नसीराबाद, रायबरेली। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नसीराबाद पुलिस ने एक अवैध असलहा धारी को दौड़ाकर गिरफ्तार किया। पुलिस की मानें तो थाना क्षेत्र के गांव निवासी मिर्चा मजरे लहेगा निवासी शान मोहम्मद पुत्र जान मोहम्मद 22 वर्ष थाना क्षेत्र के मट्टन नाला पुल पर बैठा था तभी मुखबिर खास की सूचना पर पता चला कि अभियुक्त किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बैठा है। सूचना मिलते ही आनन-फानन दरोगा पुरुषोत्तम दास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन पुलिस टीम को देखते ही शान मोहम्मद भागने का प्रयास करने लगा। तभी पुलिस ने उसे दौड़ाकर मटन नाला से कुछ ही दूरी पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया जांच के दौरान शान मोहम्मद के पास 315 बोर का अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। थानेदार नसीराबाद दयाशंकर तिवारी ने बताया कि पुलिस ने शाम मोहम्मद नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद किया गया। जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर जेल भेजा जा गया।
Read More »
Jansaamna
ऊंचाहार, रायबरेली। गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण को लेकर आखिरकार ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट ही गया। सड़क पर उतर कर ग्रामीणों ने मामले को लेकर जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। जिसके बाद सूचना पर पहुंचे एनटीपीसी के अधिकारियों ने फिलहाल सड़क निर्माण पर रोंक लगा दी है।
रायबरेली। यूक्रेन में रूस द्वारा की जा रही बमबारी में 01 मार्च को भारतीय छात्र नीरज की खारकीव में मौत हो गयी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आज जब पूरा देश राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मना रहा है तो यूक्रेन में असुरक्षा के कारण मारे गये छात्र की याद आना स्वाभाविक है। जिले के प्रबुद्ध नागरिकों ने शहीद चौक पर छात्र नीरज के चित्र पर पुष्प चक्र अर्पित कर राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर श्रद्धाँजलि अर्पित की।
रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व मा. अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में 12 मार्च 2022 को दीवानी न्यायालय, रायबरेली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा डोर टू डोर पैम्फलेट, स्टीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए नगर पालिका की कूड़ा/कचरा उठाने वाली गाड़ियों में लगे ध्वनि यंत्र के माध्यम से लोक अदालत से सम्बन्धित आडियो क्लिप बजवाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
कानपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का स्थापना दिवस कानपुर के खाडेपुर चौराहे पर मनाया गया। इस अवसर पर करणी सैनिकों ने देश और समाजहित के लिए हमेशा खड़े रहने की बात कही।
कानपुर। गोविन्द नगर से भाजपा विधायक (पुनः प्रत्याशी) सुरेन्द्र मैथानी ने यूक्रेन से लौटे 3 छात्रों के परिवार व छात्रों से घर जाकर मुलाकात की और हालातों के बारे में जानकारी की। इस दौरान बर्रा-5 निवासी छात्र देव्यम बाजपेई ने विधायक सुरेंद्र मैथानी से अपना अनुभव साझा किया और बताया कि रोमानिया में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बच्चों को सांत्वना प्रदान करी छात्र ने बताया कि उनके वाहनों में तिरंगा लगा होने की वजह से उनकी यात्रा में 2 राष्ट्रों माल्दोवा और रोमानिया को पार करने में किसी प्रकार की परेशान नहीं हुई। दिल्ली एयरपोर्ट में हर राज्य का प्रतिनिधि होने की वजह से विद्यार्थियों को घर तक पहुंचने में भी मदद मिली विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि विद्यार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों ने भारत सरकार की खूब तारीफ की है। बताया कि सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सकुशल वापसी के लिए ऑपरेशन गंगा चला रही हैं।
ऊंचाहार, रायबरेली। सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति समर्पित रहते हुए, कार्यविधियों का यथाशक्ति अनुपालन तथा लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रेरणादायी अभिवृत्तियों की तरफ उन्मुख होकर सम्पूर्ण सुरक्षा के साथ हमें अपने दैनिक कार्य को संपादित करना है। इस संकल्प को केन्द्र में रखकर एनटीपीसी ऊंचाहार में मुख्य महाप्रबंधक कमलेश सोनी ने उपस्थित जनसमूहों को सुरक्षा शपथ दिलाई तथा अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्घटनाएं और व्यावसायिक बीमारियां राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को दुर्बल बनाती हैं तथा व्यक्ति, समाज एवं उद्योग के लिए हानिकारक होती हैं। महाप्रबंधक सोनी ने कहा कि एनटीपीसी में बहुत ही उत्कृष्ट सुरक्षा कार्य नीति है। हम सभी को उसी सुरक्षा नीति के तहत अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कार्य करना है क्योंकि जीवन बहुत अनमोल है।
चकिया चन्दौली। सातवें चरण के विधानसभा चुनाव के लिए 7 मार्च को मतदान होने हैं। जिसके लिए चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में चल रहा है। इसी क्रम में चकिया के आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के पास ग्राउंड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहुंचकर एक सभा को संबोधित किया और अपने प्रत्याशी कैलाश खरवार के लिए वोट मांगे। सभा के दौरान उन्होंने कहा कि मैं हाईस्कूल और इंटर इसी स्कूल से पढ़ा हूं।मैं यहां के सभी लोगों को तो नहीं जानता परंतु चकिया को जरूर जानता हूं, जहां भी मैं गया चकिया का नाम रोशन किया। उन्होंने प्रत्याशी के लिए कहा कि कैलाश आचार्य आरएसएस में रहते हुए सेवा की है जिससे यहां हमें मजबूती मिली है।मैं भी आरएसएस में काम किया हूं। उन्होंने कहा कि कैलाश खरवार एक निहायत ही शरीफ और सज्जन व्यक्ति हैं।
⇒ बच्ची के विरोध पर युवक ने बच्ची को छोड़ और चला गया
कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता के 37 विकास कार्यक्रमों तथा रू0 50.00 लाख एवं उससे अधिक लागत के निर्माणपरक कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।