14 से 18 सितंबर तक मनाया जाएगा हिंदी पखवाड़ा
कानपुर। रविवार को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की अहम बैठक व परिचर्चा, आइडियल इंस्टीट्यूट गीतानगर में प्रांतीय संयोजक डॉ0 बिंदू सिंह व न्यास के सक्रिय कार्यकर्ता अतुल कुमार देशवाल के तत्वाधान में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रांतए महानगर व नगर में कार्य कर रहे न्यास के कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे संगठन के कार्यों का अवलोकन करते हुए सही मार्गदर्शन करना था। साथ ही नई शिक्षा नीति पर वर्तमान में जो कार्य किये जा रहे हैं। उनपर चर्चा करके भविष्य में कार्य को अधिक प्रगति प्रदान करना था। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तर एवं मध्य प्रांत के क्षेत्रीय संयोजक सुरेश गुप्ता ने की, इस महत्वपूर्ण बैठक के मुख्य अतिथि न्यास के दिल्ली प्रांत के संयोजक व पर्यावरण प्रकल्प के राष्ट्रीय सह संयोजक संजय स्वामी थे। कार्यक्रम का संचालन प्रबल प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कानपुर नगर मे आयोजित शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की बैठक का प्रारंभ सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुई। आयडिल इंस्टीट्यूट के निदेशक अतुल कुमार नें अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। डॉ. बिंदू सिंह के द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ के परिचय देने के साथ ही परिचर्चा का प्रारंभ किया गया।
इस दौरान संजय स्वामी ने नई शिक्षा नीति पर गहन चर्चा व विचार विमर्श किया। साथ ही कार्यकर्ताओं के कार्यों का अवलोकन करते हुये उनका मार्गदर्शन किया।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता|
कानपुर नगर।
कानपुर दक्षिण।
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता|
सलोन/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता|
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता|
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता|
कानपुर नगर।
प्रयागराज।