Monday, May 4, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 113)

Jan Saamna Office

विवाद निराकरण प्रक्रियाओं व मध्यस्थता संबंधित विषय पर आयोजित हुई गोष्टी

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशों के अनुपालन में तथा जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष साधनारानी (ठाकुर) के मार्गदर्शन में एडीआर भवन कानपुर देहात में विभिन्न वैकल्पिक विवाद निराकरण प्रक्रियाओं व मध्यस्थता संबंधित विषय पर गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात सोनाली पूनिया द्वारा सभी वादकारियों को उनके मुकदमें के निवारण हेतु उचित सलाह दी गयी तथा मध्यस्थता द्वारा अपने झगडों को सुलझाने के फायदों से अवगत कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सोनाली पूनिया द्वारा उपस्थित वादकारियों को वैकल्पिक वाद निराकरण के लाभ बताए गये तथा उन्हें पक्षकारों के मध्य मध्यस्था के माध्यम से विवादों के निस्तारण करवाए जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जिससे उनके विवाद बिना कोर्ट कचहरी के ही सस्ते, सुलभ व शीघ्र तरीके से सुलझ सके। गोष्ठी में मध्यस्थ अधिवक्ता वन्दना गुप्ता व सिद्धार्थ शंकर सिंह तथा सुबोध कुमार कटियार, अंकुर मिश्रा, कृष्णानन्द आदि उपस्थित रहे।

Read More »

गणतन्त्र दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

कलेक्ट्रेट सहित सरकारी भवनो पर प्रातः 8.30 बजे होगा ध्वजारोहण
कानपुर देहात। जनपद में गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी को हर्षोल्लास व सादगी के साथ मनाये जाने के निर्देश जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने देते हुए कहा कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए राष्ट्रीय पर्व पर अधिक से अधिक लोग सभी कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। बच्चों द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन 7ः30 बजे तथा प्रातः 8.30 बजे सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये तथा राष्ट्रगान व संकल्प लिया जायेगा। पुलिस लाइन में परेड का आयोजन के साथ ही तहसील, ब्लाक, गांव में भी कार्यक्रमों का आयोजन हो। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को भी याद किया जाये। 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस समारोह को सफलतापूर्वक गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जायेगा।

Read More »

आत्मसम्मान की रक्षा करें

गणित में बहुत कमजोर विद्यार्थी गणेश को एक दिन अध्यापक ने फिसड्डी कह दिया। बस, फिर क्या था? विद्यार्थी गणेश का अभिमान आहत हो गया। इस अपमान से, इस लज्जा से हमेशा के लिए बचने का एक उपाय ढूंढने लगा और पूरी लगन से गणित के अध्ययन में जुट गया। बहुत जल्द ही गणेश ने अपनी कमजोरी को दूर कर डाला और फिसड्डी कहलाने वाला वह विद्यार्थी एक दिन विश्वविख्यात गणितज्ञ बन गया। ऐसे कई महापुरुषों के जीवनवृत्त इतिहास के पृष्ठों पर हमें पढ़ने को मिल जाएंगे जो आत्मसम्मान के आहत होने पर ही अपने को प्रतिष्ठित करने के लिए प्रयत्नशील हुए थे।
जीवन में ऐसे बहुत से अवसर आते हैं जब हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है, हमारा मानस आहत होता है, हम ग्लानि से भर जाते हैं और अपमान महसूस करते हैं। अगर हम अपने आत्मसम्मान की रक्षा नहीं कर पाते तो इसकी परिणति बहुत बुरी होती है। कई तो आत्मघाती कदम उठा बैठते हैं, आत्महत्या तक कर लेते हैं।

Read More »

बाइडेन, हैरिस की शपथ के साथ भारतीय मूल के अमेरिकियों का रहेगा दबदबा

नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की ह्यूस्टन में हुई रैली मैं 50000 हिंदुस्तानियों का सैलाब मौजूद था उसे देख कर लग रहा था मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती इस बार चुनाव में रंग लाएगी और ऐसा लगने लगा था की भारतीय मूल के अमेरिका निवासी हिंदुस्तानियों का झुकाव डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से हटकर रिपब्लिकन पार्टी की तरफ हो गया पर कमला हैरिस की जीत के साथ ही भारतीय मूल के 20 अमेरिकी सदस्यों घोषणा कर या तो उन्हें नियुक्त किया गया यह उनकी उन को चयनित किया गया पर यह बात तो तय है कि अमेरिका में रह रहे प्रवासी हिंदुस्तानियों ने मूल रूप से डेमोक्रेटिक दल को अपना स्पष्ट अभिमत तथा बहुमत देकर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो वार्डन को अपना समर्थन दिया और कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनते ही अमेरिकी भारत नीतियों में ज्यादा बदलाव होने के संकेत स्पष्ट रूप से दिए गए इस बार चुनाव में भारतीय मूल के अमेरिकी निवासी तथा वोटरों ने डेमोक्रेटिक पार्टी का साथ पूरी तरह निभा कर अपनी प्रतिबद्धता उनकी तरफ समर्पित की है, इसका बड़ा कारण कमला हैरिस का उप राष्ट्रपति बनना भी है कमला हैरिस मूलतः हिंदुस्तान में तमिलनाडु की माता तथा जमैका के निवासी पिता की संतान है|

Read More »

