Thursday, March 13, 2025
Breaking News

जनपद में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

हाथरस। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आज आयोजित पीसीएस परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के साथ जनपद में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पी०बी०ए०एस० इण्टर कालेज, श्री रामबाग इण्टर कालेज, श्री अकूर इण्टर कालेज, सेठ हरचरनदास कन्या इण्टर कालेज, डी०आर०बी० इण्टर कालेज, श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय, श्री उमेशचन्द्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इण्टर कालेज, सी०एल० आर०एन० सेकसरिया इण्टर कालेज, सेठ फूलचन्द्र बागला (पी.जी.) कॉलेज, सरस्वती महाविद्यालय तथा श्री मलिखान सिंह इ०का० ठूलई हाथरस का भ्रमण कर यथा स्थिति का जायजा लिया और परीक्षा को पारदर्शी, नकलविहीन, एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित को आयोग की गाइड लाइन के अनुसार प्रत्येक स्तर पर सतर्कता रखते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिये।

Read More »

प्रियंका के निर्वाचन को चुनौतीः नव्या हरिदास प्रियंका गांधी के निर्वाचन खिलाफ केरल हाई कोर्ट पहुंची

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। भाजपा नेता नव्या हरिदास ने केरल उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्वाचन को चुनौती दी है, जिन्होंने 13 नवंबर, 2024 को हुए उपचुनाव में वायनाड लोकसभा सीट जीती है। नव्या, प्रियंका के मुकाबले पांच लाख से अधिक मतों के महत्वपूर्ण अंतर से हार गईं थीं। नव्या ने दावा किया है कि कांग्रेस सांसद ने उनके और उनके परिवार के स्वामित्व वाली संपत्ति के बारे में गलत जानकारी दी है। जो आदर्श आचार संहिता का यह उल्लंघन भ्रष्ट आचरण के बराबर है। इसके परिणामस्वरूप चुनाव रद्द किया जाना चाहिए।
नव्या हरिदास ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान अपने और अपने परिवार की संपत्ति के बारे में उचित विवरण नहीं दिया, और ‘गलत जानकारी’ दी। हरिदास ने एक साक्षात्कार में कहा, हमने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ कल उच्च न्यायालय में एक चुनाव याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि उनके नामांकन पत्र भ्रामक थे और महत्वपूर्ण विवरण, विशेष रूप से उनके परिवार की संपत्ति के बारे में, छिपाए गए थे।

Read More »

महेन्द्र पाल सिंह बने दि बार एसोसियेशन के अध्यक्ष

हाथरस। दि बार एसोसियेशन अध्यक्ष के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें महेन्द्र पाल सिंह को निर्विरोध दि बार एसोसियेशन अध्यक्ष चुना गया। जिसे लेकर अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर दौड गई।
शनिवार को चुनाव की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी राजेश कुमार लवानियां एडवोकेट ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध उनके पदों पर चुना गया। जिसमें अध्यक्ष महेन्द्रपाल सिह एडवोकेट को अध्यक्ष पद हेतु तथा मधुसूदन सिंह एडवोकेट को उपाध्यक्ष पद के लिए और वकील सिंह एडवोकेट को सचिव एवं सचिव के लिए प्रशांत पाठक एडवोकेट, को निर्विरोध चुना गया।

Read More »

मिशन शक्ति 5.0ः अभियान के अन्तर्गत एण्टी रोमियों टीम पम्पलेट बांटकर कर रही जागरूक

रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह रायबरेली के निर्देशन में ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी थानों की एण्टीरोमियों टीम द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ

Read More »

ग्रामीणों के घर और दुकानों को क्षति पहुंचाने से पहले उनके बच्चों के रोजगार और गांव के विकास का जिम्मा उठाए परियोजना प्रबंधन: विनय शुक्ला

रायबरेली। एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश भर के लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है, साथ ही नागरिकों को रहने के लिए आवास और राशन तक मुहैया करा रही है।
वहीं दूसरी तरफ रायबरेली जिले के अंतर्गत एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना का प्रबंधन स्वयं के विकास के लिए अपने आस पास स्थित गांवों के ग्रामीणों को बेघर और बेरोजगार करने का प्रयास कर रही है।
उक्त आरोप ऊंचाहार परियोजना से प्रभावित खुर्रमपुर सभा के निरंजनपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रबंधन पर लगाए हैं।
यह पूरा मामला तहसील क्षेत्र ऊंचाहार के खुर्रमपुर ग्राम सभा के निरंजनपुर गांव का है। यहां के प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला उर्फ बाबा ने बताया कि एनटीपीसी ऊंचाहार की परियोजना निरंजनपुर गांव की ओर अपना एक और प्रवेश द्वार खोलना चाहती है। जिसके लिए अधिकारियों ने गांव से जुड़े और बाउंड्री के बगल में लगे पेड़ों और करीब तीन दशक पहले से बने विद्यालय के जर्जर इमारत को तोड़ दिया।

Read More »

