⇒क्षेत्र में काफी समय से बाइक सवार बेखौफ बदमाश सक्रिय, पुलिस के हांथ खाली
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । क्षेत्र के मीरा सवैया गाँव के निकट सब्जी बेचकर लौट रहे युवक से बाइक सवार उचक्कों ने मोबाइल फोन व रुपया छीन लिया और मौके से फरार हो गये है। पीड़ित ने अज्ञात बाइक सवार लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।
क्षेत्र के काशीपुर मजरे शहजादपुर गांव निवासी बृजेश कुमार सब्जी बेचने का कार्य करता है। बुधवार को वह क्षेत्र के हटवा बाजार में सब्जी बेचने गया था और देर शाम वापस लौट रहा था, तभी मीरा सवैया गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया।
Jansaamna
पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। टेंट हाउस की दुकान से फर्जी नाम पर टेंट सामग्री बुक कराकर समान उठा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। क्षेत्र के गांव गंगेहरा गुलाल गंज निवासी राजेश कुमार पाल की पटेरवा चौराहा पर टेंट की दुकान है। करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान से एक व्यक्ति टेंट का सामान बुक कराकर पिकप से उठा ले गया। उसने दुकान पर अपना नाम दिनेश यादव निवासी सरेनी गांव लिखाया था। कई दिन बाद जब सामान वापस नही आया तो दुकानदार गांव पहुंचा ।
ऊँचाहार, रायबरेली। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. शमीम अख्तर अंसारी का गुरुवार को निधन हो गया है। उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें एनटीपीसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कानपुरः राघवेन्द्र सिंह। जैसा कि आप सभी जानते ही है कि प्रदेश में आज से हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं प्रारम्भ हो गयी है, जो निरन्तर संचालित रहते हुए दिनांक 12-04-2022 को समाप्त होंगी। शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में इन परीक्षाओं को नकल विहीन तथा शांतिपूर्णढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु स्थानीय प्रशासन पूर्णरूप से कटिबद्ध है।
कानपुरः प्रभात गुप्ता। गंगा में गिर रहे दूषित पानी के सम्बन्ध में विगत कुछ दिनों विभिन्न स्तरों से सूचनाएं/शिकायते प्राप्त हो रही थी, इसका त्वरित संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने एक सप्ताह पूर्व गंगा में गिर रहे दूषित पानी को तत्काल ठीक कराने के सम्बन्ध में महाप्रबन्धक, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई व कार्यदायी संस्था कानपुर रिवर मैनेजमेंट प्रा0 लि0 (के0आर0एम0पी0एल0) के अधिकारियों के साथ बैठक कर कमियों को दूर कर उचित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे, परन्तु एक सप्ताह व्यतीत हो जाने के उपरान्त भी स्थिति में कोई सकारात्मक सुधार नहीं पाया गया।
कानपुर। उप्र सरकार के लाख प्रयासों केे बावजूद राहगीरों के लिये आवारा गौवंश परेशानी का सबब बने हुए हैं। चुनावी माहौल के दौरान जरूर कुछ ऐसा लगने लगा था कि आवारा जानवरों अथवा गौवशों से मुक्ति मिल जायेगी लेकिन चुनाव खत्म हुए और परिणाम आ गया लेकिन आवारा जानवरों (गौवंशों) के झुण्ड फिर से सड़कों पर दिखने लगे। आवारा जानवरों के झुण्डों को देखकर ऐसा लगता है कि गौशालायें फिर से पुराने ढर्रो पर आ गईं है और आवारा गौवंशों के छुट्टा छोड़ देने लगीं हैं।
चंदौली। आज विश्व क्षय रोग दिवस पर जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के क्षय रोगियों को गोद लेने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में टीबी उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि गोद लिए हुए टी0वी0 मरीजों का समय-समय पर हाल चाल लेते रहें उनकी मानिटरिंग करते रहें व यथासंभव न्यूट्रिशन भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावी कार्रवाई करते हुए हम जनपद को टीवी रोग से मुक्त कराएंगे।
कानपुर। एक युवती ने पड़ोस के रहने वाले एक युवक पर फोन कर परेशान करने का आरोप लगाया। अपने नजदीकी थाने में लिखित शिकायती पत्र दिया। युवती ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले घर के सामने आरोपी युवक की किराये पर साड़ियों की दुकान थी। पड़ोसी होने के चलते दुकान आने जाने के दौरान युवक से बातचीत शुरू हो गई। युवती ने बताया कि बातचीत का सिलसिला कुछ ही दिन चला, जिसके बाद युवती ने आरोपी युवक से बातचीत बंद कर दी। जिसके बाद युवती के मना करने के बाद भी युवक जबरदस्ती फोन काल कर परेशान करने लगा।जिसपर युवती ने अपना फोन बंद कर दिया। बावजूद इसके युवक ने युवती के परिजनों मॉ और भाई को फोन कर परेशान करने लगा।