय में सभी आवेदकों का कार्य विभाग नियमानुसार व विभाग द्वारा निर्धारित तय शुल्क के अनुसार ही किया जाता है। जिसकी जानकारी आवेदक विभागीय वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

Read More »

अब न सडक पर दिखेगा, न खेत में मिलेगा निराश्रित गोवंश !

♦ शत प्रतिशत निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाने का लक्ष्य तय
मथुरा। अब छुट्टा गोवंश न खेतों में दिखेगा और नहीं सडक पर। सभी ग्राम पंचायतों में गोशालाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस समय खेतों में गेहूं की कटाई का समय चल रहा है। किसानों को इस बात के लिए प्रेरित किया जा रहा है कि वह गोशालाओं को भूसा दान दें। जनपद में नोडल अधिकारी (निराश्रित गौवंश) निदेशक, समाज कल्याण विभाग पवन कुमार द्वारा गौशाला समिति एवं भूसादान के संबंध में बैठक ली गई। नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में गौशाला निर्माण व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की गई। नोडल अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट लेते रहें। खंड विकास अधिकारियों से कहा कि जिन गांवों पर शासकीय जमीन है और गत वर्ष जो निजी जमीन पर आधारभूत संरचना की गई थी वहां पर गोवंशो को शिफ्ट कराया जाए। जिन गांव पर शासकीय जमीन उपलब्ध है वहां पर तत्काल उप जिलाधिकारी व्यवस्था कराएं और नए गौशाला बनाए जाए।

Read More »

भारतीय किसान मोर्चा के तत्वाधान में निकाली गई अन्न जागरण अभियान रैली

♦ क्षेत्रीय विधायक अन्न जागरण अभियान रैली में हाथों में पोस्टर लेकर हुए शामिल
मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जागरण अभियान को लेकर रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत बस स्टैंड से लेकर सैनी मोहल्ला होते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर रैली का समापन किया। वही उसके बाद पार्टी के क्षेत्रीय विधायक के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर पहुँचकर फोटो सेशन कराया।वही रैली को लेकर जानकारी देते हुए क्षेत्रीय विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने बताया कि यह रैली भारतीय किसान मोर्चा के तत्वाधान में निकाली गई है इस रैली का मुख्य कारण खेत में प्राकृतिक तरीके से फसल उगाना है जो लोग जैविक खेती करके अधिक फसल का उत्पादन करते हैं।

Read More »

गांव – गांव चलो, घर-घर चलो अभियान में सरकारी योजनाओं की चर्चा करते दिखे भाजपा कार्यकर्ता

ऊंचाहार, रायबरेली। भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ,स्वतंत्र डायरेक्टर केंद्रीय भंडारण निगम आदरणीय अनुपमा सिंह लोधी के साथ आज कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने ऊंचाहार और रोहनियां मंडल के कई गांवों में घर घर जन सम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में पहली बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ओबीसी वर्ग के 27 मंत्री बने, हम सब को गर्व है कि आज देश में ओबीसी के प्रधानमंत्री हैं और वह ओबीसी वर्ग सहित सर्वसमाज के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजना बना रहे हैं। जिससे जनता को सरल तरीके से योजनाओं का लाभ मिल सके।
गांव – गांव चलो, घर – घर चलो अभियान के तहत ग्रामीण जनों से संपर्क कर प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की और 2024 में रायबरेली लोकसभा में कमल का फूल खिलाने की अपील की।
साथ में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री ओबीसी मोर्चा अभिलाष चंद्र कौशल ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि आज गांवों में केंद्र सरकार की योजना प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंच रही है ।

Read More »

44 लाख रूपए से फिरोजाबाद क्लब से ककरऊ कोठी तक होगा सड़क का निर्माण

फिरोजाबाद। नगर विधायक के अर्थक प्रयासों से शहर में विकास कार्य तेजी से कराएं जा रहे है। इसी क्रम में शनिवार को नगर विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग लगभग 44 लाख रूपए से फिरोजाबाद क्लब से लेकर ककरऊ कोठी तक 25 एमएम की सात मीटर चौड़ी डाबर की लेअर डालने के कार्य का हवन पूजन कर शुभारम्भ किया गया। यह निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा।
नगर विधायक मनीष असीजा ने भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की अध्यक्षता में फिरोजाबाद क्लब चौराहे पर विधि-विधान से सड़क निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। 44 लाख रूपए से लगभग सवा दो किलोमीटर लंबी व सात मीटर चौड़ी सड़क पर 25 एमएम की डाबर की लेअर डालकर निर्माण कार्य कराया जायेगा। इससे पूर्व ककरऊ कोठी चौराहे जरौली हाईवे तक सड़क निर्माण कार्य किया जा चुका है।

