Saturday, June 20, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1195)

JAN SAAMNA DESK

समान शिक्षा के अधिकार के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने मैनपुरी तक निकाला दण्डवत मार्च

शिकोहाबाद। नगर में आज एक सामाजिक कार्यकर्ता ने दण्डवत मार्च निकाला कार्यकर्ता ने यह मार्च शिकोहाबाद से लेकर मैनपुरी तक निकाला ।कार्यकर्ता राधेश्याम ने बताया कि जब हमारा एक देश है तो एक समान शिक्षा भी होनी चाहिए।इसी क्रम में कार्यकर्ता ने कहा देश मे सभी के लिए समान शिक्षा होनी चहिए। फिर वह क्यों न नेता का बेटा हो या अधिकारी का बेटा हो यदि शिक्षा लेने की बात आये तो नेताओ ओर अधिकारियों के बेटे हमेसा कान्वेंट स्कूल से शिक्षा ले लेते है।लेकिन गरीब एमजदूर वर्ग के बच्चे प्राइमरी स्कूल से शिक्षा ग्रहण करते है।इसी के विरोध में आज राधेश्याम ने यह दण्डवत मार्च पूर्व मंत्री अशोक यादव के आवास से लेकर मैनपुरी में नेताजी मुलायम सिंह यादव के आवास तक निकाला है।राधेश्याम मैनपुरी पहुंच कर नेताजी मुलायम सिंह यादव को अपना एक ज्ञापन देगे

Read More »

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Kanpur: फतेहपुर जनपद के ग्राम बारा निवासी युवक के तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट भेजा गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार फतेहपुर जनपद के ग्राम बारा निवासी रामकिशोर का पुत्र अनंत प्रकाश 35 वर्ष बुधवार अपराहन बाइक द्वारा बारा से घाटमपुर आ रहा था। कोरिया मोड़ चौराहे पर बरीपाल की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके से भाग निकली। युवक को गंभीर हालत में घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट कानपुर भेजा गया है।

Read More »

नगर निगम की टीम ने बसूला दस हजार का शमन शुल्क

फिरोजाबाद। नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देशन में नगर निगम टीम द्वारा शनिवार को रहना नाले की पुलिया पर पाॅलीथिन प्रतिबंधित अभियान चलाया गया। जोनल सेनेटरी आॅफीसर के नेतृत्व में रहना की पुलिया पर पाॅलीथिन प्रतिबंधित अभियान चलाया गया। टीम ने मौके पर मुकेश पुत्र प्रेमचन्द्र से चार किलो आठ सौ ग्राम पाॅलीथिन कैरी बैग, प्लास्टिक और थर्माकोल से बनी डिस्पोजल सामग्री बरामद कर दस हजार रूपये का शमन शुल्क बसूला। टीम में दलवीर सिंह जोनल सेनेटरी आॅफीसर, संदीप भार्गव मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अरविंद भारती, सुदेश यादव एवं प्रवर्तन दल के सदस्य मौजूद रहे।

Read More »

सड़क हादसों में कई लोग घायल, ट्रक चालक की मौत

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहाॅ घायलों का उपचार किया गया।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला हीरा के समीप आज सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसका चालक जनपद एटा के देहाल कोतवाली क्षेत्र कुठिला लायकपुर निवासी मौहम्मद आशिफ पुत्र आसीम खाॅन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को ट्रक से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल काॅलेज भिजवाया। जबकि ट्रक में उसके साथ चल रहा सहयोगी सतेन्द्र पुत्र गिर्राज सिंह निवासी खेडा सत्तू अलीगढ़ घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। घायल ने बताया कि उक्त लोग दिल्ली से ट्रक लेकर कानुपर जा रहे थे।

Read More »

उ.प्र. व्यापार मण्डल की पांचवी वर्षगांठ पर आयोजित हुई संगोष्ठी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल ने अपने स्थापना दिवस की पांचवी वर्षगांठ पर सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अतिथियो को सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित संगोष्ठी में प्रांतीय अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने कहा कि हम व्यापारी अपनी समस्या पर घर में या गली-मौहल्लों में चर्चा करते है। पंरतु किसी मंच पर चर्चा करने में घबराते है। आज इस संगोष्ठी के माध्यम से हम सभी को चर्चा करने का मौका मिला है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि उ.प्र. व्यापार मंडल प्रांतीय अध्यक्ष बीएस गुप्ता के नेतृत्व में संगठन नई ऊचाईयों पर पहंुचेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी एवं प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब व्यापारियों को भी महत्व दिया जा रहा है। जल्द ही इसके परिणाम दिखाई देंगे। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमन्त गुप्ता ने कहा कि व्यापारी सरकार में भामा शाह की भूमिका निभाता है। सरकार को राजस्व देकर देश की तरक्की में सहायक है। इस वर्ग के साथ सरकार को अच्छा रवैया रखना चाहिए।

