फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से दो करोड़ 43 लाख रू. की लागत से जाटवपूरी चौराहे से माता प्रसाद कलावती स्कूल रसूलपुर एवं भारत टाकीज से बिजलीघर आशाबाद तक 1300 मीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण कराया जायेगा।
शनिवार को नगर विधायक मनीष असीजा ने भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्षदों संग लगभग दो करोड़ 43 लाख रू. की लागत से जाटवपूरी चौराहे से माता प्रसाद कलावती स्कूल एवं भारत टाकीज से बिजलीघर आशाबाद तक 1300 मीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। भूमि पूजन के दौरान स्थानीय पार्षद इकरार अहमद, अल्काव निजाम, लाला राइन गांधी, सुरेश, अजब सिंह, नीटू शर्मा, विजय शर्मा, रेहान भाई, अवधेश वाल्मीकि, आशीष दिवाकर, देवेंद्र, भाजपा नेत्री अनुपम शर्मा, मोनू जाटव, सुभाष वाल्मीकि, राजकुमार छब्बर, प्रमोद राजपूत, रोमी सागर, लोकनिर्माण विभाग के एक्सेंज नृपेंद्र, सहायक अभियंता मनोज चंचल, अवर अभियंता देवेंद्र बघेल, महिपाल सिंह, रवि यादव आदि मौजूद रहे।