Read More »

कैबिनेट मंत्री ने मतदाता सम्मेलन में सरकार की योजनाओं का किया बखान

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा प्रभावी मतदाता सम्मेलन फिरोजाबाद क्लब में महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहे।
शनिवार को प्रभावी मतदाता सम्मेलन का शुुभारम्भ करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं से गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और आर्थिक रूप से पिछड़ों तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने का कार्य कर रही है। सुशासन, विकास, रोजगार डबल इंजन की भाजपा सरकार देश में नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नये कीर्तिमान लिख रहा है। भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, सशक्त, सर्वस्पर्शी, विकासशील प्रदेश बनाने का कार्य किया है। भाजपा ने सदैव विचार धारा की लड़ाई लड़ी है। देश और प्रदेश में जब राजनीति के क्षेत्र में गलत मानसकिता लोग जब राजनीति में आए, तब नई विचार धारा को स्थापित करने के लिए भारतीय जनसंघ व भाजपा ने लड़ाई लड़ी।

Read More »

महापौर पद के आरक्षण को खिलाफ शासन में आपत्ति के बाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

फिरोजाबाद। सामाजिक कार्यकर्ता व बसपा नेता सतेन्द्र जैन सौली और सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने फिरोजाबाद महापौर पद के आरक्षण को लेकर लखनऊ में आपत्ति दर्ज कराई थी। महापौर पद के आरक्षण के खिलाफ मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया है। सतेन्द्र जैन सौली ने हाईकोर्ट में आरक्षण को लेकर याचिका दाखिल की है।
उच्च न्यायालय में अधिवक्ता अकलंक जैन द्वारा शासन की 30 मार्च 2023 को जारी की गई अधिसूचना को चुनौती देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। याचिका में कहा गया है कि शासन ने नगर निगम चुनाव में पांच दिसंबर 2022 को जो अधिसूचना जारी की थी, उसमें फिरोजाबाद नगर निगम महापौर पद को अनारक्षित घोषित किया गया था जो कि चक्रानुसार क्रमानुसार सही था।

Read More »

प्रगति पत्र एवं सम्मान पाकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे

सिरसागंज। एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में सत्र 2022-2023 का परीक्षाफल विद्यार्थियों को समस्त कक्षाध्यापक बंधुओं द्वारा वितरित किया गया। जिसमें कक्षा 11 व 2 के कक्षाध्यापक अश्वनी कुमार जैन ने भी अपनी कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित करते हुए समस्त विद्यार्थियों को प्रगति पत्र प्रदान किए।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि कक्षा 11 व 2 में परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान याशिका, द्वितीय स्थान निवेदिका, तृतीय स्थान संयुक्ता, चतुर्थ स्थान श्रुति बघेल एवं पंचम स्थान सोनाली ने प्राप्त किया। उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रगति पत्र के साथ मोमेंटो प्रदान करके उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी कक्षा 12 में प्रवेश की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रगति पत्र एवं सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता का अनुभव हो रहा था।

Read More »

चोरी के दोपहिया वाहनों समेत दो गिरफ्तार

-दो दिन पहले टूंडला से चोरी की थी बाइक
-चोरों से पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद
फिरोजाबाद। वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को टूंडला पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को इनके पास से चोरी की चार बाइक, एक स्कूटी और एक कटी बाइक समेत चोरी का मोबाइल, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।
प्रभारी इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार दोपहर सर्विलांस प्रभारी नितिन त्यागी समेत पुलिस फोर्स के साथ दिनौली रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे दो बाइक सवारों को पूछताछ के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर वह भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर बाइक चोरी की निकली।

Read More »

किसान संगठन के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

मथुरा। शनिवार को प्रातः 11 बजे अखिल भारतीय समता फाउंडेशन मथुरा कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुआ सिंह के साथ कामरेड जितेंद्र चोपड़े अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा मुंबई महाराष्ट्र के नेतृत्व में महिलाओं का दल पहुंचा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के पदाधिकारियों आकाश बाबू, दिनेश कुमार, नंदिनी एवं वंदना राही ने संयुक्त रूप से समस्त आगंतुकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह एवं किसान महाराष्ट्र मुंबई के अध्यक्ष जितेंद्र चोपड़े ने संयुक्त रूप से स्वागत से अभिभूत होकर सभी का आभार व्यक्त किया और किसान आंदोलन में किसानों की एकता पर बल देते हुए सरकार पर तीनों कृषि कानूनों पर सरकार के रवैया की निंदा की। मोदी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी है।

Read More »