हर दृष्टि से सेहत के लिए हानिकारक है धूम्रपान
प्रतिवर्ष मार्च महीने के दूसरे बुधवार को एक खास विषय के साथ ‘नो स्मोकिंग डे’ मनाया जाता है, जो इस वर्ष 13 मार्च को मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह दिवस ‘तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बच्चों की सुरक्षा’ थीम के साथ मनाया जा रहा है।
धूम्रपान के आदी मित्रों और परिजनों को धूम्रपान छोड़ने के लिए मदद पाने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मार्च महीने के दूसरे बुधवार को ‘नो स्मोकिंग डे’ मनाया जाता है, जो इस वर्ष 13 मार्च को मनाया जा रहा है। यह दिवस पहली बार 1984 में आयरलैंड गणराज्य में मनाया गया था। प्रतिवर्ष यह दिवस एक खास विषय के साथ मनाया जाता है, जो इस साल ‘तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बच्चों की सुरक्षा’ विषय के साथ मनाया जा रहा है। दरअसल यह गहन चिंतन का विषय है कि पिछले कई दशकों में दुनियाभर में हुए अनेक अध्ययनों में यह प्रमाणित हो चुका है कि धूम्रपान हर दृष्टि से सेहत के लिए हानिकारक है लेकिन जब तमाम जानकारियों और तथ्यों के बावजूद हम अपने आसपास बच्चों को भी धूम्रपान करते देखते हैं तो स्थिति बेहद चिंताजनक प्रतीत होती है।
Jansaamna
कानपुर नगरः जन सामना ब्यूरो। क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विमेन डेवलपमेंट एंड जेंडर सैसटाइजेशन सेल द्वारा लैंगिक भेदभाव अर्थात जेंडर सेंसटाइजेशन विषयक एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य प्रो0 जोसेफ डेनियल के दिशानिर्देशन में किया गया। सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की प्रोफेसर एंड डीन कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ0 अंशु यादव रहीं। वहीं कार्यक्रम का संचालन डॉ अंकिता लाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत उप प्रचार्या प्रो0 सबीना बोदरा ने ईश्वर आराधना के साथ की। इस मौके पर महिला सेल की संयोजिका प्रो0 शिप्रा श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण देकर सभी का स्वागत किया।
लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में प्रदेश में बस टर्मिनल के विकास के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में 6 बस टर्मिनल के विकास के लिये फाइनेंशियल बिड को अनुमोदन प्रदान किया गया। अनुमोदन के उपरान्त चारबाग (लखनऊ), सोहराबगेट (मेरठ), जीरो रोड (प्रयागराज), अमौसी (लखनऊ), अयोध्याधाम व रायबरेली में बस टर्मिनल का विकास पीपीपी मोड पर किया जायेगा। बैठक में प्रमुख सचिव परिवहन एल0वेंकटेश्वरलू, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, सचिव नियोजन अनुराग यादव, एमडी यूपीएसआरटीसी मासूम अली सरवर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
मथुरा। वृंदावन परिक्रमा मार्ग के रमणरेती क्षेत्र स्थित नारायण आश्रम में वृंदावन के साधु, संत और महंतो की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी महंतो ने जर्जर हाल में पड़ी वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को लेकर चिंता जाहिर की। इस मौके पर बोलते हुए महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जी महाराज ने कहा कि शासन प्रशासन से वृंदावन परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा मार्ग वृंदावन की धरोहर है, क्योंकि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु वृंदावन की परिक्रमा करने आते हैं और यहां के परिक्रमा करने का पुण्य फल प्राप्त होता है, लेकिन बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परिक्रमा मार्ग में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा द्वारा होली गेट मंडल में मंडल सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी रहे। घनश्याम लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखती है। मोदी सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजना चलाई जा रही हैं। जिनका लाभ लें और अबकी बार पार्टी को 400 पार