Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 105)

Jan Saamna Office

चमोली ग्लेशियर हादसा, वैश्विक जलवायु परिवर्तन का आकस्मिक परिणाम

चमोली जिले में विदेशिया पिघलने की घटना अचानक नहीं हुई, इसकी पृष्ठभूमि में जलवायु परिवर्तन के घटक तत्व अंतर्निहित है| इस दुर्घटना में अभी तक 26 शव बरामद हुए हैं एवं कुल 171 लोग लापता भी हैं| ऐसा क्यों होता है की उत्तरांचल में हिमस्खलन या ग्लेशियर के पिघलने की घटना पिछले कई वर्षों से होती आ रही है| हम सोचते हैं कि प्राकृतिक आपदा है| निसंदेह यह प्राकृतिक आपदा है, पर इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जलवायु परिवर्तन एवं इस क्षेत्र में ऊंचाई पर बनाए गए मानव निर्मित कई बड़े बांध भी इसके जिम्मेदार हैं| ग्लेशियर के फटने से ऋषि गंगा परियोजना के रूप में जाने जाने वाले तपोवन हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर डैम पूरी तरह तबाह और ध्वस्त हो गया है| सैकड़ों लोगों की गुमशुदगी के साथ वहां के निवासी मृत्यु को प्राप्त हुए हैं|

Read More »

श्री बालाजी महाराज का छठवां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

शिवली/कानपुुुर देहात। श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा जागेश्वर धाम पर श्री बालाजी महाराज का छठवां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री बालाजी महाराज की सुंदर झांकी का दर्शन करने एवं परम पूज्य बंगरा वाले अनूप महाराज का सानिध्य प्राप्त परम पूज्य माताजी बंगला वाली का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। वार्षिकोत्सव अवसर पर हवन एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया। उपस्थित भक्तों ने हवन में भाग लेकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाया वहीं रूरा निवासी अनूप महाराज की जागरण पार्टी के कलाकारों द्वारा सुंदरकांड एवं प्रस्तुत किए गए भजनों को सुन भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गये।

Read More »

विद्युत विभाग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया

शिवली/कानपुर देहात। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश द्वारा तकनीकी सम्वर्ग की मांगों एवं समस्याओं के निस्तारण की मांगों को लेकर विद्युत विभाग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही जल्द मांग पूरी न किये जाने पर प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर विद्युत वितरण उपखण्ड शिवली मैथा के कर्मचारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।

Read More »

शाॅपिंग माॅल की तरह छात्रों का किया जा रहा शोषण

आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहे छात्रों को, काॅलेज अफसर बोला कुछ न बिगाड़ पाओगे इस सरकार में
महाराणा प्रताप में छात्रों का शोषण, तीन हजार फाईन जमा कर रोता हुआ लौटा छात्र
सत्ता की हनक में शाॅपिंग माॅल की तरह शोषण पर ऑफर
काॅलेज में अवैध वसूली का पुराना है इतिहास, एकेटीयू को रखता ठेंगे पर
कानपुर। शहर के कोठी मंधना स्थित महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ काॅलेजेज में छात्रों के शोषण का इतिहास पुराना है। लेकिन मजाल है कोई कार्यवाही काॅलेज पर हो जाए! आरोप है कि शिक्षकों को फाईन के नाम पर अवैध वसूली के टारगेट मिलते हैं। टारगेट पूरे करने के लिए अनुपस्थिति पर, फीस लेट जमा करने सहित कई मद में फाईन लगाकर वसूली की जाती है। कोरोना काल में जहां बहुत से अभिभावक आर्थिक मंदी से जूझ रहे है वहीं छात्रों से अवैध बसूली की जा रही है।

Read More »

जलधारा हिंदी साहित्यिक संस्था की उत्तर प्रदेश इकाई की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

जलधारा हिंदी साहित्यिक संस्था(पंजीकृत) की उत्तर प्रदेश इकाई ने रविवार को हिंदी साहित्य एवं हिंदी भाषा के विकास उद्देश्य संग जल संरक्षण, प्रकृति, सामाजिक, महिलाओं के हित, बालिका शिक्षा एवं साहित्यिक विषयों के प्रति जागरूकता हेतु ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया  काव्य गोष्ठी में रेनुका सिंह, उस्मान ग़नी खान, कुसुम जोशी, राजीव नसीब, शावर भकत”भवानी”, रेनू सिंह, गीता परिहार,  मणि बेन द्विवेदी एवं नीरू जैन” निरूपमा” द्वारा कविताओं एवं गज़लों का पाठ किया गया। कार्यक्रम संयोजन एवं संचालन संस्था की प्रांतीय सचिव रेनुका सिंह ने किया। गोष्ठी का आरंभ सरस्वती वंदना के साथ कवयित्री मणि बेन द्विवेदी द्वारा किया गया। सभी रचनाकारों ने बेहतरीन काव्य पाठ किया।

Read More »

पत्रकार की रहस्यमयी मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच कराए सरकार:- शास्त्री

