Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1538)

JAN SAAMNA DESK

मेला में हुआ विशाल मानवाधिकार जागरूकता सम्मेलन

⇒अच्छे कार्य करने वालों पर उंगुली उठती हैं-सांसद
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। लोगों की सोच कार्यो पर निर्भर है, मानव अधिकार संरक्षण व संवर्धन का कार्य आम लोगों के जीवन का हिस्सा है।
यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के तत्वावधान में मेला श्री दाऊजी महाराज के सिीवर शिविर में आयोजित मानवाधिकार सम्मेलन का उद्घाटन सांसद राजेश दिवाकर ने मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया।
मुख्य अतिथि सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि समाज में अच्छे लोग कार्य करते हैं तो लोग उनकी तरफ उंगुली उठाते हैं। मानवाधिकार के क्षेत्र में इन सभी लोगों का कार्य सराहनीय है। पिछले वर्षों में शहर के अन्दर व बाहर लोगों के मानव अधिकार की रक्षा के लिये बहुत कार्य किये हैं। मैं पहले भी इनके साथ था और अब भी इनके साथ हूं।
काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वाष्र्णेय ने कहा कि अब हम मानवाधिकार को लेकर पूरे भारत वर्ष के अन्दर जागरूकता का कार्य कर रहे हैं। लोगों को स्वयं सक्षम बनाकर उत्पीड़न से निदान का कार्य आगे बढ़ा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, म. प्र., राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, दिल्ली व अन्य प्रदेशों में राज्य इकाईयां व जिला इकाईयां कार्य कर रही हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ.आर.के. उपाध्याय, देवेन्द्र गोयल, डॉ. पी. पी. सिंह, सुरेन्द्र शर्मा (कबाड़ी बाबा), प्रीतम चैहान, डीजीसी वतन सिंह, ललित बिड़ला, विपुल सिंघानिया ने मानवाधिकार संरक्षण व संवर्द्धन पर प्रकाश डाला। राम भद्राचार्य जी के दत्तक पुत्र जय भैयाजी भी उपस्थित थे।

Read More »

समाजकल्याण एवं शिक्षा विभाग के विकास कार्यो की समीक्षा की

2017-09-12-05 SSP- baithalकानपुर, जन सामना ब्यूरो। वृद्धा अवस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन आदि सभी पेंशनों का सत्यापन अवश्य करा दिया जाये और उस सत्यापन में आधार कार्ड नंबर भी अंकित आवश्य करा दिया जाये, इन सभी पेंशनों का अपने-अपने जिलों में वृहद प्रचार कराया जाये। स्वतः रोजगार योजना में दुकानों का चयन स्थल इस प्रकार हो कि दुकाने लाभार्थियों के लिए लाभप्रद हो। बेसिक शिक्षा स्कूलों में बच्चों में सतप्रतिशत पुस्तकों और यूनिफार्म का वितरण हो जाये, कोई भी बच्चा स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत नामकरण से छूटने न पाये। उक्त निर्देश मण्डलायुक्त पी० के० महान्ति के निर्देश में संयुक्त विकास आयुक्त नरेंद्र सिंह ने मण्डलायुक्त कैंप कार्यालय में आयोजित समाजकल्याण एवं शिक्षा विभाग के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे लाभार्थी / विद्यार्थी के पास आधार कार्ड नहीं हैं, उनके कार्ड शिविर लगवाकर बनवा दिये जाये। जिन लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया गया हैं उनके कार्यो की समीक्षा भी की जाये, उनको जो भी कठिनाइयां  आ रही हो उन्हें भी दूर किया जाये तभी शासन की मंशा पूर्ण होगी। जिन स्कूलों में पाठ्यपुस्तके नहीं वितरित हों पाई है। उन स्कूलों में अतिशीघ्र पुस्तके वितरित करा कर विलम्ब का स्पष्टीकरण भी प्राप्त कर लें।

Read More »

