Tuesday, October 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एनएसएस के छात्राओं ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान

एनएसएस के छात्राओं ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान

फिरोजाबाद। एस.आर..के. (पीजी) कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा ग्राम पंचायत नया बांस में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार सीरौठिया के मार्गदर्शन में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, पार्क एवं अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं, आओ मिलकर पेड़ लगाए के नारे लगाए। वृक्षारोपण अभियान में महाविद्यालय से डॉ संतोष कुमार, डॉ नित्य प्रकाश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, संतोष कुमार का सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम अधिकारी रितु शर्मा एवं व्योमेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।