Saturday, October 5, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 1064)

Jan Saamna Office

टोल प्लाजा उड़ा रहा स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियाँ

अकबरपुर, कानपुर देहात, संदीप गौतम। भाजपा सरकार द्वारा चलाये जा रहे ’’सफाई अभियान’’ यानि ’’स्वच्छ भारत अभियान’’ की कानपुर देहात टोल प्लाजा द्वारा खुले आम धज्जियाँ उड़ाई जा रही है ’’स्वच्छता ही सेवा है’’ एक वो अभियान जो देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाया जा रहा है। या यूं मानें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट जो की आगामी महीने में गांधी जयंती के अवसर पर एक तरह से राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को समर्पित स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश को साफ करने का अभियान है। प्रधानमन्त्री से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक इस अभियान को सड़क से लेकर संसद तक और सरकारी दफ्तर से लेकर थानों तक चला रहे है और देश को और अपने आसपास को स्वच्छ रकने के लिए खुद हांथो में झाड़ू लिए सफाई कर रहे है और अच्छे अच्छे स्लोगन के जरिये लोगों को सफाई के प्रति सन्देश दे रहे है ताकि लोग स्वछता को अपनाये और लोग इसके प्रति जागरूक हो और इस अभियान से जुड़े लेकिन वही कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा पर स्वच्छ भारत अभियान की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही है और जिला प्रशासन आँख पर पट्टी बांधे हुए है उसको टोल प्लाजा के चारो तरफ हर जगह हर लेंन में लगे विमल पान मसाले के विज्ञापन दिखाई नहीं दे रहे है। 



Read More »

दसवीं की छात्रा को युवक ने हवस का शिकार बनाया

शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। शिवली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को बताया कि वह सुबह शौच क्रिया के लिए निकली थी कि खेतो में ही घात लगाए बैठे युवक उससे खेत में ही उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। उसके बाद पीड़िता ने आकर अपनी आप बीती घर पर सुनाई उसके बाद पिता ने शिवली कोतवाली में शिकायत कर दर्ज कराई है। शिवली कोतवाली राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है।





Read More »

सत्यदेव पचौरी ने सरकार के छः माह पूरे होने पर बतायी विभाग की उपलब्धिया

भदोही, जन सामना ब्यूरो। ज्ञानपुर स्थित बन्द कम्बल कारखाना 34.55 रुपये लाख की लागत से 25 अगस्त, 2017 को पुनरूद्धार कराकर चालू कराया गया। खादी पर छूट 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गयी। यह छूट बिक्री की जगह खादीके उत्पादन पर मिलेगी, जिससे खादी के उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। इसमें विशेष बात यह है कि उक्त छूट में से 10 प्रतिशत समितियों को तथा 5 प्रतिशत सीधे खादी बनाने वाले कत्तिनों/बुनकरों की होगी। यह छूट 108 दिन के स्थान पर 12 महीने अर्थात पूरे वर्ष होगी।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 
यह योजना पूर्व में रुपये 111 करोड़ की थी जिसे बढ़ाकर 278.93 करोड़ कर दी गयी है। जिसमें खादी एवं एम0एस0एम0ई0 को मिलाकर 9844 इकाइयाँ स्थापित होंगी और लगभग 55 हजार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगों को उद्यमी बनाये जाने एवं उनके द्वारा उद्योग लगाये जाने हेतु उन्हें सुगमता से ऋण उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से दिनांक 21 सितम्बर,2017 को खादी आयोग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा बैंको के प्रतिनिधियों के साथ संयुकत बैठक आयोजित की गयी तथा 15 अक्टूबर, 2017 तक समस्त आवेदन बैंक द्वारा स्वीकृत किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।



Read More »

स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत अच्छा कार्य करने वाले एवं प्रधानों को किया जायेगा पुरस्कृत

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। गांधी जयन्ती के अवसर पर प्रयाग संगीत समिति में 02 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत अच्छा कार्य करने वाले एवं प्रधानों को पुरस्कृत किया जायेगा। जिसमें केशव प्रसाद मौर्या उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा। उक्त जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ0 दुर्गा प्रसाद तिवारी ने दी है।

Read More »

देवी भक्तों को ना हो दिक्कत आगे आये भाजपाई

कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। नवरात्रि के पावन दिनों में मां भगवती के मंदिरों में माता रानी के भक्तों की अपार भीड़ हो रही जिसमें श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का सिविल लाइंस मंडल के पदाधिकारी तपेश्वरी मंदिर में माता के भक्तों को दर्शन करने में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसके लिए सुबह से ही मंदिरों में तैनात हो गए महिलाओं और पुरुषों की सुनिश्चित तरीके से लाइन बनाकर दर्शन करवाना एवं निकास द्वार से मंदिर परिसर से भक्तों को बाहर निकालने में लगे रहे आए हुए भक्तों ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं की इस पहल की सराहना की वही जब पुलिस कैंप का कुछ नजारा दिखाई दिया तो ड्यूटी पर लगे 



Read More »