भदोही के वरिष्ठ पत्रकार की गूढ निधन का जल्द खुलासा करने के लिए एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के लिए सरकार से मांग
प्रयागराज। ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री ने जनपद भदोही, उ.प्र. के पत्रकार जयशंकर दुबे (संजय) की कथित सड़क हादसे से हुई शाजिशन हत्या कि जल्द से जल्द स्थानीय प्रशासन द्वारा जांच कर दूध का दूध पानी का पानी करने का निर्देश देने एवं पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी की सरकार से मांग करते हुए कहा है कि जिस प्रकार से पत्रकार की कथित सड़क हादसे का रूप देकर निर्मम हत्या की गई है, वह बहुत ही दुखद है एवं चौथे स्तंभ को दबाने की कुत्सित प्रयास है, जो बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Read More »

जिला महिला चिकित्सालय में ‘दक्षता’ प्रशिक्षण शुरू

प्रयागराज। जिला महिला चिकित्सालय में ब्रहस्पतिवार से प्रसव सेवा पर मण्डल स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। ‘दक्षता’ नाम के इस प्रशिक्षण में नर्स मेंटर को प्रसव के समय आवश्यक कौशल पर दक्षता के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
जिला महिला चिकित्सालय की सीनियर कंसलटेंट व प्रशिक्षक डॉ. तबस्सुम बानो ने बताया मण्डल स्तरीय इस प्रशिक्षण में नर्स मेंटर को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करना है। प्रसवपूर्व प्रसव पीड़ा शुरू होने से लेकर प्रसव होने के बाद के दो घन्टे बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। इस पूरे समय में महिला को उचित देखभाल और उपचार देकर माँ और बच्चे दोनों का जीवन सुरक्षित किया जा सकता है। प्रशिक्षण में मुख्यतः प्रसव के समय की देखभाल और उपचार की बारीकियों पर उच्च स्तरीय कौशल व दक्षता के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Read More »

R भारत चैनल के एंकर विकास शर्मा के निधन से शोक की लहर

एसडीएम, सीओ कोतवाल सहित पत्रकारो ने शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी अंतिम विदाई 
रसूलाबाद/कानपुर देहात। रिपब्लिक भारत टीवी चैनल के एंकर विकास शर्मा यह भारत की बात है पर अपनी बेबाक बात के लिए पूरे भारत मे अपना नाम रोशन करने वाले विकास शर्मा के निधन की खबर सुनकर क्षेत्रीय जनता सहित पत्रकार बन्धु स्तब्ध रह गए। उनकी मौत की खबर सुनकर जनपद के पत्रकार व क्षेत्रीय पत्रकारो ने उनके ग्राम इटेली जाकर उनके शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर अश्रुपूर्ण नेत्रों से उन्हें अंतिम विदाई दी। पूरा गांव ही अपने लाडले के लिए बहुत दुखी देखा गया।

Read More »

भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए कार्यपालिका, न्यायपालिका सहित हर नागरिक का योगदान जरूरी – एड किशन भावनानी

संभावित दृष्टिकोण और केवल करेंसी नोटों की बरामदगी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध कायम करने के लिए पर्याप्त नहीं – सुप्रीम कोर्ट
भ्रष्टाचार एक वैश्विक महामारी है जिससे करीब-करीब हर देश पीड़ित है। बात कहीं छोटे तो कहीं बड़े पैमाने पर है, और इसे जड़ से मिटाने के लिए हर स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।अगर हम भारत देश की बात करें तो यहां भी इस महामारी से पीड़ित हैं। यह तो सभी जानते होंगे और प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी हम देखते सुनते वह पढ़ते आ रहे हैं, कि किस तरह निचले स्तर से बड़े स्तर तक इस महामारी ने घर कर लिया है। बिना भ्रष्टाचार के करीब करीब कोई काम मुश्किल से होता है। करीब-करीब हर स्तर पर इस महामारी ने पैर फैला रखे हैं। और इसका अलग अलग तरीके, कोडवर्ड, पासवर्ड, भाषा, लेखन, कलर, इत्यादि अनेक तरीकों से लेनदेन किया जाता है।

Read More »

शादी के 20 साल बाद दम्पती ने फेक गर्भाशय के बावजूद दिया संतान को जन्म

आईवीएफ क्लिनिक ने शादी के 20 साल बाद दम्पती को गर्भधारण और स्वस्थ संतान को जन्म देने में की मदद
देहरादून। 37 वर्षीय सीमा और अनुज (बदला हुआ नाम) को शादी के 20 साल और आईवीएफ के छह असफल प्रयासों के बाद स्वस्थ संतान की प्राप्ति हुई है। दम्पती के संतान प्राप्ति में असफलता के बाद यह पता चला कि सीमा के गर्भाशय में प्रवेश करने के लिए दो टेªक या रास्ते थे उनमें से बड़ा वाला रास्ता फेक (गलत) था और दूसरा मार्ग सही मगर छोटा एवं छुपा हुआ था।

Read More »