रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर ग्राम सभा के काकोरन गांव निवासी सुरेश कुमार गुप्ता का एकलौता पुत्र अनुज कुमार उम्र लगभग 9 वर्ष जो शनिवार की शाम लगभग 6 बजे भैंस चरा कर लौट रहा था। हस्पिटल समतल जगह लल्ली के चक्की से जगतपुर मार्ग पर काकोरन प्राथमिक विद्यालय सुदामापुर के पास निर्माण कार्य चल रहा था, जो कि वहां पर खेत से मिट्टी निकालने के लिए गड्ढा खोदा गया था, लगभग उसकी गहराई 10 फिट थी। जो कि शनिवार की शाम हुई बारिश से पूरी तरह से भर गया था। खेत की समतल जगह होने की वजह से गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा था, मृतक शनिवार की शाम जब अपने मवेशी चराकर घर वापस ला रहा था। तभी गड्ढे में जा गिरा। गड्ढा अधिक गहरा होने की वजह से गड्ढे में डूब गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। ज्यादा समय बीत जाने के बाद जब मृतक घर नहीं पहुंचा तो मृतक के परिजन छानबीन करने लगे काफी छानबीन करने के बाद ग्रामीणों द्वारा मृतक के परिजन को बच्चे को गड्ढे में गिरने की सूचना दी गई। जैसे ही मृतक के परिजन को बच्चे की गड्ढे में गिरने की सूचना लगी। वैसे ही आनन-फानन ग्रामीणों की मदद से बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला गया। जिसको तुरंत जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया। वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जाकर घटना की जानकारी ली। वही मृतक की मौत की वजह से ग्रामीणों का ठेकेदार के खिलाफ काफी आक्रोश देखा गयाा। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल का निर्माण कार्य काफी दिनों से चल रहा है, तकरीबन तीन चार महीने से ठेकेदार की लापरवाही की वजह से गड्ढा खोदा गया था। ठेकेदार काम बंद करके काफी दिनों से नहीं आ रहा जिसके वजह से ये घटना घटी है और अधिकारियों ने भी निर्मााण कार्य क्षेत्र का मुुआयाना भी नहीं किया और हृदय विदारक घटना घटित हो गई।
Read More »
Jansaamna

फिरोजाबाद। कन्हैया लाल साहू के हत्यारों को फंासी की सजा दिये जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय गृहमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा है। जिसमें उन्हांेने कन्हैया लाल साहू के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिये जाने की मांग की है।शनिवार को युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हर्देश शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहंुचे। जहॉ उन्होंने उदयपुर में कन्हैयालाल साहू टेलर की हत्या करने वाले हत्यारे को फांसी की सजा दिये जाने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होने देश के प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय ग्रहमंत्री से कन्हैया के कातिल मौहम्मद एवं गौस अहमद को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाये जाने की मांग की है।
फिरोजाबाद। पर्यावरण संतुलन के लिए शासन की ओर से एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ पूर्ण प्रतिबंध को सफल बनाने के लिए शहर में 29 जून से तीन जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लायन सर्विसेस लिमिटेड की ओर से शहर भर में कूड़ा एकत्रीकरण व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जो कि मेयर नूतन राठौर की अगुवाई में शुरू किया गया। शहर में चलने वाले अभियान के दौरान न सिर्फ लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया, बल्कि पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।इस मौके पर नगर निगम के प्रतिनिधि ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हुए अभियान के बाद जिसके द्वारा भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग किया जाएगा, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस बीच अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों संग लगातार बैठक एवं अभियान की समीक्षा भी होगी। साथ ही अभियान के लिए समय समय पर जरूरी निर्देश भी दिए जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए भी अलग रणनीति बनाई गई है। जिसमें सभी के सहयोग से इस अभियान को बेहतर ढंग से चलाया जा सकेगा। इससे न केवल पर्यावरण को फायदा होगा बल्कि हमारा फिरोजाबाद शहर भी स्वच्छ एवं सुंदर होगा।
फिरोजाबाद। सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य नगर निगम के द्वारा जन जागरूक अभियान जलाया जा रहा। अभियान के चतुर्थ दिवस् पर शहर की जनता को सिंगल यूल प्लास्टिक का प्रयोग ना करने की शपथ दिलाई गई।महापौर नूतन राठौर एवं प्रभारी नगर आयुक्त अरविन्द कुमार राय के निर्देशन में नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रताप सिंह एवं जौनल सैनेटरी ऑफीसर दलवीर सिंह द्वारा ढोलपुरा तालाब व तालाब के पास रहने वाले लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करने हेतु शपथ दिलवाई गई। साथ ही ढोलपुरा में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने हेतु जागरूकता रैली निकाल कर महासफाई ड्राइव का आयोजन कर प्लास्टिक वेस्ट का कलैक्शन किया गया।