पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर केस को किया कमजोर – पीड़ित परिवार
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।चाकू के हमले से घायल युवक की लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।पयागपुर नदौरा गांव निवासी पवन कुमार बीते रविवार की शाम रामचंद्रपुर बाजार से वापस घर लौट रहा था। तभी बाबूगंज बाजार के पास पहले से घात लगाए दो युवकों ने सरे राह उसे रोककर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। घायल युवक की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल फिर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। जहां बुधवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि घायल की लखनऊ ट्रामा सेंटर स्थित अस्पताल में मौत हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर पूरे जद्दू गांव निवासी अरविंद सिंह व मोहित पर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
Read More »
Jansaamna
सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी कला में किसी बात को लेकर गत रात्रि दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव व फायरिंग हुई। जिसमें एक 12 वर्षीय बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई तथा सात लोग घायल हो गए। जिनमें से गोली लगने से घायल हुए चार लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। घटना की एक पक्ष द्वारा कोतवाली में सात नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।गांव टीकरी कलां में किसी बात को लेकर बुधवार की रात्रि को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों ओर से जमकर लाठी चलने लगे व पथराव भी होने लगा और फायरिंग भी होने लगी। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। घटना में अवनीश पुत्र वीरपाल 32 वर्ष, राजू पुत्र कुंवर पाल 28 वर्ष, प्रवेश पुत्र वीरपाल 19 वर्ष, राहुल पुत्र वीरपाल 21 वर्ष, श्यामू पुत्र वीरपाल 28 वर्ष, भगवान सिंह पुत्र रघुवंश 20 वर्ष, वीरपाल पुत्र ज्वाला सिंह 55 वर्ष गोली लगने से घायल हो गए।
पोस्को का भी है अपराधी, तिहाड जेल से लाकर किया न्यायालय में पेश,अगली सुनवाई 27 जुलाई 2022 को होगी