Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांव – गांव चलो, घर-घर चलो अभियान में सरकारी योजनाओं की चर्चा करते दिखे भाजपा कार्यकर्ता

गांव – गांव चलो, घर-घर चलो अभियान में सरकारी योजनाओं की चर्चा करते दिखे भाजपा कार्यकर्ता

ऊंचाहार, रायबरेली। भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ,स्वतंत्र डायरेक्टर केंद्रीय भंडारण निगम आदरणीय अनुपमा सिंह लोधी के साथ आज कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने ऊंचाहार और रोहनियां मंडल के कई गांवों में घर घर जन सम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में पहली बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ओबीसी वर्ग के 27 मंत्री बने, हम सब को गर्व है कि आज देश में ओबीसी के प्रधानमंत्री हैं और वह ओबीसी वर्ग सहित सर्वसमाज के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजना बना रहे हैं। जिससे जनता को सरल तरीके से योजनाओं का लाभ मिल सके।
गांव – गांव चलो, घर – घर चलो अभियान के तहत ग्रामीण जनों से संपर्क कर प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की और 2024 में रायबरेली लोकसभा में कमल का फूल खिलाने की अपील की।
साथ में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री ओबीसी मोर्चा अभिलाष चंद्र कौशल ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि आज गांवों में केंद्र सरकार की योजना प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंच रही है । यह मोदी सरकार में ही संभव हुआ। प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत जैसी अनेकों योजनाएं व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा , नीट की परीक्षा में ओबीसी को आरक्षण का लाभ दिलाया। जिला अध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारी गण मंडल के सभी पदाधिकारी गांव गांव चलो, घर-घर चलो अभियान में आमजनता के
आमजनता के दरवाजे पर जाकर सरकार योजनाओं की उपलब्धियों की चर्चा कर रहे हैं। रोहनिया मंडल अध्यक्ष राममूर्ति जायसवाल, ऊंचाहार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष राजू यादव, सुनील जायसवाल, जगलाल गुप्ता ,फूलचंद लोधी आदि लोग रहे।