Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 120)

JAN SAAMNA DESK

दो करोड़ 43 लाख रू. से 1300 मीटर लंबी सर्विस रोड होगा निर्माण

फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से दो करोड़ 43 लाख रू. की लागत से जाटवपूरी चौराहे से माता प्रसाद कलावती स्कूल रसूलपुर एवं भारत टाकीज से बिजलीघर आशाबाद तक 1300 मीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण कराया जायेगा।
शनिवार को नगर विधायक मनीष असीजा ने भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्षदों संग लगभग दो करोड़ 43 लाख रू. की लागत से जाटवपूरी चौराहे से माता प्रसाद कलावती स्कूल एवं भारत टाकीज से बिजलीघर आशाबाद तक 1300 मीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया।

Read More »

सुहागनगरी में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह की रही धूम

एस के चित्तौड़ीः फिरोजाबाद। सुहागनगरी में सामाजिक संगठनों द्वारा फुलौरा दौज के अवसर पर सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एक साथ सैकड़ो जोड़ो ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया।
शनिवार को महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति द्वारा सर्व धर्म आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कोटला रोड स्थित एडवांस वाटिका में किया गया। जिसमें एक साथ सैकड़ो जोड़़ो ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। समिति के संस्थापक डॉ. राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति द्वारा विगत 10 सालों से गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है।

Read More »

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

हाथरस। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ तहसील सदर में आमजनमानस की समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौका मुआयना कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए।
तहसील सदर सभागार में जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा, उप जिलाधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई कर निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। उन्होने उपस्थिति पंजिका तथा समाधान दिवस पंजिका का अवलोकन किया। अनुपस्थित अधिकारियों को पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

Read More »

सिर्फ एक छेद के द्वारा स्पाइन की सफल सर्जरी कर मरीज को 24 घण्टे में चलाया

मथुरा। सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस सिम्स हॉस्पिटल में मरीज नितिन सोलंकी रीढ़ की हड्डी के दर्द के साथ सिम्स हॉस्पिटल आये। लगभग 1 महीने पहले ये अपने घर में गिर गये और इनकी रीढ़ की हड्डी में गम्भीर चोट लग गयी, दर्द प्रतिदिन बढ़ने लगा और फिर ये ना बैठ पाते और ना चल पाते सिर्फ लेटे रहते। सिम्स हॉस्पिटल के मिनीमली इंवेसिव न्यूरोसर्जन एवं स्पाइन सर्जन डॉ. एस.के. गुप्ता और उनकी अनुभवी टीम ने अथक परिश्रम द्वारा दूरबीन विधि से इनकी स्पाइन का सफल ऑपरेशन किया। 24 घण्टे में नितिन अपने पैरों पर खड़े होकर चलने लगे और इनका कमर का दर्द बिल्कुल ठीक हो गया और अब वे बिल्कुल पहले जैसा महसूस कर रहे हैं।

Read More »

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित

हाथरस। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 260 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। यह कार्यक्रम एम जी पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित हुआ, जहाँ पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इस मौके पर एम जी पॉलिटेक्निक के प्राचार्य मुकेश कुमार ने पालिकाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बुके देकर सम्मानित किया।
पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने इस योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन प्रदान किए जाते हैं, ताकि वे ऑनलाइन शिक्षा, शोध, और अन्य शैक्षिक संसाधनों का लाभ उठा सकें।

Read More »

एनएसएस के छात्राओं ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान

फिरोजाबाद। एस.आर..के. (पीजी) कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा ग्राम पंचायत नया बांस में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार सीरौठिया के मार्गदर्शन में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, पार्क एवं अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं, आओ मिलकर पेड़ लगाए के नारे लगाए।

Read More »

एमजी पीजी कॉलेज की छात्रों ने कैंसर के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय (पी.जी) कॉलेज के रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रवेश मूल्यांकन शिविर के दूसरे दिन लक्ष्मीबाई रेंजर्स टीम की छात्राओं ने रेंजर्स प्रभारी डॉ. अंकिता ठाकुर और डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कमिश्नर कोमल सिंह यादव के निर्देशन में कैंसर जागरूकता रैली निकाली। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को कैंसर के बारे में जागरूक किया। साथ ही कैंसर से बचने के उपाय भी बताएं।

Read More »

10 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र व गोल्ड प्लेटिड सिल्वर मेडल प्रदान किये

आगरा। तेज प्रकाश अग्रवाल, मण्डल रेल प्रबंधक आगरा के दिशानिर्देशन एवं अरविन्द कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा की अध्यक्षता में आगरा मण्डल में शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने वाले 10 रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र, सेवा प्रमाणपत्र व मेडल वितरण हेतु समापन समारोह का आयोजन मंडल कार्यालय आगरा के गोवर्धन सभागार में किया गया। आगरा मण्डल में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को NEFT के माध्यम से समापन भुगतान किया गया एवं सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को आन लाइन पेंशन पेमेंट आर्डर जारी किये गये।
समारोह का उद्घाटन अरविन्द कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी आगरा के द्वारा अपने उद्घाटन भाषण से किया गया एवं उनके द्वारा सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना की गई।

Read More »

सिरसा नदी आने वाले समय में जनपद की जीवन धारा सिद्ध होगीः जिलाधिकारी

एस के चित्तौड़ीः फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सिरसा नदी के जीर्णाेद्वार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सिरसा नदी के जीर्णाेद्धार के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सक्रियता तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सिरसा नदी जिले की जीवन धारा बन सकती है। कुछ क्षेत्रों में अभी भी पानी मानक के अनुरूप नहीं है, इसलिए इस नदी के पुर्नाेद्धार से जिले के तमाम नागरिकों को लाभ पहुंचेगा। इसीलिए इस कार्य को सभी गंभीरता से लें, इस नदी के पुर्नाेद्धार हेतु हजारों मजदूर लगाए जाएं। नदियों से निकलने वाले कचरे को भी निस्तारण कराया जाए, यह कार्य ज्यादा से ज्यादा मनरेगा से कराया जाए। साथ ही साथ इस कार्य में जन सहभागिता भी हो, लोगों को इसके बारे में बताएं और उनसे भी इनके जीर्णाेद्धार में मदद लें, इस नदी के किनारे फलदार वृक्ष लगाए जाए, जगह-जगह पानी को रोकने के लिए चेकडैम बनाए।

Read More »

थर्माकोल ग्लास फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मुहल्लेवासियों में मचा हड़कंप

एस के चित्तौड़ीः फिरोजाबाद। शुक्रवार को थाना लाइनपार क्षेत्र के एमके थर्माकोल व ग्लास फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मुहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। कई किलोमीटर तक आग का धुआं उठता दिख रहा था। सकरा रास्ता होने के कारण फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार आग की घटनाएं घटित हो चुकी हैं।
पूरा मामला लाइनपार क्षेत्र के एमके गिलास का है। लेबर कालोनी निवासी किशन राठी की लाइनपार क्षेत्र में एमके ग्लास के नाम से थर्माकोल की फैक्ट्री है।

Read More »