Wednesday, March 12, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » होली आपसी, प्रेम, सौहार्द और उमंग का त्योहार हैः प्राची अग्रवाल

होली आपसी, प्रेम, सौहार्द और उमंग का त्योहार हैः प्राची अग्रवाल

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति का होली मिलन समारोह फिरोजाबाद क्लब में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर महिला शक्ति की सदस्यों ने एक दूसरे का अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी। होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि महापौर कामिनी राठौर रही। कार्यक्रम में निहारिका, तनु, रेनू, डिंपल ने हास्य प्रस्तुति से सभी को लोटपोट कर दिया। इसके बाद राधा और कृष्णा के स्वरूप में वर्तिका जैन और राधिका ने मनमोहक प्रस्तुती दी। उसके बाद ग्रुप की सदस्यों ने राधाकृष्ण के संग की फूलों और गुलाल की होली खेली। होली के गीतों पर ग्रुप की सदस्यों ने जमकर धमाल मचाया। महिला शक्ति की अध्यक्ष प्राची अग्रवाल ने कहा कि होली आपसी प्रेम सौहार्द और उमंग का त्योहार है। इसमें सब अपने गिले शिकवे भूलकर आपस में मिल जाते है। रीना गर्ग ने कहा होली का ये उत्सव हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। दीपा अग्रवाल ने कहा होली रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि खुशियों उमंग व अपनेपन का अनोखा संगम है। समयबद्धता और लकी लेडी का पुरस्कार डिंपल और प्रियांशी को प्रदान किया गया। होली की थीम पर तंबोला खिलाया गया। गेम्स भी कराए गए। जिसका सभी सदस्यों ने बहुत आनंद लिया। इस दौरान सौम्या चौहान, कल्पना राजोरिया, यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल, फेड ऑफिसर रश्मि बंसल, निशा नीतू, तनु, रेखा, अलका, दीपाली, सरिता, सीमा, मोनिका आदि मौजूद रही।