लढौटा में जलभराव से लोग परेशान

हाथरस। स्वच्छ भारत मिशन के लिए सरकार जहां अरबों रूपये पानी की तरह बहा रही है, वहीं ग्रामीण अंचलों के मार्ग में भर पानी ने सरकारी कार्यकलापों की कलई खोल दी है। गांव लढौटा के परिक्रमा मार्ग में जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी के साथ बीमारी का भय सता रहा है। जिसे लेकर ग्रामीण महिला पुरूषों ने प्रदर्शन करते हुए जलभराव से निजात पाने की सरकार से मांग की है।
गांव लढौटा में शनिवार को जलभराव के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि करीब चार वर्षों से गांव के परिक्रमा मार्ग में नालियों का पानी अपना स्थान बनाए हुए है। नालियों के पानी का सही निकास न होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। वहीं सफाई कर्मचारी भी गांव में कुछ नालियों की सफाई के बाद कूडे का ढेर लगा जाता है जिसे कई दिनों बाद उठाया जाता है।

Read More »

उर्दू टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया

रायबरेली: जन सामना संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट रायबरेली में तीन रोजा उर्दू टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम का आज समापन हो गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य जेपी सिंह ने कहा ने कहा कि प्रशिक्षण सभागार में जो कुछ आपने सीखा है। विद्यालय में उसका अक्षरसः पालन सुनिश्चित कराना आपका परम कर्तव्य बनता है। हमारे प्रशिक्षकों ने उर्दू भाषा पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जो अमूल्य बातें नई-नई तकनीको के द्वारा बताई हैं उनका विद्यार्थियों के जीवन में टी एल एम के माध्यम से पहुंचाना आपका परम कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंतिम दिवस प्रशिक्षक डॉक्टर मोहम्मद मुबशशिर लेक्चर उर्दू राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज, डॉक्टर मोहम्मद यूसुफ इकबाल अंसारी असिस्टेंट प्रोफेसर फिरोज गांधी पीजी कॉलेज, मोहतरमा अतिया रिजवी, मोहतरमा फरीदा खातून, तकनीकी सहायक मोहम्मद नसीम कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर मोहम्मद जुबैर प्रवक्ता डायट के साथ-साथ डॉक्टर अनीता एवं प्रवक्ता संतोष कुमार यादव ने व्याकरण की शिक्षण पद्धति, शिक्षण में सहयोगी वस्तुएं, परिचय महत्व एवं तैयारी, उर्दू शिक्षण में सहयोगी ऑनलाइन सामग्री का परिचय एवं संप्रेषण किया। अंतिम सत्र के समापन अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए सेवानि0 शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान एवं उनकी पूरी टीम द्वारा प्राचार्य महोदय का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

Read More »

भाजुयमों ने कांग्रेस पार्टी का फूंका पुतला, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के लगाए नारे

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। साथ ही कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर विरोध किया।
भाजयुमों महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव ऑबेडकर का अपमान करती आई है। सन् 1951, 1952 और 1954 में कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को हराने के लिए पूरा प्रयास किया था। 1990 में भारतीय जनता पार्टी के साथ चली सरकार में बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित करवाया था। जबकि कांग्रेस ने इतने वर्षो सरकार में रहते हुए बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया। हमारे नेता व देश के गृहमंत्री अमित शाह पर झूठा आरोप लगा रहे है। जबकि भाजपा बाबा साहब को सम्मान देने वाली पार्टी है। जिस तरह कांग्रेस पार्टी ने ये शर्मनाक काम किया है, उसे देश की जनता और बाबा साहब के मनाने वाले लोग कभी माफ नहीं करेंगे। कांग्रेस का पुतला दहन करने वालों में राजेश, विकास, रोहित, ध्रुव, संकेत, राजुल, राहुल, हिमांशु, देशदीपक, सुमित, अमन, मयंक, अभिषेक, अमित, दीपक, पुरूषोत्तम, आर्यन आदि मौजूद रहे। वहीं टूंडला तहसील परिसर के सामने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।

Read More »

कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी किये जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर दबरई स्थित जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गुरूवार कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कंेद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं हाथों में बाबा साहब की तस्वीर तथा अमित शाह माफी मांगो, अमित शाह इस्तीफा दो, बाबा साहब का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, जैसे नारे लिखीं तख्तियाँ लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। निर्वतमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ भीमराव आंबेडकर के खिलाफ जो आपत्तिजनक टिप्पणी की है। ये टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक की अद्वितीय विरासत का अपमान हैं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं। एक संवैधानिक पदाधिकारी द्वारा इस तरह के बयान बेहद अपमानजनक हैं और हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है।

Read More »

रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

रायबरेली: जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में स्थाई एवं अस्थाई रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया एवं वहां पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने सुपर मार्केट एवं जिला अस्पताल में स्थापित रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान वहां पर पीने के पानी की व्यवस्था, बाथरूम आदि की जानकारी ली तथा रैन बसेरों में रहने वाले लोगों से भी उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने रैन बसेरों के संचालकों को शीतलहर के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में बेड एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि रैन बसेरों में अतिरिक्त कंबल तथा अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

Read More »