पिकअप वाहन से तीन राशि गोवंश बरामद, एक गिरफ्तार

इलिया/चन्दौली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रमइया बाबा मंदिर ग्राम कुशहा के पास से एक पिकअप वाहन को पकड़कर उस पर लदे तीन राशि गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है तथा उसके साथ एक तस्कर को भी पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त का नाम मुकेश कुमार गुप्ता निवासी ग्राम चांद थाना चांद जिला कैमूर भभुआ बताया है। बरामद गोवंश बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल वध हेतु ले जाए जा रहे थे। गिरफ्तार व्यक्ति को थाने लाने के बाद मु०अ० सं० 9/21 धारा 3/5ए/8 व 11 गोवंश पशु तस्करी पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश सोनकर, हेड कांस्टेबल गुलाब यादव, कांस्टेबल विमल चंद्र तिवारी तथा कांस्टेबल रोहित यादव शामिल रहे।

Read More »

बाल्मीकि समाज से भाजपा को जिताने का किया आह्वान

कानपुर। ग्वालटोली खालसी लाईन स्थित जयभीम जय समाज के कार्यालय में वाल्मीकि समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के एससी एसटी आयोग के सदस्य छवि लाल सुर्दशन मुख्य अतिथि रहे और उस बैठक की अध्यक्षता भी की। संचालन जयभीम जय समाज के संस्थापक देव कुमार ने किया। इस अवसर पर देव कुमार ने सफाई कर्मचारियों के हित में पांच बिन्दुओं पर समाज के लोगो से अपने विचार रखे । जिसमें भाजपा के प्रधानमंत्री प्रचार प्रसार के सलाहकार रवि हवेलकर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्या जो इस बैठक में आई है उसको मुख्य रूप से लेकर आपकी बात को अपनी सरकार तक पहुचायेंगे।

Read More »

धारदार हथियार से महिला का गला रेत कर हत्या

शिवली/कानपुर देहात। धारदार हथियार से महिला की गला रेत कर हत्या कर देने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई वही सूचना पाकर पहुंचे पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया वही डॉग स्क्वायड टीम बुलाकर साक्ष्य हासिल किए वही महिला के मायके वालों ने पहुंचकर कर ससुरलाली जनो पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। वही पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मायके पक्ष वालो की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Read More »

सरकारी कार्यालय बना मयखाना, ड्यूटी टाइम में छलक रहे जाम

वन क्षेत्राधिकारी राष्ट्रीय चम्बल सेंचुरी का कार्यालय ड्यूटी टाइम में बना दारू का अड्डा
क्लास वन रैंक के अधिकारी से लेकर फॉरेस्ट गार्ड सहित 5 कर्मचारी अधिकारी कार्यालय में पीते नजर आए दारू, कैमरे में हुए कैद
रेंजर जैसे बड़े पद पर तैनात है अधिकारी और कर्मचारी 
डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफीसर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए उच्च अधिकारियों को जानकारी एवं जांच कर कार्रवाई की बात कही है
इटावा। इटावा जनपद में वाइल्ड लाइफ क्षेत्रीय वन अधिकारी का कार्यालय दोपहर में ही दारू का अड्डा बन गया। दोपहर लगभग 2:00 बजे से 2:30 के मध्य दारू की बोतलें खुली, जाम से जाम टकराने लगे। जब इस बात की जानकारी मिलते ही मीडिया के कुछ लोग कार्यालय पहुंचे दरवाजा खोल के देखा तो वहां पर पांच कर्मचारी एवं अधिकारी सहित पैक लगा रहे थे। जिनमें से दो क्लास वन अफ़सर रैंक के अधिकारी (वन रेंजर) एवं तीन फारेस्ट गार्ड इसमें शामिल थे। जिनमें एक फॉरेस्ट गार्ड मीडिया के कैमरे को धक्का मार कर भाग खड़ा हुआ। अन्य चार शेष लोगों में दोनों अधिकारियों ने शराब पी रखी थी कि वह अपना नाम भी भूल गए।

Read More »

डीएम ने किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम 21 जनवरी के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा

कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास खण्ड सरवनखेडा के योगा पार्क में किसान कल्याण मिशन का आयोजन दिनांक 21 जनवरी 2021 को प्रातः 10 बजे से कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में मेला/प्रदर्शनी का आयोजन के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस विभाग के द्वारा प्रदर्शनी लगायी जायेगी उसकी तैयारी पहले से ही कर ले तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये।

Read More »

मैथा तहसील समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पन्न

शिवली/कानपुर देहात। तहसील समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया साथ ही अपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित कर शिकायतों को जल्द जांच कराकर निस्तारण करने का आदेश दिया वही तहसील समाधान दिवस पर कुल 55 शिकायतें पहुंची जिनमे 2 को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया वही शेष शिकायतों को जांच कर जल्द निस्तारण कर रिपोर्ट देने को कहा। वही लापरवाही करने वालो अधिकारियों व कर्मियों पर कठोर कार्यवाही करने की बात कही। साथ ही लेखपालों द्वारा वरासतो में लापरवाही बरतने पर चेतावनी दी हैं वही कानूनगो पर कार्यवाही न करने पर फटकार लगाई वही जल्द से जल्द शिकायतों को निस्तारण करने के आदेश दिए है। वही विकास दुबे के बहनोई दिनेश तिवारी के खिलाफ जमीन कब्जा करने का आरोप लगाकर युवक ने समाधान में शिकायत की है।

Read More »