– बेनीवाल बोलीं- ठान लें तो जीवन में नामुमकिन कुछ भी नहीं
– राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल ने शांतिवन में सभा को किया संबोधित
– संस्थान की ओर से बीके गीता दीदी ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिंहृ भेंटकर किया सम्मान
आबू रोड (राजस्थान)। मेरा मूलमंत्र है जीवन में नामुमकिन कुछ भी नहीं है। मैं कर सकती हूं। कई बार परिस्थितियां आईं लेकिन खुद को कभी कमजोर नहीं होने दिया। मेरा मानना है कि आप जो भी कार्य करें पूरे समर्पित भाव से करें। इन दोनों बातों के साथ और मेहनत के साथ मैं आगे बढ़ी। पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति की नहीं होने के बाद भी आज इस मुकाम पर हूं। आज जो भी हूं अपनी मेहनत और लगन के कारण हूं।
यह बात राज्यमंत्री राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने कही। वह ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के शांतिवन डायमंड हाल में सभा को संबोधित कर रहीं थीं।
इस दौरान संस्थान की ओर से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके गीता दीदी ने राज्यमंत्री बेनीवाल का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और स्मृति चिंहृ भेंट किया।
Jansaamna
भोगनीपुर, कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील के अफसरिया गांव इमाम हुसैन अलहसलाम की यादगार में मोहर्रम का त्यौहार बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर एसडीएम सुरभि शर्मा, सीओ भोगनीपुर रवि कांत गौड, सटटी थाना प्रभारी शिव शंकर, पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। ताजिया को इमाम चौक से लंबरदार के मकान से होते हुए कल्लू के दरवाजे होते हुए करबला पहुंचा। जहां ताजिया ठंडा किया गया। कई गांव से ग्रामीण लाए वही लंगर का कार्यक्रम नूरी मस्जिद के ग्राउंड में सुचारु रुप से चलता रहा। जिसमें मौलाना नौशाद आलम, मुकीम खान, इरशाद अहमद, वजीर बादशाह आदि लोग वही अखाड़े में गांव के कला दिखाकर ग्रामीणों को प्रभावित किया।
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। नवनिर्मित मथुरा से वृंदावन के फोर लेन सड़क मार्ग पर लगेंगे 400 कदंब के वृक्ष। कदंब की खुशबू से महकेगा मथुरा-वृंदावन। कृष्णकालीन पौधे रोपने की योजना 05 अगस्त 2023 से जिलाधिकारी पुलकित खरे के नेतृत्व में प्रारम्भ होगी। जिलाधिकारी की यह नई पहल है, जिसमें ब्रज नगरी को अपने ऐतिहासिक रूप में विकसित करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। यह पहल वृन्दावन के नाम को परिपूर्ण करेगी। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कदंब के वृक्षारोपण की इस पहल को अपने महत्वपूर्ण कार्यों में शामिल किया है। इस योजना में मथुरा से वृंदावन (मसानी चौराहा से राम कृष्ण मिशन सेवा आश्रम) तक फोर लेन के दोनो ओर कदंब के वृक्षों का पौधारोपण का कार्य कराया जायेगा, जिसका नाम कदंब पथ होगा।
फिरोजाबाद। बौद्ध उपासक संघ का वार्षिक अधिवेशन प्रज्ञा ज्योति बुद्व बिहार मौहल्ला पुरूषोत्तम नगर में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से रामवीर सिंह बौद्व को संघ प्रमुख चुना गया। अधिवेशन में धम्म बंधुओं को सम्मानित किया गया। जिसमें गजेन्द्र सिंह बौद्व एडवोकेट को बुद्व रत्न, डॉ बीकेलाल को अम्बेडकर रत्न, धीरी सिंह बौद्व को ज्योतिराव फुले रत्न, जलदेवी बौद्व को साबित्रीबाई फुले रत्न से सम्मानित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता रामवीर सिंह बौद्व एवं संचालन शिवकुमार ने किया।
फिरोजाबाद। एस.वी.डी.के चौस क्लब द्वारा दो दिवसीय चौस प्रतियोगिता का आयोजन आईवी इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। जिसमें आईवी इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जॉन्स, डी.पी.एस इटावा, ब्राइट फ्यूचर एकेडमी, सुदिति ग्लोबल, किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी, एडीफाई वर्ल्ड स्कूल, क्राइस्ट द किंग, श्री चौतन्य आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नंदिनी यादव ने कहा कि चौस खिलाड़ियों के उत्थान के लिए इस तरह के आयोजन जिले में निरंतर होना चाहिए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।