रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जनपद के अंदर शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आज डीएम माला श्रीवास्तव और एसपी श्लोक कुमार ने ऊंचाहार क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान आगामी ईद पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए कस्बे इत्यादि जगहों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही डीएम और एसपी ने जिले की एक चर्चित घटना के पीड़ित परिवार से भी मिले और उन्हें आश्वस्त भी किया।
⇒पीड़ित परिवार से मिली डीएम व एसपी
बीते दिनों कोतवाली जगतपुर क्षेत्र में दलित किशोर के साथ हुए अमानवीय कृत्य के मामले में बुधवार को जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मुलाकात करके पूरा प्रकरण जानने की कोशिश की है।जिले के दोनो आला अफसरों ने गोपनीय तरीके से पीड़ित किशोर विपुल व उसकी मां को एनटीपीसी के अति विशिष्ट अतिथि गृह में बुलाया था। जहां पर दोनो अधिकारियों ने पीड़ित मां बेटे से अकेले में बात की है। अधिकारियों ने पीड़ित किशोर से पूरा घटनाक्रम जाना है। उसके बाद पीड़ितों को पुलिस द्वारा उनके घर भेज दिया गया है।
Read More »
Jansaamna
चंदौली। संयुक्त सचिव शिक्षा, भारत सरकार कामिनी चौहान रतन द्वारा जनपद भ्रमण के दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवारा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संयुक्त सचिव द्वारा यहां नीति आयोग के फण्ड से मरम्मतीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर कराए जा रहे टाईलीकरण व अन्य सिविल वर्क को पूरे मानक व गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चल रहे मरम्मतीकरण के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराकर चिकित्सालय को पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाय। उन्होंने चिकित्सालय की साफ सफाई के साथ ही पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। मरीजों के अच्छे आए अच्छे इलाज के साथ ही पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रहे।संयुक्त सचिव द्वारा यहां ऑपरेशन कक्ष, लेबर रूम, पीकू वार्ड,नीति आयोग के फण्ड से क्रय किये गए रेडिएंट वार्मर, फोटोथेरेपी मशीनें, निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस, ऑक्सीजन प्लांट आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
-क्राइम ब्रांच ने नौबस्ता क्षेत्र में चार सट्टेबाज दबोचे
कानपुर। संकल्प सेवा समिति व जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 100वां रक्तदान शिविर गंगा बैराज में मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डी एफ ओ अरविन्द्र यादव के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी सिटी रहे।
आजकल सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी के ज़रिये प्रसिद्धि हो चुकी टीवी ऐक्ट्रेस उर्फ़ी जावेद सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। वह अपने अजीबो गरीब पहनावे को लेकर दर्शको के बीच एक उत्सुकता का विषय बनी रहती है। ऐसी लड़कियों ने आजकल लगता है शर्म बेच खाई है। अधनंगी बीच बाज़ार या सड़कों पर फ़ोटो खिंचवाते प्रदर्शन करती रहती है। कभी बैकलैस कपड़े तो कभी सिर्फ़ ब्रा जैसे छोटे कपड़े लपेट कर खड़ी हो जाती है।
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जनपद का बिजली विभाग पूरी तरह से बेलगाम हो चुका है यहां तक कि आला अधिकारी ग्रामीणों के साथ साथ पत्रकारों का भी फोन नहीं उठाते हैं। लगातार बिजली की ट्रिपिंग से परेशान हो रहे ग्रामीण,किसान और मजदूर। ऊंचाहार ग्रामीण क्षेत्र के उपभोकताओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। बिजली विभाग को ट्विटर के माध्यम से भी सूचना दी जाती है लेकिन उसके बावजूद अधिकारियो ने ग्रामीणों को आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन ही देते हैं लेकिन बिजली नहीं।
पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली । उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन जिला कारागार, रायबरेली की महिला बैरक में किया गया।
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। नवांगतुक जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों को लंबित न रखा जाए, शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बचत भवन सभागार में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक में सभी उप जिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारियों तथा समाजसेवियों/जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि ईद उल फितर के पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जाये इसके लिए आम जनमानस को प्रेरित किया जाए। बैठक में आये समस्त एसडीएम व क्षेत्राधिकारी से ईद-उल-फितर के सम्बन्ध में क्षेत्र की संवेदनशीलता की जानकारी ली गई और निर्देश दिये कि कही भी कोई किसी प्रकार की दिक्कत हो तो क्षेत्र के बुद्धजीवियों समाजसेवियों आदि के साथ परस्पर मेलजोल के साथ बैठक कर समस्याओं का निस्तारण करें। संयुक्त रूप से क्षेत्रो में भ्रमणकर जनपद में कानून व शान्ति व्यवस्था को पूरी तरह से चाक चौबंद रखें तथा पर्वों को सकुशल व शान्तिमय तरीके से सम्पन्न कराने की सभी तैयारियाँ दुरूस्त रखें। छोटी-छोटी समस्याओ को भी गम्भीरता से लें, तथा समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण करे। किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलने दें।