बैंकों में लम्बित प्री-लिटिगेशन स्तर के मामलों के निस्तारण के लिए की गई बैठक
रायबरेली ,पवन कुमार गुप्ता । उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व अब्दुल शाहिद, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली के दिशा-निर्देशन में 13 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैंकों में लम्बित प्री-लिटिगेशन स्तर के मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय किये जाने हेतु बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आहूत की गयी। उक्त बैठक की अध्यक्षता माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद के द्वारा की गयी। नोडल अधिकारी लोक अदालत विद्या भूषण पाण्डेय द्वारा बैठक में उपस्थित शाखा प्रबन्धकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये जिससे अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
Read More »
Jansaamna
हरिद्वार,उत्तराखंड। पवित्र सावन माह में हरिद्वार के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोल बम और हर.हर महादेव का जयघोष गूंजने लगा है। सावन मास की शिवरात्रि नजदीक आते ही जल लेकर लौट रहे शिवभक्तों में भी इजाफा होने लगा है। मंगलवार को शिव के जयकारों से हाइवे गूंज उठा। शिवभक्त हरिद्वार से जल लेकर अपने गतंव्य की ओर बड़ने लगे हैं। शिव की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इससे पूर्व हरिद्वार से जल भरकर अपने शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की कतार बढ़ती जा रही है। शिवभक्तों में छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। शिवभक्तों द्वारा लाई गई मनमोहक झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। साथ ही शिवभक्त दिन.रात बोलबम का नारा लगाते हुए अपने.अपने शिवालयों की ओर कदम बढ़ाते जा रहे हैं।
सिकंदराराऊ।भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह व जिला अध्यक्ष ठाकुर राम कुमार जादौन के नेतृत्व में विजेंद्र सिंह जाटव पूर्व जिला पंचायत सदस्य को किसान यूनियन भानु का जिला उपाध्यक्ष हाथरस मनोनीत किया गया है । उनके मनोनयन पर स्थानीय किसानों एवं यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया।उन्होंने कहा कि वह किसानों की समस्याओं को लेकर सदैव गंभीर रहेंगे और किसान हित में संघर्ष करेंगे। किसी भी किसान का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। विभाग द्वारा बिजली कटौती जमकर की जा रही है। जिससे साफ जाहिर है कि किसानों एवं ग्रामीण लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। बढ़ती महगांई ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। बिजली न आने के कारण धान के किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। महंगा डीजल खरीद कर सिंचाई के लिए ट्रॉली इंजन चलाना पड़ रहा है। धान की फसल सूख रही है।
भारत की मिट्टी में ही संस्कार है, भारत में जिस प्रकार के संस्कार, भाव,आस्था, परोपकार और जैसी भावना है, ऐसी हमें वैश्विक स्तर पर कहीं दिखाई नहीं देगी ऐसा मेरा मानना है। क्योंकि भारत की मिट्टी में ही ऐसे भाव होते हैं कि यहां रहने वाला हर वासी स्वभाविक ही ऐसे भाव से ओतप्रोत हो जाता है। यूं तो संस्कारों की माला में बहुत मणि मोती हैं पर हम आज उसके एक मणि मोती माता-पिता के सम्मान की उठाते हैं और उस पर चर्चा करेंगे, हालांकि वैश्विक स्तर पर दुनिया में सबसे अनमोल एक रिश्ता है जिससे कोई भी अछूता नहीं है। एक ऐसा रिशता जो अपना है,जिसमें कोई धोखा नहीं है,जिसमें स्वार्थ के लिये कोई स्थान नहींं है,जिसमें परायेपन की तो परछाई तक नहीं है,और वो रिश्ता है-माता-पिता का अपनी संतान से। य़ह एक ऐसा रिश्ता है जो दिल से जुडा होता है।परंतु बात अगर हम भारत की करते हैं तो यहां इस रिश्ते को बहुत ही मान सम्मान है।
रसूलाबाद/कानपुर देहात। एक माँ जिसका 23 वर्ष का जवान बेटा कथित ट्रेन हादसे का शिकार हो गया हो जो मां सबूतों के अभाव में अभी भी यह मान रही हो कि उसका बेटा जिंदा है और उसके आरोपी के खिलाफ कार्यवाही हो । पुलिस की हीलाहवाली के बीच बेटे के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर परिवार वालो ने रोड पर जाम लगा दिया तब रसूलाबाद के कोतवाल शिव ठाकुर ने पुलिस कप्तान की डांट खाने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । खिसियाये कोतवाल ने एक मां के दर्द को नही समझा और जाम लगाने का मुकदमा भी परिवारिजनो के खिलाफ दर्ज कर दिया ।एक तो वैसे भी परिवार बच्चे के गम में गमगीन था दूसरा उन्ही पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी जिससे परिवारजनो में भारी आक्रोश व्याप्त है ।