सांसद दिलाने का काम करें। महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक गोला ने कहा के सरकार द्वारा 18 प्रकार के कार्यक्रम के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। मंडल महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रशांत यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब मजदूर किसान सभी की पार्टी है और सभी का ख्याल रखती है। हम सबको मिलकर मोदी के भारत को विश्व गुरु बनाने के अभियान में उनके हाथ मजबूत करने हैं और हेमा मालिनी को इस बार 10 लाख वोटो से जिताकर संसद में भेजना है।
मथुरा। केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम में आणविक एवं जैव सूचना विज्ञान पर दिनांक 11 मार्च, 2024 को चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 7 राज्यों से आए हुए 23 मास्टर्स विद्यार्थियों एवं पी.एच.डी स्कोलर्स ने सहभागिता की। इस उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ0 मनीष कमार चेटली द्वारा किया गया, इसके साथ ही संस्थान के निदेशक द्वारा पशुधन सुधार और मांस की गुणवत्ता मं प्रोटिऔमिक्स तकनीकियों की महत्वता के बारे में व्याख्यान दिया गया। इसके साथ ही अतिथि व्याख्यान के लिए पधारे डॉ0 आदित्य आर्य, वैज्ञानिक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च, नई दिल्ली ने पशुधन में आनुवांशिकी सुधार के लिए डी.एन.ए आधारित आणविक मार्करों के चयन पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रशिक्षणार्थियों ने आर.टी.पी.सी.आर का उपयोग करके COVID-19 नमूनों का निष्कर्ण और रोज जनक का पता लगाने हेतु प्रयोगात्मक कार्य सीखा, इस व्यावहारिक प्रयोगात्मक को डॉ0 आदित्य आर्य के साथ डॉ0 राकेश कौशिक एवं स्नेहा सिंह ने प्रदर्शित किया यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसचूति जाति विकास कार्याक्रम योजना के अंतर्गत संस्थान के अनुवांशिकी एवं प्रजनन विभाग में आयोजित किया गया।
फिरोजाबाद। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन प्रांगण में सोमवार को सभी पुलिस व प्रशासन के तैनात किए गए 16 जोनल एवं 188 सेक्टर मजिस्ट्रेट्स, पुलिस क्षेत्राधिकारी व पुलिस कर्मियों को विस्तार से ब्रीफ किया। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने कहा कि जल्द ही चुनाव आचार संहिता लगने के पश्चात् हम आप सभी विभागीय दायित्वों से मुक्त होकर सिर्फ भारत निर्वाचन आयोग के अधीन रहते हुए निर्वाचन के दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित किए गए दायित्वों के निर्वहन में यदि लापरवाही सामने आती है तो सम्बन्धित की जिम्मेदारी फिक्स करते हुए कार्यवाही होगी। इसलिए आप सभी लोग पूरी निष्ठा, मेहनत से अभी से लग जाए और अपने मतदान केन्द्रों का भलि-भांति भ्रमण कर लें।
फिरोजाबाद। अधिकारियों द्वारा प्रधानों का शोषण एवं उत्पीड़न किये जाने के विरोध में सोमवार को प्रधानों ने जिला मुख्यालय धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी। साथ ही प्रधान संगठन के नेतृत्व में प्रधानों ने आठ सूत्रीय मांग पत्र डीएम डॉ उज्जवल कुमार के नाम एसडीएम सदर को सौंपा है। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि कोई भी सचिव क्लस्टर के हिसाब से पंचायत में नहीं आते हैं, रोजगार सेवक और सचिव मिलकर मनरेगा का कार्य करते हैं। भुगतान खंड विकास अधिकारी एवं बाबू के डोंगल से हो जाता है, परंतु जब शिकायत होती है तो दोषी प्रधान को बनाकर उसके विरुद्ध रिकवरी जारी कर दी जाती है। इसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। मंडल अध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट ने कहा कि अधिकारियों द्वारा मनवाने तरीके से बिना किसी नियम कानून के सचिवों के क्लस्टर बदल दिए जाते हैं, प्रधानों के ना चाहते हुए भी केवल नेताओं की नजरों में अच्छा दिखने के लिए भले ही पंचायत का कितना ही अहित क्यों ना हो और प्रधानों द्वारा सचिव को हटाने या ना हटाने के लिए सामूहिक रूप से भी कहा जाए तब भी उसे नहीं सुना जाता है