संगीतकार राज महाजन न्यू मोर्निंग के बने प्रधान-संपादक

2017-09-12-04 SSP- raj mahajanबिग बाॅस में जाने को लेकर नाम है चर्चाओं में, शो में भाग लेने के लिए मांग रहे हैं 1.5 करोड़
नई दिल्लीः जन सामना ब्यूरो। न्यू मोर्निंग के आयोजित एक प्रोग्राम में संगीतकार राज महाजन को न्यू मॉर्निंग साप्ताहिक अखबार में प्रधान सम्पादक बनाया गया है। संगीतकार राज महाजन इससे पहले संगीत कंपनी मोक्ष म्युजिक और प्रसिद्ध कंपनी बिनाकाट्यून्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का कुशल प्रबंधन कर रहे हैं। आपको बता दें, राज एक बेमिसाल कलाकार हैं। साथ ही उन्हें कुशल प्रबंधन का ज्ञान भी है। कहते हैं जिम्मेदारियां इंसान को बड़ा बना देती हैं। यह उक्ति राज महाजन पर सटीक बैठती है। कम उम्र में राज दो कंपनियों का इतना कुशल प्रबंधन कर रहे हैं। आशा करते हैं न्यू मॉर्निंग भी इनके प्रबंधन में तरक्की के नये आयाम तय करेगा।
इस मौके पर राज महाजन ने कहा, मैं इस नई जिम्मेदारी के लिए एकदम तैयार हूँ. मेरा मानना है किसी भी अखबार को चलाने के लिए सबसे जरूरी है उस अखबार की पकड़ हर गली-नुक्कड़-कूचे-घर तक हो। राज न्यू मोर्निंग न्यूज पेपर में स्तंभकार भी हैं।

Read More »

अचानक लगी से आग से ट्रांसफार्मर जल गया

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। शहर स्थित श्री नगर नई बस्ती थाना हाथरस गेट क्षेत्र की कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मर में अचानक भयंकर आग लग गयी। ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह से कॉलोनी में रह रहे लोगो में अफरातफरी मच गयी और कॉलोनी के लोगो ने ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया लेकिन आग काफी तेज थी जिसकी सुचना तत्काल पुलिस और अग्निशमन को दी गई सूचना पर दमकल भी मौके पर पंहुच गयी और आग को बुझाने के प्रयास में जुट गयी, जब तक दमकल की गाड़ी आग पर काबू पाती तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था। आग के कारण के बारे में अभी कुछ पता नही चल सका है।

Read More »

कॉल सेंटर में जॉब करने वाली युवती को रोडबेज बस ने रौंदा, मौत

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। घर से कॉल सेंटर में जॉब करने जा रही युवती को रोडबेज बस ने रौंद दिया जिसकी हॉस्पिटल जाते समय रास्ते में मौत हो गई। कोतवाली चंदपा पुलिस ने रोडबेज बस को सादाबाद में पकड़ लिया। युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया रोडबेज बस चालक ने युवती को रोड पार करते समय रौंद दिया।
आपको बता दे कि जिले की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गाँव चंदपा पर गाँव खेड़ा पारसोली निवासी राजाबाबू की पुत्री कृष्णा अपने घर से हाथरस कॉल सेंटर पर जॉब करने के लिए आ रही थी जैसे ही कृष्णा गाँव चंदपा पर पंहुची तो हाथरस की तरफ से आगरा जा रही रोडबेज बस ने युवती कृष्णा को रोड पार करते हुए रौंद दिया जिसमे कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गयी। कृष्णा को परिजनो द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन कृष्णा की रास्ते में ही मौत हो गयी।

Read More »