Read More »

वीरांगना अवन्तीबाई के जन्म दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय लोधी महासभा के द्वारा शुक्रवार को नगर निगम के रामचन्द्र पाॅलीवाल हाॅल में वीरांगना अवन्तीबाई के जन्मदिवस के अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
वीरांगना अवन्तीबाई के 188 वाॅ जन्मदिन के अवसर पर अखिल भारतीय लोधी महासभा ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्त्री पत्र एंव वीरांगना अवन्तीबाई की शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीं वक्ताओं ने वीरांगना अवन्तीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, उपेन्द्र राजपूत, सुनील राजपूत, गौरव राजपूत, उदयवीर सिंह, डा. मुकेश वर्मा विधायक, कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

फिरोजाबाद। भारत छोडों आन्दोलन की 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण महाकुम्भ अभियान को जनपद में और अधिक सफल बनाने एवं सभी को प्रेरित करने के उददेश्य से जिला जज सतीश कुमार व अपर जिला जज महेश नोटियाल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बटेश्वर कुमार सहित सभी न्यायिक अधिकारियों द्वारा न्यायालय प्रांगण व आवासीय परिसर में 200 से अधिक आंवला, अमरूद, कदम, इमली, सहजन, पीपल, बरगद, बोतल पाम आदि के पौधें रोपित कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान 6 एन.सी.सी. बटालियन फिरोजाबाद के कैडिट व स्काउट गाइड एवं स्वंयसेवी संस्थाओं द्वारा भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ चढ़ कर प्रतिभाग किया और सभी ने उत्साह के साथ पौधे रोपित किये। कार्यक्रम के दौरान जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्वंय अपने हांथो से माॅलथ्री का पौधा लगाकर सभी अधिवक्ताओं एवं जनपद वासियों को एक संदेश दिया है, कि सभी को इस पवित्र महाकुम्भ में कम से कम एक एक पौधा अवश्य ही लगाकर पुण्य कमाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होने अपने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों कोे एक संदेश भी दिया कि न्यायिक कार्य के साथ-साथ हम सब का मानव कर्तव्य है कि देश व समाज हित में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से वृक्षारोपण के इस महाकुम्भ में अपना योगदान दें।

Read More »

समाज कल्याण विभाग के शिविर में पात्र लोगों के भरवाएं गए फार्म

फिरोजाबाद। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञा शंकर ने बताया कि समाज कल्याण विभाग, प्रोबेशन विभाग दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा शासन की मंशानुरूप एवं जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशानुसार वंचित पात्र अशक्त, असहाय वृद्धजन, निराश्रित महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को पेंशन योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित किये जाने हेतु पेंशन शिविर शनिवार को विकास खण्ड अराॅव के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत पीथेपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय पीथेपुर में आयोजित किया गया। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन योजना के 69, निराश्रित महिला पेंशन के 18, दिव्यांगजन पेंशन के 05 इस प्रकार कुल 92 पात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र भरवाए गये। शिविर में अधोहस्ताक्षरी के साथ-साथ समाज कल्याण, प्रोवेशन, दिव्यांगजन एवं विकास खण्ड अराॅव के कर्मचरियोें के द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर में उपस्थित जन-समूह को जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत जल संरक्षण किये जाने की शपथ दिलाई गई।

Read More »

संदिग्ध हालत में विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, मौत

मायका पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
फिरोजाबाद। थाना नारखी के गांव रतौली में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में विषाक्त सेवन से मौत हो गयी। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल काॅलेज भिजवाया। मायका पक्ष ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
बताते चले कि थाना नारखी के गांव रतौली निवासी विपिन कुमार की 25 वर्षीय पत्नी अंजू ने विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी, महिला की मौत के बाद पति सहित ससुराल पक्ष के लोगो के होश उड गये। घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी, मौके पर पहंुची पुलिस ने मायका पक्ष को घटना से अवगत कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को मेडीकल काॅलेज भिजवाया। जनपद मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र से आये मायका पक्ष के लोगो ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

Read More »

रेलवे लाइन पर करते समय महिला की ट्रेन से कटकर मौत

फिरोजाबाद। थाना जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र मालगोदाम के समीप ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गयी। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल काॅलेज भिजवाया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के ओमनगर निवासी 42 वर्षीय पिक्की देवी पत्नी कमलेश मालगोदाम के समीप रेलवे लाइन पार कर दूसरी ओर जा रही थी। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर लोगो को हुजूम लग गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि महिला कुछ काम के लिए रेलवे स्टेशन की ओर आयी थी।

Read More »