नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पैरालंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भाविना पटेल को बधाई दी और कल उनकी सफलता के लिए देश की तरफ से पूरा समर्थन मिलने की बात कही।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया:
“बहुत-बहुत बधाई भाविना पटेल! आपने शानदार प्रदर्शन किया।
पूरा देश आपकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है और कल के मुकाबले में भी आपके साथ खड़ा रहेगा। आप बिना किसी दबाव के अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। आपकी खेल भावना पूरे राष्ट्र को प्रेरित करती है।”
Jansaamna
कानपुर नगर। एन0के0 अग्रवाल, सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में थ्री-व्हीलर विद आइस बाक्स की पॉच (रावल मत्स्य विपणन यूनिट) चयनित लाभार्थियों को योजना लागत रुपये तीन लाख प्रति यूनिट की दर से रावल मत्स्य विपणन यूनिट की स्थापना जिस पर रुपये 06 लाख शासकीय अनुदान दिया गया। चयनित लाभार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर सरकार की इस कल्याणकारी योजना से प्रति लाभार्थी को कम से कम रुपये तीस हजार प्रति माह की आय से उनके परिवार का आर्थिक, सामाजिक उन्नयन हो रहा है। उन्होंने बताया है कि अधिक से अधिक मत्स्य पालक इस योजना का लाभ प्राप्त करे।
प्रयागराज। अपर मुख्य सचिव/अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल की अध्यक्षता में शनिवार को आयुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में जनपद में उद्योगों को और अधिक विकसित किये जाने के सम्बंध में उद्यमियों के साथ विचार-विमर्श हेतु बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त/अपर मुख्य सचिव ने जनपद प्रयागराज में उद्योगों को कैसे और आगे बढ़ाया जाये, इस सम्बंध में उद्यमियों से विचार-विमर्श करते हुए उनसे सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में विकसित हो रही सरस्वती हाईटेक सिटी उद्योगों की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी।
कानपुर देहात। पिछले कुछ समय से जनपद का पुलिस विभाग पोस्टिंग को लेकर कुछ अलग ही ढर्रे पर चल रहा है, जिसमें कुछ चौकी प्रभारियों को अगर किसी कारणवश हटाया गया है तो उनके स्थान पर किसी भी नए चौकी प्रभारी को तैनात नहीं किया गया है। साथ ही जनपद का एक थाना तो बिना स्थाई प्रभारी निरीक्षक अथवा थानाध्यक्ष के महीनों से चल रहा है जिससे जहां फरियादियों को तो समस्याओं के निस्तारण में परेशानी का सामना करना ही पड़ रहा है वहीं अपराधियों के हौसले बुलंद होना लाजमी है। आपको बता दें कि जनपद कानपुर देहात में कई पुलिस चौकीयां बिना पोस्टिंग के खाली पड़ी हुई हैं जहां से किसी न किसी कारणवस चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया है लेकिन नई तैनाती अभी तक नहीं की गई है।
कानपुर देहात। जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 29 अगस्त को 130 हिंदू समुदाय व 10 मुस्लिम समुदाय के कुल 140 जोड़ों का उनके अपने-अपने रीति रिवाज के अनुसार संबंधित तहसील क्षेत्र में चिन्हित किए गए वैवाहिक जोड़ो को चिन्हित स्थलों पर वैवाहिक आयोजन होगे।
कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तथा जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर रक्षा सूत्र बांधा गया और उनको संरक्षित करने का उपस्थितजनों ने संकल्प पत्र पढ़ा। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, वनाधिकारी अनिल कुमार द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।