आयोजित हुई तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी

2017-09-12-02 SSP- dio knpcकानपुर, जन सामना ब्यूरो। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर 12 सितंबर से 14 सितंबर 2017 तक ब्लाक घाटमपुर में तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला / प्रदर्शनी का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी गंगा राम यादव ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मेले का शुभारम्भ किया।
उन्होंने इस मौके पर भारी संख्या में उपस्थित किसानों, नवयुवकों एवं ग्रामीण जनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी भारत के सबसे तेजस्वी, तपस्वी एवं यशस्वी चिन्तक थे। एकात्म मानववाद के आधार पर हमें जीवन की सभी व्यवस्थाओं का विकास करना होगा। उन्होने कहा कि हमें अपने दात्यिवो को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की जरुरत है।
प्रदेश में रोजगार के नये अवसर सृजित किये जा है, प्रदेश सरकार सम्पूर्ण उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। सरकार की सभी योजनाएं आपकी भलाई के लिए है। हम आपको अन्त्योदय मेला / प्रदर्शनी के माध्यम से कहना है कि आप सभी जागरुक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाये। स्वच्छ भारत अभियना के तहत दिसंबर 2017 तक प्रत्येक स्थिति में पूरे जनपद को खुले में शौच मुक्त करना है, जिसके लिए सरकार द्वारा 12 हजार रूपये अनुदान के रूप में शौचालय निर्माण के लिए दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लाभार्थी को दिलाना हैं। विकास की दौड में सबसे पिछडे व्यक्ति को उसका लाभ हरहाल में उस तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जब तक समाज के अन्तिम व्यक्ति का सामाजिक उत्थान नही हो जाता तब तक देश आगे नही बढ़ सकता। इसी परिकल्पना को लेकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं उ.प्र. के अत्यन्त लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी निरन्तन कल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ कर लोगो के सतत विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

Read More »

रोहिंग्या शरणार्थियों का बढ़ता संकट

2017-09-12-01 SSP- lky– डाॅ0 लक्ष्मी शंकर यादव
म्यामांर के रखाइन में 25 अगस्त को प्रातः 24 पुलिस पोस्ट और आर्मी बेस पर रोहिंग्या उग्रवादियों के हमले में एक दर्जन सुरक्षा कर्मियों सहित लगभग 89 लागों की मौत हो गई। स्टेट काउंसलर के कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक तकरीबन 150 रोहिंग्या उग्रवादियों ने दो दर्जन से ज्यादा पुलिस चैकियों एवं एक सैन्य अड्डे पर तेज हमला किया। इस हमले में देशी बारूदी सुरंगों का भी प्रयोग किया गया। रखाइन के साथ-साथ बुथिदाउंग शहर भी भीषण हिंसा का शिकार हुआ। धार्मिक घृणा के चलते बंटे तटीय देश में पिछले साल अक्टूबर से चल रही हिंसा में यह सबसे बड़ा भीषण हमला था। रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश से आए हुए बताए जाते हैं। अवैध प्रवासी बताकर म्यांमार ने इन्हें नागरिकता देने से इंकार कर दिया है। रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ पिछले वर्ष सेना ने बड़ी कार्रवाई की थी जिसके परिणामस्वरूप लगभग 87 हजार रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश चले गए थे।
म्यांमार के अशान्त रखाइन प्रान्त की स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। 24 अगस्त के हमले के बाद सेना ने रोहिंग्या विद्रोहियों और उनके अड्डों को खत्म करने का अभियान छेड़ दिया है। एक सितम्बर तक इस खूनी टकराव में लगभग 400 लोग मारे जा चुके हैं। म्यांमार सेना के द्वारा बताई गई जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 370 रोहिंग्या विद्रोही, 13 सेना के जवान, दो सरकारी अधिकारी और 14 आम नागरिक हैं। इसके अलावा कुछ विद्रोहियों को पकड़ा भी गया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस सैन्य अभियान के बाद 38 हजार रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश की सीमा में प्रवेश कर गए हैं और तकरीबन बीस हजार से ज्यादा शरणार्थी सीमावर्ती इलाकों में फंसे हुए हैं। इस दौरान शरणार्थियों से लदी एक नौका म्यामांर तथा बांग्लादेश को बांटने वाली नफ नदी में डूब गई थी जिसमें तकरीबन 40 लागों की मौत हो गई। बांग्लादेश के सीमाई इलाके काॅक्स बाजार में हजारों की तादाद में भूखे-प्यासे रोहिंग्या शरणार्थी पहुंच रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने हिंसा में आम लोगों मारे जाने की रिपोर्ट पर गहरी चिन्ता जताई है। गुतेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिका की ओर से जारी बयान में बांग्लादेश से शरणार्थियों का सहयोग करने आग्रह किया गया है।

Read More »