सामाजिक संगठन ने किया श्री छावनी रामलीला कमेटी में वृक्षारोपण

श्री छावनी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव एवं लाज डॉ गौर हरि सिंघानिया 391 ने सम्मिलित रूप से पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी।श्री छावनी रामलीला के नवनियुक्त अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने पद सम्भालते ही पाया की पुतला दहन एवं आतिशबाजी से बेहद विराट रूप से पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है। इसके लिए इन्होंने सामाजिक संस्थाओ से इस समस्या से निपटने के लिए अपील करी। पटाखे एवं पुतला दहन के द्वारा उत्सर्जित जहरीली गैसों से निपटने के लिए प्रख्यात सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव एवं लाज डॉ गौर हरि सिंघानिया 391 सामने आए। 



Read More »

आगामी त्योहारों की तैयारियों की मण्डलायुक्त ने समीक्षा की

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। दशहरा, भरतमिलाप, दुर्गा पूजा, मोहर्रम, पैगी जुलूस आदि जुलूसों में जो भी सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाये उन सब को शासन के निर्देशों के अनुरूप पक्ष पात रहित होकर अपनी ड्यूटी पूरी करनी हैं। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। इन स्थानों में फुअड़-पन के गाने, आश्लील नृत्य आदि किसी भी स्थिति में सम्पन्न न होने पाये। पुलिस बल एवं नगर निगम का आपात कालीन कन्ट्रोल रूम की स्थापना अविलम्ब कर दी जाये मार्ग पर अपनी समस्याए एवं शिकायतों का दर्ज करा सकें।



उक्त निर्देश मण्डलायुक्त पी० के० महान्ति ने आगामी त्यौहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया। 

Read More »

धान खरीद में किसानों को सुविधाओं की जानकारी एसएमएस द्वारा तत्काल की जाये: मुख्य सचिव

सचिव जनपदों के निरीक्षण हेतु नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान धान क्रय की समीक्षा कर निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण करना भी अनिवार्य होगा: राजीव कुमार 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 09 मण्डलों के 31 जनपदों में आगामी 25 अक्टूबर से धान खरीद प्रारम्भ होकर 31 जनवरी, 2018 तक किसानों से निरन्तर की जायेगी धान की खरीद: मुख्य सचिव
पूर्वी उत्तर प्रदेश के 09 मण्डलों के 41 जनपदों में धान खरीद 01 नवम्बर से प्रारम्भ होकर 28 फरवरी, 2018 तक कराने हेतु धान क्रय केन्द्र खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित हो: राजीव कुमार
धान खरीद हेतु निर्धारित 50 लाख मीट्रिक टन के सापेक्ष 03 हजार धान क्रय केन्द्र विभिन्न क्रय एजेन्सियों द्वारा विभिन्न जनपदों में स्थापित: निवेदिता शुक्ला वर्मा, प्रमुख सचिव, खाद्य
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश में धान खरीद में किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी किसानों को उनके मोबाइल नम्बर पर एस0एम0एस0 द्वारा दी जायेगी। प्रदेश सरकार द्वारा जनपदों के निरीक्षण हेतु नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को अपने नामित सम्बन्धित जनपदों में निरीक्षण के दौरान धान क्रय की समीक्षा कर निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण करना भी अनिवार्य होगा। 



Read More »

सीएम योगी की फोटो से छेड़छाड़ करने वाले युवक को हिरासत में लिया

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डाली गई अभद्र फोटो और उनके लिए की गई अभद्र टिप्पड़ी को लेकर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने टिप्पड़ी करने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने भी कार्यवाही करते हुऐ फेसबुक पर अभद्र पोस्ट मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुख्यमंत्री के फोटो पर पोस्ट करने फोटो को लाइक करने शेयर करने और कमेंट करने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। आपको बता दे की हाथरस जिले की कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में एक समुदाय के युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो से छेड़छाड़ करते हुए फोटो को अपनी फेसबुक पर पोस्ट किया है मुख्यमंत्री के फोटो पर पोस्ट करने वाले युवक द्वारा फोटो लाइक करने शेयर करने और कमेंट करने के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। युवक द्वारा की गयी इस पोस्ट पर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मामले पर संज्ञान लेते हुए पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ एक तहरीर कोतवाली सादाबाद में दी है।



मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकददमा दर्ज करते हुए फेसबुक पर पोस्ट करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया हैं। https://www.youtube.com/watch?v=c2VIs69EpWE&feature=youtu.be

Read More »

एबीवीपी के छात्र छात्राओं ने बीएचयू कुलपति के खिलाफ नारे बाजी कर प्रदर्शन किया

कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। बीते दो दिन पहले बीएचयू में छात्राओं से छेड़छाड़ और उनके ऊपर बरसाई गयी लाठियों के बाद पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा गया है। हर तरफ प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है इस मामले को लेकर हर तरफ विभिन्न दलों के लोग अपना अपना विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं। वहीं आज बुधवार को नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कालेज के एबीवीपी के छात्र छात्राओं ने बीएचयू में छात्राओं के साथ हुई बर्बरतापूर्ण हिंसा का जोरदार विरोध कर बीएचयू कुलपति के खिलाफ नारे बाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं इस प्रदर्शन में छात्राओं ने भी हिस्सा लेकर जमकर नारेबाजी की। 



Read More »