चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित इंडीकेटर्स की सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। समीक्षा के दौरान नीति आयोग द्वारा निर्गत माह अप्रैल की डेल्टा रैंकिंग में खराब प्रदर्शन वाले इंडीकेटर्स से संबंधित अधिकारियों से कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये भविष्य के लिए सचेत किया। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई, एमआईएस मैनेजर कौशल विकास को निर्देशित किया गया कि संबंधित इंडीकेटर्स के आंकड़ों का अपने स्तर पर परीक्षण करें तथा इनमें सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। भविष्य में इंडीकेटर्स रैकिंग में गिरावट को गम्भीरता से लिया जायेगा। बैठक में अतिरिक्त सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत नीति आयोग से प्राप्त अनटाइड से धनराशि प्राप्त करने वाले विभागों से स्वीकृत प्रोजेक्टों के क्रियान्वयन एवं व्यय की समीक्षा की गई। समस्त संबंधित विभागों को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुये स्वीकृत कार्यों का शीघ्र पूर्ण करायें जाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास, अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई, एमआईएस मैनेजर कौशल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Read More »
Jansaamna
कानपुरः अवनीश सिंह। आज शहर के बेकनगंज थाना क्षेत्र में बाजार बन्दी के ऐलान के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया। दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई और बवाल की सूचना पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। सुरक्षा बलों ने बवालियों से मोर्चा लेते हुए कड़ी कार्यवाई शुरू कर दी है और बवाल करने वालों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है।
कानपुर। नदियां हमारी जीवन रेखा हैं। उनको हम मां मानते आए हैं लेकिन तब भी नदियों को जी भरकर गंदा करते हैं। हमारी यह जीवन रेखाएं आज दम तोड़ रही हैं। क्या हमें नदियों की गंदगी दिखाई नहीं दे रही है या हम देख करके भी अनदेखा कर रहे हैं। याद रखें यही अनदेखी हमारे अस्तित्व पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा कर देगी। उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वावधान में नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के परिप्रेक्ष्य में गुप्तार घाट में आयोजित नदियों को प्रदूषित होने से बचाएं संकल्प के साथ ज्योति बाबा एकल जल सत्याग्रह आयोजन के बाद अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख व नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल के नेशनल ब्रांड एंबेसडर योग गुरु ज्योति बाबा ने कही।
कानपुरः अवनीश सिंह। बर्रा बाईपास चौराहे से कर्रही की तरफ जाने वाली सड़क में सीवर लाइन चोक होने की वजह से मुख्य सड़क में सीवर के बदबूदार पानी के भराव से व भीषण दुर्गंध के कारण आस-पास के व्यापारी तो परेशान हो ही रहें है इसके अलावा इस सड़क से गुजरने वाले राहगीर भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक सीवर का गंदा पानी बीमारियों को दावत दे रहा है और शिकायतें करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखे मूंद कर चैन की नींद सो रहे हैं। जलकल विभाग के अधिकारियों को जल भराव की सूचना देने पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि कचरे की वजह से जाम हो गया है। सीवर सफाई कर्मचारियों को साफ सफाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
आगरा । वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित मासिक प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर में कैरियर बनाने के तरीके बताए। इसके साथ महिलाओं को सैल्फ मेकअप के टिप्स सिखाकर फिजूलखर्ची से बचाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।महिलाओं को घर में ही फल, फ्रूट, मसाले आदि से चेहरे और बदन पर निखार लाने के लिए अनेक टिप्स बताए। अतिथिवन में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्यूटी एक्सपर्ट अंजलि रस्तोगी ने बताया कि प्राकृतिक निखार लाने हेतु रात को मेकअप उतार कर अवश्य सोना चाहिए। अपने चेहरे पर कोई भी प्राकृतिक क्रीम को अवश्य लगाएं, जिससे चेहरे पर नमी बनी रहती है। जौ का आटा, मलाई, नींबू, हल्दी के प्रयोग से घर पर ही फेस पैक कैसे बनाए जा सकते हैं, यह भी बताया। उन्होंने कहा कि मौसम के फलों का सेवन विशेष रूप से करें। पानी का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें, पानी चेहरे पर टॉक्सिन को निकालने का कार्य करता है ।
कानपुर दक्षिण। बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 5 निवासी रूचि यादव पुत्री चमन सिंह यादव के अनुसार सुबह लगभग आठ बजे वह बर्रा दो रामजानकी के पास स्थित ग्लोबल कोचिंग सेन्टर मे अपनी स्कूटी (संख्यायूपी78एफ ए6389)से कोचिंग पढ़ने गई थी।जिसे रूचि ने कोचिंग के बाहर खडी करके गई।लगभग दो धंटे बाद कोचिंग पढ़कर वापस आई, तो देखा कि रूचि की स्कूटी पार्किंग की जगह पर नही खड़ी थी। जिसके बाद रूचि ने कंट्रोल रूम पर अपनी स्कूटी चोरी हो जाने की सूचना दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस पास पूछताछ कर जॉच शूरू की। आप को बता दे कि पीड़ित रूचि चर्चित संजीत अपहरण के बाद हत्या कांड़ मे म्रतक संजीत की बहन है।