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही तेल की फैक्ट्री पकड़ी

2017-09-11-08 SSP- apkकानपुर, अर्पण कश्यप। एक नामी कम्पनी के हेयर आयल बजाज आलमान्ड के नाम से मिलता जुलता हेयर आयल का कारखाना बिना रजिस्ट्रेशन के चलता हुआ पाया गया जिसे नौबस्ता पुलिस ने सीज कर मशीन सहित फैक्ट्री संचालक को थाने ले आयी।
नौबस्ता पुलिस ने आज रात मुखबिर की सूचना पर राजीव बिहार नौबस्ता के एक घर मे बिना रजिस्ट्रेशन चल रही तेल की फैक्ट्री में छापा मार कर काफी मात्रा में तेल व बजाज आलमान्ड की टू कापी बजरंग आलमान्ड के रेपर पकड़े। फैक्ट्री संचालक ने अपना नाम चन्द्र प्रकाश पुत्र स्व0 रविन्द्र कुमार निवासी चरन सिंह कालोनी थाना गोविन्द नगर बताया चन्द्र प्रकाश ने बताया कि वो सारा माल कल्कटर गंज व मेस्टन रोड़ से लाता था जिसकी खरीदारी का बिल भी उसके पास है। पर फैक्ट्री चलाने का लाईसेंस नहीं है चन्द्र प्रकाश ने छः महीने पहले ही ये काम चालू किया था।

Read More »

महिला नेत्री की चैन छीनने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

2017-09-11-07 SSP- apkकानपुर, अर्पण कश्यप। तीन दिन पहले घर के बाहर गाड़ी खड़ी करते समय महिला नेत्री के साथ हुई चैन छिनैती की घटना को अन्जाम देने वाले सहयोगी बाईक चालक को बाईक समेत पुलिस ने तो पकड़ लिया लेकिन जिस युवक ने महिला से हाथापायी कर चैन छीनी थी वो अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
मामला थाना नौबस्ता के वाई ब्लाक निवासी महिला नेत्री शशमिता का है जो सुबह अपने बेटी को स्कूल छोड़ कर वापस घर आयी और अपनी स्कूटी खड़ी करने लगी तभी पीछे से आये दो पल्सर बाइक सवार युवकों में से एक ने शशमिता से कहा कि मुझे आपकी चैन चाहिये जब तक महिला कुछ समझ पाती एक युवक ने शशमिता को धक्का दे दिया व चैन तोड़ कर भाग गए जिसका पूरा वाक्या बगल में ही स्थित लक्ष्य अस्पताल में लगे सीसीटीवी मे भी कैद हो गया था व शशमिता ने भी भागते हुये बाईक नम्बर नोट कर लिया था जिसकी निशानदेही पर नौबस्ता पुलिस ने कर्रही निवासी गोलू पुत्र रमेश राजपूत को छिनैती में उपयोग बाईक सहित पकड़ लिया। वही मौके से उसके दो साथी रोहित व मनीष भाग निकले।

Read More »

बर्रा-8 में चला बुलडोजर टूटे आशियाने

2017-09-11-06 SSP- apkकानपुर, अर्पण कश्यप। योगी के आदेश पर शहर भर के भूमाफियाओं पर शिंकजा कसने का असर दिखा और के.डी.ए की बीस साल पुराने अवैध कब्जे की जमीन को आज खाली कराया। लेकिन सबसे चैकाने वाली बात ये है कि यहां पर क्षेत्र का ही एक दबंग बीस साल से लोगों को इस जमीन पर घर बनाने के बदले में किराया वसुल रहा था।
थाना बर्रा के बर्रा 8 बसंत पेट्रोल पम्प के पीछे की जमीन पप्पू उर्फ छेदी की बतायी जा रही थी चूकि पप्पू दबंग किस्म का है इसलिये क्षेत्र में इस मसले में कोई हाथ भी नही डालता था। करोड़ों की जमीन पर असम से आये सैकड़ों परिवार को पॉच सौ रूपये महीने के हिसाब से सबको जगह दे दी थी वर्तमान मे देखा जाये तो पूरी जमीन मे करीब पॉच सौ परिवार व सैकड़ों दुकाने चल रही है जिसका हर महीने मोटा किराया वसूला जाता है पर आज के.डी.ए अधिकारी व तहसीलदार आत्मस्वरूप अपनी टीम व पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर आये व पूरी जमीन में बने घर व दुकानों को गिरा कर सैकड़ों लोगों को बेघर किया और दर्जनों लोगों का रोजगार छीन लिया।

Read More »