Friday, October 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पंजाबी धर्मशाला में करवाचौथ का हुआ सामूहिक पूजन

पंजाबी धर्मशाला में करवाचौथ का हुआ सामूहिक पूजन

फिरोजाबाद। करवाचौथ के पावन पर्व पर आर्य नगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में श्री सनातन धर्म मंदिर एवं पंजाबी धर्मशाला समिति की ओर से सामूहिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सुहागिनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन-अर्चन कर अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सनातन धर्म मंदिर के महंत माली ने श्रद्धालु महिलाओं को करवाचौथ व्रत कथा का श्रवण कराया। वहीं समिति की गीता शर्मा ने पारंपरिक करवाचौथ गीत प्रस्तुत कर आयोजन को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। सामूहिक पूजन के दौरान महिलाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। व्रत कथा एवं पूजन संपन्न होने के बाद समिति की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी सुहागिनों को उपहार भेंट कर पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. श्रवण कुमार अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, विनोद अरोरा, राजेंद्र जिंदल, अशोक भटनागर, ओमप्रकाश अग्रवाल, बृजेश गुप्ता एवं भारत अरोरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर निर्मल अरोरा, पूनम अरोरा, रश्मि अरोरा, शिखा, मोनिका, अनुज तुली, रेखा अरोरा, कविता खंडेलवाल, भावना, कल्पना, मंजू, सोनम खंडेलवाल एवं आरती तुली सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।